एनिमल के बाद इन 5 फिल्मों में नजर आने वाले हैं रणबीर कपूर

संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल की ब्लॉकबस्टर हिट और सक्सेस के बाद रणबीर कपूर के करियर ने जैसे एक नई उड़ान भर ली है। रणबीर के हाथों एक के बाद एक कई बड़े और अच्छे मूवी हाथ लग रही है। हालही में संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ उनकी अपकमिंग मूवी 'लव एंड वार' अनाउंस किया है। रणबीर के बकेट लिस्ट में लव एंड वार ही नहीं और भी कई फिल्में शामिल हैं, चलिए बिना देर किए जान लेते हैं, उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में...
रामायण
नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण में रणबीर कपूर नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर रामायण के लिए शराब और नॉनवेज भी छोड़ दी है। नितेश तिवारी की इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साउथ की दिग्गज अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। वहीं सनी देओल फिल्म में हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं।
लव एंड वार

दिग्गज फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने हालही में अपनी अपकमिंग मूवी "लव एंड वार" की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ इसकी रिलीज डेट क्रिसमस 2025 फिक्स की है।
इसे भी पढ़ें: प्यार में कई बार Shehnaaz Gill को मिला धोखा, खुद शेयर किया किस्सा
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2
अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के सफलता के बाद ही ब्रह्मास्त्र की ट्रायलॉजी अनाउंस कर गई थी, जिसका पहला पार्ट ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा साल 2022 में ही रिलीज हो चुका है, वहीं ब्रम्हास्त्र पार्ट 2 देव दिसंबर 2026 तक रिलीज होने की तैयारी है। ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: South Blockbuster Movie: साउथ की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को अगर नहीं देखा है, तो एक बार जरूर देखें
राजकुमार हिरानी
हालही में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी आई थी, जिसमें तापसी पन्नूऔर शाहरुख खान साथ नजर आए थे। डंकी के इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने बताया था कि वो एक बार रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहते हैं और फिल्हाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
एनिमल पार्क

बॉक्स ऑफिस पर धांसू सक्सेस के बाद संदीप रेड्डी वांगा एनिमल का सीक्वल भी लाने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी और कास्टिंग पर काम शुरू नहीं हुआ है। एनिमल के मेकर्स ने सीक्वल के लिए एक बार फिर से रणबीर कपूर को चुना है। एनिमल के सीक्वल पर संदीप रेड्डी वांगा ने तैयारी शुरू कर दी है, अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।