30 की उम्र के बाद हर महिला को अपनानी चाहिए ये शानदार हॉबीज, लाइफ बनेगी स्ट्रेस-फ्री और मजेदार

30 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए बेस्ट हॉबीज कौन सी हैं? जानिए ऐसी शानदार हॉबीज जो स्ट्रेस दूर करेंगी, लाइफ को मजेदार बनाएंगी और एक्स्ट्रा कमाई भी करा सकती हैं।
Updated:- 2026-11-17, 16:53 IST
image

30 की उम्र के बाद महिलाओं की लाइफ पूरी तरह बदल जाती है। नौकरी की टेंशन, घर की जिम्मेदारी, बच्चों की परवरिश और रिश्तों को संभालना, सब कुछ एक साथ चलता है। इसी भागदौड़ में महिला अक्सर खुद को ही भूल जाती है। अपनी पसंद, अपनी खुशी और अपना टाइम पीछे छूट जाता है।

30 साल की महिलाओं के लिए हॉबीज

क्या आपने कभी सोचा है कि रोज सिर्फ 30 मिनट अपनी पसंद की किसी हॉबी को देने से लाइफ कितनी हल्की लग सकती है? एक अच्छी हॉबी ना सिर्फ स्ट्रेस दूर करती है, बल्कि आपको फिर से खुद से जोड़ देती है। कुछ हॉबीज तो ऐसी हैं, जिनसे एक्स्ट्रा कमाई भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि 30 के बाद महिलाएं कौन-कौन सी हॉबीज अपना सकती हैं।

1. फूलों का बगीचा लगाना

सब्जियों का बगीचा तो सब लगाते हैं, लेकिन फूलों का बगीचा आपकी लाइफ में रंग भर देगा। अपने हाथ से फूल उगाना, उन्हें काटकर घर में सजाना, इससे बड़ा सुकून और क्या होगा। जब फूल ज्यादा हो जाएं तो आप उन्हें लोकल मार्केट में बेच भी सकती हैं। शौक के साथ-साथ छोटी सी कमाई भी हो जाएगी।

gardening hobby

Photo Credit: Magnific

2. कैलिग्राफी सीखना

आजकल हम सब मोबाइल और लैपटॉप में ही खोए रहते हैं। कागज पर सुंदर लिखने की आदत तो जैसे खत्म ही हो गई है। कैलिग्राफी इसी आदत को वापस लाती है। एक अच्छा पेन, बढ़िया कागज और यूट्यूब की एक-दो वीडियो, बस शुरुआत के लिए इतना काफी है। जब हाथ साफ हो जाए तो शादी के कार्ड और इनविटेशन लिखकर आप इससे कमाई भी कर सकती हैं।

caligraphy hobby

Photo Credit: Magnific

3. कोडिंग सीखना

अगर आपको लॉजिक और टेक्नोलॉजी पसंद है, तो कोडिंग आपके लिए बेस्ट हॉबी है। आज के जमाने में कोडिंग जानने वालों की हर जगह जरूरत है। आप चाहें तो Udemy या Codecademy से ऑनलाइन सीख सकती हैं। वेबसाइट बनाना हो या छोटा सा प्रोजेक्ट, लोग कोडिंग जानने वालों को अच्छा पैसा देते हैं। ये हॉबी आपके करियर को भी नई उड़ान दे सकती है।

4. बेकिंग सीखना

कुकिंग पसंद है तो बेकिंग तो और भी मजेदार लगेगी। बेकिंग में हर चीज नाप-तौल कर डालनी होती है और यही इसका सुकून है। केक, कुकीज या ब्रेड बनाना मन को शांत कर देता है। सबसे बड़ी बात, जो महिला अच्छा बेक करती है, उसे सब प्यार करते हैं। बेकिंग से आप छोटा सा होम बिजनेस भी शुरू कर सकती हैं।

baking hobby

Photo Credit: Magnific

5. डांस करना

आपको डांस नहीं आता? कोई बात नहीं। डांस हॉबी का मतलब स्टेज पर परफॉर्म करना नहीं है। अपने कमरे में अपना फेवरेट गाना लगाकर नाचना भी डांस ही है। डांस से शरीर की एक्सरसाइज भी हो जाती है और मन भी हल्का हो जाता है। आप चाहें तो डांस कार्डियो क्लास जॉइन कर सकती हैं या कोई एक डांस फॉर्म सीख सकती हैं।

6. कविता पढ़ना या लिखना

कविता हर किसी के लिए नहीं होती है, लेकिन एक बार आदत लग जाए तो ये मन को बहुत सुकून देती है। आप चाहें तो किसी की कविता पढ़ें, चाहें तो अपनी लिखें। कविता लिखते समय आप अपने मन की बात कागज पर उतार देती हैं। अच्छा-बुरा सोचने की जरूरत नहीं है, बस लिखिए और मजे लीजिए।

यह भी पढ़ें- इस वीकेंड शुरू करें ये 5 प्रोडक्टिव हॉबीज, लाइफ में आ सकता है पॉजिटिव बदलाव

7. पॉटरी बनाना

अपने हाथ से बना कप, कटोरी या प्लेट देखने में जितना सुंदर लगता है, उसे बनाने में उतना ही मजा आता है। मिट्टी को आकार देना मन को शांत कर देता है। आजकल कई शहरों में पॉटरी स्टूडियो होते हैं, जहां आप क्लास ले सकती हैं। वहां से बनी चीजें गिफ्ट में देने के लिए भी बेस्ट होती हैं।

pottery hobby

Photo Credit: Magnific

8. बुनाई करना

बुनाई सिर्फ दादी-नानी का काम नहीं है। बुनाई करते समय ध्यान एक ही जगह लगता है, जिससे स्ट्रेस अपने आप कम हो जाता है। एक बार आदत लग जाए तो आप बुनाई करते हुए पॉडकास्ट सुन सकती हैं या गाना सुन सकती हैं। हाथ से बुनी चीजें गिफ्ट में भी बहुत पसंद की जाती हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ टाइमपास नहीं, ये 7 हॉबीज आपकी पर्सनैलिटी को बना सकती हैं स्मार्ट

30 की उम्र के बाद लाइफ खत्म नहीं होती, बल्कि एक नए अंदाज में शुरू होती है। एक अच्छी हॉबी आपको स्ट्रेस से बाहर निकालकर फिर से खुश और एनर्जेटिक बना देती है। इसलिए अपने लिए थोड़ा टाइम निकालिए, कोई एक हॉबी चुनिए और आज से ही शुरू कीजिए। याद रखिए, खुद को खुश रखना भी एक जिम्मेदारी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Image Credit: Magnific

FAQ
30 के बाद नई हॉबी शुरू करने में देर तो नहीं हो जाती?
बिल्कुल नहीं। 30 की उम्र में आप ज्यादा समझदार और फोकस्ड होती हैं। इस उम्र में शुरू की गई हॉबी ज्यादा देर तक टिकती है क्योंकि आप उसे टाइमपास नहीं, बल्कि अपने सुकून के लिए चुनती हैं।
कौन सी हॉबी से घर बैठे सबसे जल्दी कमाई हो सकती है?
बेकिंग, कैलिग्राफी और कोडिंग से सबसे जल्दी कमाई शुरू हो सकती है। बेकिंग में आप घर से ऑर्डर ले सकती हैं, कैलिग्राफी में शादी के कार्ड का काम मिल सकता है और कोडिंग में फ्रीलांस प्रोजेक्ट मिल जाते हैं।
रोज कितना टाइम हॉबी को देना चाहिए?
शुरुआत में सिर्फ 20 से 30 मिनट काफी हैं। इसे रोज की दिनचर्या में ऐसे शामिल करें जैसे आप चाय पीती हैं। धीरे-धीरे ये आपकी आदत बन जाएगी और आपको इसके लिए अलग से टाइम निकालना नहीं पड़ेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।