तेजी से वजन कम करने के लिए डबल लेग-अप पिलाटेस करें
अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहती हैं तो आप डबल लेग-अप पिलाटेस को अपने रूटीन में शामिल करें।

Updated:- 2018-09-17, 17:19 IST
हर सोमवार मंडे मोटिवेशन सीरीज में हमारी फिटनेस एक्सपर्ट आपको फिट रखने वाली एक्सरसाइज के बारे में बताती है। इस हफ्ते हमारी एक्सपर्ट आपको पिलाटेस एक्सरसाइज के बारे में बता रही हैं तो आपको फिट रखने में हेल्प करता है। जी हां महिलाओं के बीच पिलाटे एक्सरसाइज करने का क्रेज बना हुआ है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो योग का ही एक बेहतर रूप देने और उसे आज की लाइफ स्टाइल के हिसाब से बदल कर नए लुक में पेश करने की कोशिश है। क्योंकि यह योग का समन्वय है इसलिए इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। लेकिन डबल लेग-अप पिलाटेस कैसे करना है, इस बारे में जानना बेहद जरूरी है।
Watch more: स्लिम होने के लिए कर रही हैं पिलाटेस तो इन 3 एक्सरसाइज से करें शुरूआत
डबल लेग-अप पिलाटेस
- सबसे पहले अपने आर्म्स को स्ट्रेच करें और अपने घुटनों का बेंड करें।
- अब अपने अपर और लोअर बॉडी को एक साथ लिफ्ट करें।
- और अपने हाथों से अपने घुटनों को साइड से टच करें।
- अब सांस को अंदर लेते हुए वापस आराम से अपने आर्म्स को इस तरह से स्ट्रेच करें।
- ध्यान दें, जब आप स्ट्रेच कर रही हों तो आप अपनी सांस को अंदर लें।
- और जब आप अपनी बॉडी को बेंड कर रही हो तब अपनी सांस को छोड़ दें।
- इस एक्सरसाइज को आप 5 से 8 बार कर सकती हैं।

लेग होल्ड एक्सरसाइज
- अपनी पीठ के बल लेट जाएं।
- अब अपनी हथेलियों को अपने हिप के नीचे ले जाएं।
- अपनी अपर बॉडी को रिलैक्स रखें।
- और अपने पैरों को 30 डिग्री के एंगल पर लिफ्ट करें।
- इस पोजीशन को कम से कम 20 से 30 सेकेंड्स के लिए होल्ड करें।
- इस एक्सरसाइज को आप 5 से 6 बार कर सकती हैं।

सिजर्स एक्सरसाइज
- इसके लिए फिर से अपनी हथेलियों को आप अपने हिप के नीचे ले जाएं।
- फिर अपने पैरों को 30 डिग्री के एंगल पर लिफ्ट करें।
- अपनी पैरों को इस तरह से क्रिस-क्रॉस पोजीशन करें।
- इसे सिजर्स एक्सरसाइज कहते हैं।
- इस एक्सरसाइज को आप कम से कम 30 सेकेंड्स के लिए करें।
इन 3 एक्सरसाइज को आप डबल लेग आप पिलाटेस में कर सकती हैं।
Credit
Producer: Prabhjot Kaur
Editor: Atul Tripathi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।