Sat Sep 19, 2026 | Updated 04:50 PM IST

जॉब के साथ ऐसे क्रैक किया यूपीएससी एग्‍जाम, आप भी लीजिए आईएएस ऑफिसर नेहा यादव से इंस्पिरेशन

हर व्यक्ति की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और यह जरूरी नहीं है कि आपको हर कदम पर सफलता हासिल हो। चलिए आज हम आपको आईएएस ऑफिसर नेहा यादव की सफलता की कहानी बताते हैं। 
Updated:- 2023-07-03, 13:20 IST
image

कई छात्र यूपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं, लेकिन केवल कुछ ही छात्र इस परीक्षा को क्लीयर कर पाते हैं। इस परीक्षा में वही स्टूडेंट्स सफल हो पाते हैं जो अनुशासन और स्मार्ट तरीके से तैयारी करते हैं। नेहा यादव ने जॉब के साथ-साथ साल 2018 में यूपीएससी परीक्षा में 411 रैंक हासिल की। चलिए आईएएस ऑफिसर नेहा यादव इंस्पिरेशनल स्टोरी आपको बताते हैं। 

नेहा यादव ने यहां से पूरी की पढ़ाई 

success story of ias officer neha yadav

नेहा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की थी और पढ़ाई पूरी करने के बाद नेहा ने इकॉनॉमिक्स में बैचलर करने के लिए जेएनयू में एडमिशन लिया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद नेहा को दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की नौकरी मिल गई और लगभग दो साल नेहा ने यहां प्रोफेसर की नौकरी भी की थी। धीरे-धीरे नेहा का रुझान ऑफिसर बनने की तरफ बढ़ा। इसके बाद से ही नेहा ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें-जानें IAS अधिकारियों को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं

जॉब के साथ यूपीएससी की पढ़ाई

नेहा ने अपनी जॉब के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी की है। उन्होंने अपनी स्ट्रेटजी शेयर करते हुए एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक टाइम-टेबल सेट किया हुआ था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यूपीएससी के सिलेबस को कवर करने में सिर्फ 6 से 7 महीने चले जाते हैं। ऐसे में अगर आपने सिलेबस को पूरी तरह से कवर नहीं किया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, कोशिश करें कि सिलेबस को अच्छी तरह से समझ लें। क्योंकि अगर सिलेबस के हिसाब से तैयारी करें तो यूपीएससी को क्रैक करना आसान हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ज्यादातर छात्र समय के महत्व को नहीं समझ पाते हैं। ऐसे में टाइम मैनेजमेंट को समझना बहुत जरूरी होता है।(ऑफिसर रुक्मिणी रियार ने कैसे क्लियर किया यूपीएससी एग्जाम)

नेहा ने यह भी मीडिया इंटरव्यू में बताया कि परीक्षा के एक महीने पहले उन्होंने छुट्टी ले ली थी। ताकी वो घर पर रहकर पढ़ाई कर सकें। ऐसे में वो हॉस्टल में रहकर सिर्फ पढ़ाई करती थी। 

 इसे भी पढ़ें-IAS, IPS और IFS की रैंक कैसे होती है निर्धारित, कहां और कितना है ट्रेनिंग का समय

किस साल परीक्षा को किया पास? 

पहली बार नेहा ने साल 2016 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी। उन्होंने घर में रहकर उन्होंने पूरी तैयारी की थी पर वह एग्जाम क्लियर नहीं कर पाई थी। साल 2018 में सिविल सर्विस की परीक्षा में नेहा यादव ने 411वीं रैंक हासिल की थी। नेहा ने अपनी मेहनत से इस परीक्षा को क्लियर किया और अपनी पहचान बनाई। 

आपको आईएएस नेहा यादव की इंस्पिरेशन स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं।  इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- twitter 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।