Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

मजदूर मां की बेटी ने ऐसे किया यूपीएससी क्लियर, जानें आईपीएस दिव्या तंवर की इंस्पिरेशनल स्टोरी

हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा देते हैं, लेकिन केवल कुछ ही इस परीक्षा को क्लियर कर पाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आईपीएस दिव्या तंवर ने कैसे यूपीएससी क्लियर किया।   
Updated:- 2023-04-19, 09:24 IST
image

कई स्टूडेंट्स हर साल यूपीएससी परीक्षा देते हैं, लेकिन कुछ स्टूडेंट्स ही इस परीक्षा को क्लियर कर पाते हैं। उनमें से भी कुछ ऐसे होते हैं, जो अपनी जिंदगी में तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए इस मंजिल तक पहुंचते हैं। आज हम आपको एक ऐसे आईपीएस अफसर की इंस्पिरेशनल स्टोरी बताएंगे जिसे जानकर आप भी यह कहने पर मजबूर हो जाएंगी कि मेहनत करने से सपने पूरे किए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आईपीएस दिव्या तंवर की इंस्पिरेशनल स्टोरी। 

तमाम मुश्किलों का किया सामना 

life story of ips divya tanwar

आईपीएस दिव्या तंवर का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था और वह एक साधारण से परिवार की बड़ी बेटी हैं। आईपीएस दिव्या तंवर ने नवोदय विद्यालय से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है।  उनके घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी और स्कूलिंग के दौरान पिता की मृत्यु हो गई। (IAS अफसर सर्जना यादव ने नौकरी के साथ ऐसे की यूपीएससी की तैयारी, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन) घर की आर्थिक स्थिति सही ना होने के बावजूद उनकी मां बबीता तंवर ने सिलाई-कढ़ाई और मजदूरी करके अपने तीनों बच्चों, दिव्या, तनीषा और साहिल को उनके पैरों पर खड़े होने लायक बनाया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divya Tanwar (@ipsdivyatanwar)

तमाम परेशानियां होने के बावजूद दिव्या ने बीएससी पास करने के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और अपने घर के एक छोटे से कमरे में 10 घंटे पढ़ाई करके सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी।

इसे भी पढ़ें- IAS Ruveda Salam: बंदूकों के खौफ में बिताया बचपन फिर ऐसे बनी कश्मीर की पहली महिला IPS डॉ. रुवेदा सलाम

पहले प्रयास में की यूपीएससी परीक्षा क्लियर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divya Tanwar (@ipsdivyatanwar)

आईपीएस दिव्या तंवर ने सिर्फ 21 साल की उम्र में साल 2021 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। उन्होंने इस परीक्षा में 438वीं रैंक हासिल की थी। दिव्या ने इस परीक्षा के लिए कोई कोचिंग नहीं ली थी और उन्होंने सेल्फ स्टडी के जरिए ही यह परीक्षा को क्रैक कर दिया था। आईपीएस दिव्या तंवर की मां बेशक कम पढ़ी-लिखी थीं लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाई करके आगे बढ़ते रहने के लिए हमेशा प्रेरित किया। 

इसे भी पढ़ें- स्कूल के दौरान फेल हुए ये बच्चे बड़े होकर कैसे बन गए IAS? आप भी जानें

आईपीएस दिव्या तंवर हमारे देश के कई स्टूडेंट्स के लिए इंस्पिरेशन हैं। आपको आईपीएस दिव्या तंवर की इंस्पिरेशनल स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।