Vijaya Vasave: महाराष्ट्र की पहली ट्रांस वुमन फॉरेस्ट गार्ड बनीं विजया वसावे, समाज के तानों का दिया जवाब

Transgender Forest Guard: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने जीवन में आने वाली समस्याओं को मात देते हुए एक नई पहचान कायम की। इस लिस्ट में महाराष्ट्र की विजया वसावे भी उनमें से एक हैं, जिन्होंने लोगों के तानों का मुंह तोड़ जवाब दिया। बता दें, हाल ही में महाराष्ट्र फॉरेस्ट गार्ड का रिजल्ट जारी किया, जिसमें विजया वसावे ने सफलता हासिल की। वह महाराष्ट्र की पहली ट्रांस वुमन फॉरेस्ट गार्ड बन गई हैं। इंटरव्यू के दौरान विजया ने बताया कि लोग उनका खूब मजाक उड़ाते और ताने देते थे। चलिए जानते हैं कौन विजया वसावे।
विजया ने की थी खुदकुशी की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विजया बताती हैं, कि लोगों की बातों और तानों को सुनकर वह इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन बार खुदकुशी की कोशिश की थी। विजया ने पुरुष के रूप में जन्म लिया था। लेकिन वह अपने यौन रुझानों की वजह से मजाक का हिस्सा बन जाया करती थी। इसके बाद उन्होंने इस विषय के बारे में जानकारी एकत्र की और महिला बनने का फैसला लिया। इस निर्णय में उनके परिवार ने सपोर्ट किया और वह एक ट्रांसजेंडर बन गईं। (एसिड अटैक सर्वाइवर रूपा की कहानी)
इसे भी पढ़ें- UPSC Success Story: मिलिए IPS अधिकारी नवजोत सिमी से जिनके पीएम मोदी भी हो गए थे मुरीद
पढ़ाई के साथ ही सरकारी नौकरी की करती रही तैयारी

अगर हम यह कहें कि अपने आप साबित करने का सबसे बेहतर मौका कुछ कर दिखाना है, तो गलत नहीं होगा। बता दें, कि लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उन्होंने पढ़ाई के साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी की। साल 2023 में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में विजया ने हिस्सा लिया था लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने फॉरेस्ट गार्ड के आवेदन कर तैयारी में जुट गई है। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई उन्होंने लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट पास कर सफलता हासिल की। फॉरेस्ट गार्ड के रूप में उनकी पोस्टिंग अक्कलकुवा तहसील में है। (सिमरन सुई-धागे से बदल रही लोगों की जिंदगियां)
कितनी पढ़ी-लिखी हैं विजया वसावे
नंदुरबार जिले की रहने विजया वसावे आदिवासी समुदाय से आती हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग जिले में स्थित आदिवासी छात्रों के लिए बने आवासीय स्कूल से की। इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। जैसे-तैसे पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नासिक के एक कॉलेज में दाखिला लेकर आगे की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वह पुणे के कर्वे इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस से सामाजिक कल्याण में मास्टर्स की स्टडी पूरी की।
इसे भी पढ़ें- यूपीएससी परीक्षा में छह अटेम्प्ट क्लियर न करने के बाद ऐसे किया आईएएस पल्लवी वर्मा ने एग्जाम क्रैक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।