Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:01 AM IST

साल 2010 के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म बनी शैतान, जानें इससे जुड़ी 5 खास बातें

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चल रही है। साल 2010 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि हॉरर फिल्म ने इतनी कमाई की है
Updated:- 2024-03-19, 13:38 IST
details about shaitaan

अजय देवगन ने एक बार फिर अपनी दमदार फिल्म से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म 'शैतान' ने दूसरे हफ्ते में ही अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ, इस फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 100 करोड़ से अधिक हो गया है। साल 2010 के बाद, हॉरर फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। 

फिल्म शैतान में अजय देवगन के साथ ज्योतिका और आर माधवन भी हैं, जिन्हें दर्शकों की ओर से खूब प्यार दिया जा रहा है। माधवन ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है, जो लोगों को बहुत इंप्रेस कर रहा है। इस फिल्म में और भी कई चीजें हैं, जिसे दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसी के साथ आइए शैतान से जुड़ी 5 खास बातें जान लेते हैं।

नई फिल्मों पर भारी पड़ी शैतान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय की फिल्म ने शुक्रवार से बॉक्स ऑफिस पर अपना दूसरा हफ्ता शुरू किया। इसके सामने दो नई फिल्में रिलीज हुई, पर इन सब पर शैतान भारी रही। शैतान ने पहले हफ्ते में 81.60 करोड़ का कलेक्शन करके शनिवार को सॉलिड जंप के साथ 9.12 करोड़ का कलेक्शन लिया है। इसी के साथ हाईएस्ट अर्निंग वाली हॉरर इंडियन फिल्मों के लिस्ट में शैतान शामिल हो गया है।

शैतान का डायरेश्शन

बता दें, फिल्म शैतान को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले, उन्होंने क्वीन जैसी फिल्म बनाया है। फिल्म की स्टारकास्ट अच्छी थी। उन्होंने फिल्म के माहौल को भी अच्छा बनाया है।

सबसे बड़ी हॉरर फिल्म

साल 2010 के बाद, हॉरर फिल्मों के टॉप कलेक्शन की बात करें तो 'शैतान' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले राज 3 फिल्म ने 70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा, रागिनी एम.एम.एस. 2 ने 46.78 करोड़ रुपये और भूत पार्ट 1 करीब 30.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

शैतान में एक्टिंग

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

फिल्म शैतान में आर माधवन और जानकी बोदीवाला की जुगलबंदी कमाल की दिखाई गई है। माधवन का रोल इसमें खूंखार दिखाया गया है। वहीं, जानकी ने वशीकरण की शिकार लड़की का किरदार जबरदस्त निभाया है।

इसे भी पढ़ें- 'प्रेमिका ने प्यार से' सोशल मीडिया पर GEN-Z का फेवरेट बन चुका यह गाना असल में है बहुत पुराना

शैतान वर्डिक्ट

जो भी दर्शक बॉलीवुड स्टाइल थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं,  उनके लिए यह फिल्म शानदार है। इसके अलावा, अगर आप अजय देवगन और आर माधवन के फैन हैं, तो वो फिल्म को देख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप कोई रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म की उम्मीद लगाए बैठे हैं, तो आपको निराशा हाथ लग सकती है। 

इसे भी पढ़ें- Bad Newz का मोशन पोस्टर हुआ सोशल मीडिया पर आउट, साथ नजर आए विक्की, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।