एक समय था जब महिलाओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी जाती थी लेकिन आज महिलाएं इंटरनेट के हर प्लेटफार्म पर छाई हुई हैं। हम आज आपको सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली जाहरा जानी के बारे में बताएंगे। अपनी बेटी के रैंडम क्रिएटिव फोटोज बनाकर वो एक दिन इन्फ्लुएंसर बन जाएंगी, इस बात की जाहरा को भी उम्मीद नहीं थी। आइए जानते हैं उनके 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स के पीछे की कहानी।
जाहरा जानी ने मुंबई के एनएम कॉलेज से बीकॉम किया है। इसके बाद उन्होंने अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन कोर्स किया। जाहरा ने 5 साल के लिए प्री स्कूल टीचर के रूप में काम किया। शादी के बाद जाहरा ने खुद का कुछ करने का फैसला लिया और जाहरा जानी नाम से लेबल की शुरुआत की।
इसे भी पढ़ेंःजानें गेमिंग इंडस्ट्री में नया मुकाम रचने वाली सौम्या सिंह राठौर की कहानी
जाहरा जानी खुद का एक्सरीज लेबल चलाती थीं लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान आने वाली कुछ कठिनाइयों को देख उन्हें अपने काम को बीच में रोकना पड़ा। डिलीवरी के बाद जाहरा ने दोबारा से अपने लेबल पर काम करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाया।
जाहरा जानी बताती हैं, "मेरी बेटी ढाई साल की थी जब मैंने अपनी बेटी की फोटोज से क्रिएटिव फोटोज तैयार करती थी। इन तस्वीरों को मैं अपने परिवार वालों के भेजती थी जिन्हें वो बहुत पसंद करते थे। यहीं से मेरा इन्फ्लुएंसर बनने का सफर शुरू हुआ जिसके बाद मैंने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने का फैसला लिया।
जाहरा कहती हैं, "लोगों के अच्छे रिस्पांस के बाद मैं इन्फ्लुएंसिंग को अपने फुल टाइम करियर के रूप में देखती हूं और इसी से कमाई भी करती हूं। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर करने के लिए मेरी एक टीम है जो काम करने में मेरी मदद करती है।"
जाहरा सोशल मीडिया पर ग्रो करने के सवाल के जवाब में बताते हैं कि आजकल ट्रेंड्स बहुत जल्दी बदलते हैं जिन्हें समझना मुश्किल है। इस बीच किस तरह का कंटेंट तैयार किया जाए यह उनके मन में एक बहुत बड़ा सवाल रहता है। (Elizabeth Thomas की कंपनी कर रही है स्पीच थेरेपी की मदद से बच्चों की सहायता)
यह विडियो भी देखें
जाहरा बताती हैं कि पेरेंटिंग इन्फ्लुएंसर की शुरुआत के दौरान अक्सर उन्हें फैमिली और फ्रेंड्स तरह-तरह के सवाल करते थे। कुछ लोगों को लगता था कि वो टाइम पास कर रही हैं तो कुछ उन्हें बेटी की जानकारी साझा करने के लिए रोकते थे। हालांकि यह सभी लोग उनके जमकर प्रशंसा करते हैं।
इसे भी पढ़ेंःHz Exclusive: आयुषी जोशी को मिला स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, जानिए उनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी
बहुत गर्व की बात है कि आज जाहरा को 60 हजार से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। हरजिंदगी की तरफ से उन्हें वीमेन इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर के अवार्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: beingmom_andbeyond/Instgaram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।