International Yoga Day 2019: जांघों की चर्बी 30 दिन में पिघल जाएंगी अगर घर में करेंगी ये 2 योगासन
हालांकि जांघों से चर्बी कम करना सबसे मुश्‍किल काम है, लेकिन एक्‍सपर्ट के बताए इन योगासन से आप घर में हीं आसानी से इसे कम कर सकती हैं।

Updated:- 2019-06-19, 12:40 IST
हर सोमवार मंडे मोटिवेशन सीरीज में हमारी फिटनेस एक्सपर्ट आपको फिट रखने वाली एक्सरसाइज या योग के बारे में बताती हैं। मंडे की आज की सीरीज में जोरबा की योगा ट्रेनर प्रज्ञा मिश्रा हमें 2 योगासन के बारे में बता रही हैं जिनकी हेल्प से आप आसानी से घर में ही इन योगासन को करके अपने थाई फैट को तेजी से कम कर सकती हैं।
यूं तो चर्बी शरीर में कहीं भी अच्छी नहीं लगती है। लेकिन महिलाओं को जांघों के आस-पास जमा चर्बी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। क्योंकि वह मनचाही शार्ट ड्रेसेस नहीं पहन पाती हैं। जी हां सुडौल और आकर्षक थाईज भला किस महिला को अच्छी नहीं लगती हैं। लेकिन जांघों से चर्बी कम करना सबसे मुश्किल काम है। पेट की चर्बी घटाने के बाद दूसरे नंबर पर जांघों की चर्बी आती है, जिसे कम करना बेहद ही मुश्किल होता है। अगर आप भी जांघों की चर्बी से परेशान हैं तो आप इस वीडियो में बताए इन 2 योगासन की हेल्प से इसे कम कर सकती हैं।
इसे भी देखें: अच्छी हेल्थ पाने के लिए आप भी ये 3 योगासन रोजाना करें
वीरभद्रासन
- ताड़ासन में खड़े हो जाएं।
- दाएं पैर को 3 से 4 फीट तक फैला दें और बाएं पैर को मोड़ें।
- सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की तरफ सीधा करें।
- दाएं घुटने की जांघ जमीन से समानांतर रखें।
- इस पोजीशन में करीब 5 से 7 सेकंड तक रहें।
- ये क्रिया दूसरी तरफ से भी करें।
- सांस छोड़ते हुए नॉर्मल पोजीशन में आएं।
उत्तानपादासन
- इस योग को करने के लिए जमीन पर सीधे लेट जाएं।
- फिर अपने हाथों को सीधा रखें।
- इसके बाद सांस लेते हुए पैर को 90 डिग्री पर उठाएं।
- फिर सांस छोड़ते हुए पैर नीचे लाएं।
एक्सपर्ट के बताए इन 2 योगासन को करने से आप तेजी से अपने जांघों की चर्बी को कम कर सकती हैं। तो देर किस बात की अगर आप भी अपने जांघों के फैट को कम करना चाहती हैं तो आज से इन आसान योगासन को अपने रूटीन में शामिल करें।
Credits
Producer- Rohit Chavan
Editor- Anand Sarpate
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।