Women's Day 2025: लखनऊ की बेटी बनी फाइटर जेट जगुआर उड़ाने वाली पहली महिला पायलट, कई पीढ़ियों से तनुष्का सिंह का परिवार दे रहे हैं भारतीय सेना में सेवा

First Woman Jaguar Pilot: सपने और मेहनत अगर सच्चे हों, तो पूरी कायनात उस चीज के पीछे लग जाती हैं। समाज में अक्सर महिलाओं को कमजोर और बेचारी नजरों से देखा जाता है। लेकिन वर्तमान में महिलाएं न केवल घर से लेकर ऑफिस तक बल्कि आसमान में अपनी ताकत का परचम लहरा रही हैं। इस बात का जीता-जागता उदाहरण लखनऊ की बेटी है। बता दें कि लखनऊ की रहने वाली तनुष्का सिंग भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में परमानेंट पायलट के रूप में कार्यरत वह भारत की पहली महिला बन चुकी हैं। दो साल पहले उनका सिलेक्शन इंडियन एयरफोर्स में फाइटर पायलट के पद के लिए हुआ था। शुक्रवार को अपनी ट्रेनिंग पूरी कर जगुआर फाइटर विमान के पायलट के रूप में नियुक्ति मिली। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि तनुष्का सिंह कौन हैं।
लखनऊ से रिश्ता रखती हैं तनुष्का सिंह
लखनऊ की रहने वाली तनुष्का सिंह का परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं। तनुष्का के पिता, लेफ्टिनेंट कर्नल अजय प्रताप सिंह और उनके दादा, कैप्टन देवेन्द्र बहादुर सिंह भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब उनकी यह पीढ़ी दर पीढ़ी सेना में सेवा का सिलसिला जारी है।
इसे भी पढ़ें- Women's Day 2025 Special: पापा की थी छोटी सी दुकान, बेटी ने खड़ी की करोड़ों की कंपनी.. कुछ ऐसी है प्रेरणा कालरा की कहानी
प्रारंभिक शिक्षा और करियर
उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ शहर से नाता रखने वाली तनुष्का सिंह का बचपन का अधिकतर समय और शिक्षा-दीक्षा मंगलुरू में हुई। उनकी स्कूलिंग डीपीएस एमआरपीएल स्कूल, सुरतकल से पूरी की। वहीं आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने शारदा पीयू कॉलेज, मंगलुरु से की। इसके बाद साल 2022 में, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की।
भारतीय सेना में तनुष्का सिंह का प्रशिक्षण
तनुष्का सिंह का बचपन से सपना था कि वह भारतीय सेना में शामिल हो क्योंकि उनके पिता और बाबा भारतीय सेना में थे। लेकिन वायुसेना में महिलाओं की प्रतिभागिता और अवसरों को देखते हुए उन्होंने एयरफोर्स में करियर बनाने पर विचार किया। तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एयरफोर्स अकादमी में ट्रेनिंग पूरी की। इसके बाद हॉक एमके 132 विमान पर प्रशिक्षण किया। इन दोनों ट्रेनिंग के बाद तनुष्का ने जगुआर जैसे लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए ट्रेनिंग पूरी की।
तनुष्का सिंह की उपलब्धि
तनुष्का सिंह ने पहली महिला जगुआर पायलट बनने का गौरव हासिल किया है। भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में परमानेंट तैनाती के साथ उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ। जगुआर फाइटर जेट एक टेक्निकल स्ट्राइक विमान है, जो दुश्मन के ठिकानों पर सीक्रेट पर हमला करने में सक्षम है। इस जेट को भारतीय वायुसेना के महत्वपूर्ण फाइटर जेट्स में से एक माना जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।