72nd National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन से यामी गौतम तक, इन सितारों ने जीते अवॉर्ड; जानें नाम
-1790077326168.webp)
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस बार बॉलीवुड से लेकर रीजिनल सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों और फिल्मों का जलवा देखने को मिला है। बता दें कि इस बार के फिल्म पुरस्कार 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस यामी गौतम रही है। दोनों ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर नेशनल अवार्ड अपने नाम किया है। आइए जानते हैं कि इस बार किन-किन फिल्मों और कलाकारों ने बाजी मारी है।
कार्तिक आर्यन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और यामी गौतम बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
कार्तिक आर्यन ने पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर कब्जा जमाया है। कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म 'चंदू चैम्पियन' में निभाए गए चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार किरदारों से खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री यामी गौतम को अपनी फिल्म आर्टिकल 370 में धमाकेदार एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची
फीचर फिल्म श्रेणी में देश की कई चर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को अलग-अलग पुरस्कारों से नवाजा गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
यह भी पढ़ें- प्रभास के फैंस को झटका, Fauzi की रिलीज डेट आगे बढ़ी; प्रोड्यूसर बोले- 'नेक्स्ट लेवल होगी फिल्म'
| केटेगरी | विनर का नाम | फिल्म/गाना |
| बेस्ट फीचर फिल्म | - | आर्टिकल 370 |
| बेस्ट एक्टर | कार्तिक आर्यन |
चंदू चैंपियन |
| बेस्ट एक्ट्रेस | यामी गौतम | आर्टिकल 370 |
| बेस्ट डायरेक्टर | राजकुमार पेरियासामी | अमरन |
| बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | संजय मिश्रा | भक्षक |
| बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस | 1. रूपाश्री वरकाडी |
मिथ्या |
| बेस्ट एंटरटेनिंग फिल्म | - | कल्कि 2898 एडी |
| बेस्ट नेशनल व सोशल वैल्यूज फिल्म | - | कैप्टन मिलर |
| बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर | रणदीप हुड्डा | स्वातंत्य वीर सावरकर |
| बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट | रिद्धिमान बनर्जी, तपोमय देब, गीताश्री चक्रवर्ती, अरुंदेव पोथुला और अतीश एस शेट्टी | आंखों की गुस्ताखियां, 35 चिन्ना कथा काडू और मिथ्या |
| बेस्ट सिनेमैटोग्राफी | शहनाद जलाल | भ्रमयुगम |
| बेस्ट स्क्रीनप्ले - ओरिजिनल | सुकुमार | पुष्पा 2 |
| बेस्ट डायलॉग राइटर | वेंकी अट्लुरी | लकी भास्कर |
| बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन | नितिन जिहानी चौधरी | कल्कि 2898 एडी |
| बेस्ट एक्शन डायरेक्टर | अनल अरासु | महाराजा |
| बेस्ट मेक-अप आर्टिस्ट | पी. रवि कुमार | कमिटी कुर्रोल्लू |
| बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन | दीपाली नूर और शीतल शर्मा | पुष्पा 2 |
| बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - गानों के लिए | शाश्वत सचदेव | आर्टिकल 370 |
| बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक | जी.वी. प्रकाश कुमार | अमरन |
| बेस्ट लिरिक्स/गीतकार | मनोज मुंतशिर | मैदान |
| बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर | अभय जोधपुरकर | नवसाची गौरी माझी |
| बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर | वैकोम विजयालक्ष्मी | अंगू वाना कोनीलू |
| बेस्ट कोरियोग्राफी | विजय गांगुली | स्त्री 2 |
| बेस्ट साउंड डिजाइन | मानस चौधरी | भूल भुलैया 3 |
| बेस्ट एडिटिंग | आर. कलैवानन | अमरन |
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026: रीजनल फिल्म विजेता सूची
आइए जानते हैं, रीजनल फिल्मों के विजेताओं की सूची -
| केटेगरी | विनर | फिल्म / स्पेशल मेंशन |
| बेस्ट असमी फिल्म | - | जुइफूल |
| बेस्ट बंगाली फिल्म | - | चलचित्र एखोन |
| बेस्ट हिंदी फिल्म | - | श्रीकांत |
| बेस्ट कन्नड़ फिल्म | - | मिथ्या |
| बेस्ट मलयालम फिल्म | - | फेमिनिची फातिमा |
| बेस्ट मराठी फिल्म | - | मुक्काम पोस्ट बोम्बिलवाड़ी |
| बेस्ट उड़िया फिल्म | - | लहरी |
| बेस्ट तमिल फिल्म | - | रायन |
| बेस्ट गढ़वाली फिल्म | - | ढोली |
| बेस्ट तेलुगु फिल्म | - | कमिटी कुर्रोल्लू |
| बेस्ट गुजराती फिल्म | - | मारण |
| बेस्ट मणिपुरी फिल्म | - | सुनिता |
| बेस्ट कोंकणी फिल्म | - | मोग असुम |
| बेस्ट तुलु फिल्म | - | इम्बू |
| स्पेशल मेंशन | धनुष | कैप्टन मिलर |
| स्पेशल मेंशन | सुरेन जी | मियाझगन |
यह भी पढ़ें- आयुष्मान और शर्वरी की फिल्म 'Yeh Prem Mol Liya' का टाइटल ट्रैक लॉन्च, जानें कब होगी मूवी रिलीज?
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।