Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:40 PM IST

57 की उम्र में अनीता मिश्रा ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन, आज लाखों लोगों की बनीं प्रेरणा

57 वर्षीय अनीता मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन शुरू किया है। वह इन वीडियोज में पूर्वांचल की संस्कृति, खान-पान और परंपराओं को लाखों लोगों तक पहुंचाकर यह साबित कर रही हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती।
Updated:- 2026-07-29, 18:21 IST
image

उम्र सिर्फ एक संख्या है और कुछ नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इस बात को 57 वर्षीय अनीता मिश्रा ने बिल्कुल सच साबित कर दिया है। उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली अनीता जी ने अपने बेटे के कहने पर सोशल मीडिया पर सफर शुरू किया है। इस उम्र में कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखकर उन्होंने यह दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों और दिल में अपनी संस्कृति का प्यार हो, तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। नीचे लेख में जानें अनीता मिश्रा के इस सफर की कहानी।

अनीता मिश्रा का पूर्वाचंल से खास रिश्ता

अनीता का जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल स्थित देवरिया जिले के एक गांव में हुआ था। साल 1987 में शादी के बाद वह हरियाणा आ गई थीं।

Anita Mishra inspirational story

इन्होंने भले ही पूर्वांचल छोड़ दिया था, लेकिन पूर्वांचल ने उन्हें कभी नहीं छोड़ा। अपनी बोली, खान-पान, रीति-रिवाजों और संस्कृति को वह हमेशा अपने साथ लेकर चलीं। इनके तीनों बच्चों का जन्म और परवरिश शहरों में हुई, लेकिन इन्होंने हमेशा यह निश्चित किया कि इनके बच्चे अपनी जड़ों, संस्कृति और पारंपरिक खान-पान से हमेशा जुड़े रहें।

इसे भी पढ़ें- कम उम्र में शादी और अकेलेपन के बावजूद नहीं टूटा हौसला, सोनाबाई ने मिट्टी से बदली अपनी किस्मत

सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का कैसे सोचा?

करीब तीन महीने पहले उनके बेटे ने एक सुझाव दिया कि क्यों न सोशल मीडिया पर पूर्वांचल की संस्कृति और पुरानी परंपराओं को लोगों तक पहुंचाया जाए। शुरुआत में अनीता थोड़ी झिझक रही थीं और सोच रही थी कि लोग क्या कहेंगे, लेकिन बेटे के हौसला बढ़ाने पर इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया। इस नाम के पीछे भी एक मजेदार वजह है, नके बेटे हमेशा कहते थे कि हर भारतीय मां के पास हर बात का अपना एक तर्क या थ्योरी होती है, इसलिए चैनल का नाम यही रखा गया।

चंद महीनों में मिली अपार सफलता और प्यार

इस पेज को शुरू हुए अभी सिर्फ तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन दर्शकों का प्यार उम्मीद से कहीं ज्यादा रहा है। पिछले एक महीने में उनकी वीडियो को 35 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और कई वीडियो ने मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लिया है। सबसे खास बात यह है कि लोग सिर्फ रेसिपी नहीं बल्कि वीडियो पर कमेंट करके लिख रहे हैं कि इन्हें देखकर उन्हें अपनी दादी, मम्मी और बचपन के दिन याद आ गए हैं।

who is anita mishra

पुरवैया सीरीज के जरिए भूली-बिसरी यादों को सहेजने की पहल

सिर्फ खाने-पीने तक सीमित न रहकर, इन्होंने पूर्वांचल की उन चीजों पर काम शुरू किया जो धीरे-धीरे गायब हो रही हैं। सबसे पहले सिन्होरा पर वीडियो बनाया गया, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद पुरवैया नाम से नई सीरीज शुरू की।

इसे भी पढ़ें- कौन हैं माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली भारत की पहली दृष्टिहीन महिला? जानें उनके बारे में सब कुछ

अनीता मिश्रा की कहानी देश की हर महिला के लिए एक मिसाल है जो यह मानती हैं कि उम्र के किसी भी पड़ाव पर नए सपने देखे जा सकते हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- Anita Mishra Personal Photos

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।