Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:58 PM IST

घर में कमाने वाला एक और लेना है लोन? पहले जान लें ये 3 जरूरी बातें

एक व्यक्ति द्वारा कमाने वाले घरों के लिए लोन लेने से पहले फाइनेशियल प्लानिंग बनाना जरूरी है। ऐसे में लोन लेने से पहले जरूरी बातों के बारे में जान लें...
Updated:- 2026-07-17, 15:13 IST
image

घर में जब कमाने वाला केवल एक ही होता है, तो फाइनेंशियल फैसले बहुत सोच-समझकर लेने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप कोई बड़ा लोन लेने की सोच रही हैं, तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। एक छोटी सी चूक पूरे परिवार के बजट को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है। इसलिए, लोन की अर्जी देने से पहले कुछ बातों का मूल्यांकन करना बेहद जरूरी है ताकि फ्यूचर सेफ रहे। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि लोन लेने से पहले आपको किन 3 जरूरी बातों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए? इसके लिए हमने सीए हिमांशु गोयल (CA Himanshu Goyal) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

रीपेमेंट कैपेसिटी और 50% का नियम

सिंगल इनकम वाले घर में सबसे पहले यह देखना चाहिए कि आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा। बैंकिंग नियमों की मानें तो आपकी कुल मंथली इनकम का 40% से 50% से ज्यादा हिस्सा लोन की किस्तों में नहीं जाना चाहिए। 

1 - 2026-07-17T132854.961

यानी आपकी मासिक आय ₹50,000 है, तो आपकी सभी ईएमआई मिलाकर ₹20,000 से ₹25,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, बाकी पैसे घर के राशन, बच्चों की फीस, बिजली बिल और अन्य जरूरी खर्चों के लिए सेफ रहने चाहिए। 

यह भी पढ़ें- महीने के अंत में खाली हो जाता है अकाउंट? Budget Calendar से संभालें अपने खर्च

इमरजेंसी फंड और टर्म इंश्योरेंस है जरूरी

आपके पास कम से कम 6 महीने का इमरजेंसी फंड होना चाहिए, जिससे लोन की किस्तें और घर का खर्च बिना किसी रुकावट के चल सके। इसके साथ ही, कमाने वाले सदस्य के नाम पर एक मजबूत टर्म लाइफ इंश्योरेंस होना जरूरी है। वहीं, राशि इतनी होनी चाहिए कि बीमा के पैसों से पूरा लोन चुकाया जा सके और परिवार पर कर्ज का बोझ न आए।

2 - 2026-07-17T132853.012

क्रेडिट स्कोर और लोन ड्यूरेशन

लोन अप्रूव होने में आपका क्रेडिट स्कोर सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। ऐसे में लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जांचें। यदि यह 750 से ज्यादा है, तो आपको कम इंट्रेस्ट दर पर लोन मिल सकता है। इसके अलावा, लोन की अवधि को बहुत लंबा न खींचें। हालांकि ज्यादा समय से ईएमआई छोटी हो जाती है, लेकिन कुल ब्याज का भुगतान बहुत ज्यादा करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- कमाना ही नहीं, पैसों को संभालना भी है जरूरी; युवा महिलाओं के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस के मायने

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।