जानें गेमिंग इंडस्ट्री में नया मुकाम रचने वाली सौम्या सिंह राठौर की कहानी

आज भी भारत के छोटे शहरों में गेमिंग को ज्यादा सराहा नहीं जाता है, लेकिन मेट्रो सिटी में यह प्रचलन में है। गेमिंग की दुनिया मे सौम्या सिंह राठौर ने नया इतिहास रचा है। सौम्या सिंह WinZO Games की को-फाउंडर हैं। साल 2018 में उन्होंने यह ऐप लॉन्च किया था।
हाल ही में जागरण न्यू मीडिया हरजिंदगी ने वुमन प्रेन्योर अवार्ड शो किया था। इस अवॉर्ड फंक्शन में सौम्या सिंह राठौर को टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। चलिए उन्हीं से जानते हैं उनके सफर के बारे में।
कौन हैं सौम्या सिंह?
इतनी पढ़ी लिखी हैं सौम्या
सौम्या राठौर ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रैजुएशन की है। अपने करियर की शुरुआत में सौम्या ने टाइम्स ग्रुप में काम करते वक्त प्रिंट, रेडियो और टेलीविजन में काम किया।
इसे भी पढ़ें: Hz Exclusive: आयुषी जोशी को मिला स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, जानिए उनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी
क्यों अलग है इनका बिजनेस?
विंजो वर्नाकुलर सोशल मीडिया गेमिंग प्लैटफॉर्म है, जिसमें 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। यह भारत का सबसे बड़ा सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश में एक स्टैलर टेक-ड्राइवेन गेमिंग इकोसिस्टम बनाना है। इसमें 6 से ज्यादा फॉर्मेट हैं, जो आपको इंग्लिश हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली और भोजपुरी सहित 12 भाषाओं में मिल जाएगा।
आप इस ब्रांड की पॉपुलैरिटी का इस बात से पता लगा सकती हैं कि यह आईपीएल फ्रेंचाइजी KKR साथ जुड़ा हुआ है। यही नहीं भुवन बाम और कैरी मिनाटी जैसे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ भी टाइप-अप करता है।
इसे भी पढ़ें: पढ़ाने और सिखाने के हुनर को खास बनाती सृष्टि जैन; कोलर्न एजुकेशन की एक अभूतपूर्व पहल
इन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है
सौम्या सिंह राठौर को हाल ही में HerZindagi's WomenPreneur Awards में टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। साल 2021 में, उन्हें बीडब्ल्यू डिसरप्ट से 'वुमन इंटरप्रेन्योरशिप अवॉर्ड' मिला, जो एक बिजनेस वर्ल्ड प्लेटफॉर्म है। यह प्लैटफॉर्म यूथ के यूनिक आइडियाज को बढ़ावा देता है। WinZO को 2020 में 'स्टार्टअप ऑफ द ईयर' के रूप में भी मान्यता दी गई थी। (डॉ स्वाति पिरामल के बारे में जानें)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें साथ ही कमेंट करके हमें बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit : HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।