Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:12 AM IST

कौन हैं फांगनोन कोन्याक जो बनीं राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली नागालैंड की पहली महिला

Phangnon Konyak: बीते दिन यानि मंगलवार को फांगनोन कोन्याक नागालैंड की पहली महिला बनीं जिन्होंने राज्यसभा की अध्यक्षता की। फांगनोन कोन्याक 45 साल की हैं और ऐसा करके उन्होंने इतिहास रच दिया है।    
Updated:- 2023-07-26, 10:14 IST
image

Phangnon Konyak: पिछले कुछ समय से फांगनोन कोन्याक चर्चा में हैं। दरअसल वो राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली नागालैंड से पहली महिला सदस्य बन गई हैं। बता दें कि इससे पहले वो उपाध्यक्षों के पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला सदस्य भी बन चुकी हैं। यही कारण है कि हर कोई उनसे प्रेरणा ले रहा है। 

कौन हैं फांगनोन कोन्याक? (Who is Phangnon Konyak)

  • फागनोन कोन्याक नागालैंड में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। फांगनोन कोन्याक को 2022 में नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया था। वो संसद के किसी भी सदन या राज्य विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली राज्य की दूसरी महिला हैं। 
  • फांगनोन कोन्याक परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं। इसके अलावा फांगनोन महिला सशक्तिकरण समिति, हाउस कमेटी और चिकित्सा विज्ञान संस्थान, शिलांग की गवर्निंग काउंसिल की सदस्य भी हैं। 
  • कोन्याक ने एक ट्वीट करते हुए लिखा "बेहद विशेषाधिकार प्राप्त, विनम्र और अभिभूत...खुशी है कि संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022 सदन द्वारा पारित होने के साथ यह एक उपयोगी विधेयक था।" 

फांगनोन कोन्याक ने कहा से शिक्षा ली है? (Phangnon Konyak Education)

फांगनोन कोन्याक ने अपनी स्कूली शिक्षा होली क्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल से ली है, जो दीमापुर में है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से अंग्रेजी में डिग्री प्राप्त की है। 

इसे भी पढ़ेंः जानिए कौन हैं यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह?

फांगनोन कोन्याक का अध्यक्षता करना क्या दर्शाता है? 

लैंगिक समानता लाने के उद्देश्य से यह एक सराहनीय कदम है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पिछले हफ्ते फांगनोन कोन्याक और तीन अन्य महिला सदस्यों को उपाध्यक्ष के पैनल में नामित किया था। इसमें पीटी उषा, फौजिया खान और सुलता देव का नाम शामिल है। उच्च सदन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब उपाध्यक्षों के पैनल में महिला सदस्यों और पुरुष सदस्यों का प्रतिशत सामान रहा हो।  

महिला सशकितरण पर खुलकर बात करती हैं फांगनोन कोन्याक 

फांगनोन कोन्याक महिला सशकितरण से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। वो अपने ट्विटर हैंडल पर काफी एक्टिव रहती हैं और ट्टिट के जरिए लगातार अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः कौन हैं वंदे भारत ट्रेन को ऑपरेट करने वाली पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Twitter  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।