Sat Sep 26, 2026 | Updated 07:44 AM IST

जेब में हैं केवल 15 हजार रुपये? घर बैठे शुरू करें मैग्नेट बिजनेस, लाखों में हो सकती है कमाई

कैसे केवल 15 से 20 हजार रुपये के निवेश से घर बैठे फ्रिज मैग्नेट बनाने का व्यवसाय शुरू किया जा सकता है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2026-09-26, 06:24 IST
image

आजकल लोग नौकरी के साथ-साथ कम लागत में घर से ही नया बिजनेस शुरू करने के नए तरीके तलाश रहे हैं। अगर आपके पास भी सिर्फ 15 से 20 हजार रुपये हैं और आप घर बैठे कमाई करना चाहते हैं, तो फ्रिज मैग्नेट (Fridge Magnet) बनाने का बिजनेस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आज के समय में सजावट से लेकर मार्केटिंग और गिफ्टिंग तक, फ्रिज मैग्नेट की मांग बाजार में तेजी से बढ़ रही है। जानते हैं इनके बारे में...

इंडियन मार्केट में फ्रिज मैग्नेट की मांग और सेगमेंट

फ्रिज मैग्नेट अब केवल साधारण डेकोरेटिव आइटम नहीं रह गए हैं, बल्कि यह पर्सनल एक्सप्रेशन और मार्केटिंग का एक बड़ा जरिया बन चुके हैं। भारतीय बाजार में इसकी मांग कई अलग-अलग कैटेगरीज में बंटी हुई है-

  • डेकोरेटिव मैग्नेट: त्योहारी थीम (दिवाली, होली, गणेश चतुर्थी), बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स के डिजाइन वाले मैग्नेट की मांग बाजार में काफी है।

2 - 2026-09-25T162205.886

  • पर्सनल फोटो मैग्नेट: शादी, सालगिरह, बर्थडे पार्टी और बेबी अनाउंसमेंट जैसे खास मौकों पर कस्टमाइज्ड फोटो मैग्नेट रिटर्न गिफ्ट के रूप में बहुत पसंद किए जाते हैं।
  • कॉर्पोरेट और प्रमोशनल मैग्नेट: छोटे बिजनेस, कैफे और कोचिंग सेंटर अपने ब्रांड के प्रचार के लिए बिजनेस कार्ड मैग्नेट का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते हैं।
  • फंक्शनल मैग्नेट: बच्चों के लिए एजुकेशनल मैग्नेट (अल्फाबेट और नंबर), शॉपिंग लिस्ट होल्डर और रेसिपी कार्ड डिस्प्ले काफी फेमस हैं।

यह भी पढ़ें- साड़ी पैकिंग बिजनेस से शादी और त्योहारों के सीजन में कमा सकती हैं लाखों, जानें कैसे करें शुरुआत?

जरूरी मशीनरी और सामान

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले एक अच्छी क्वालिटी की मैग्नेट मेकिंग मशीन और कटर की जरूरत होती है। बाजार में शुरुआती सेटअप के लिए कई तरह के विकल्प उपलब्ध हैं-

  • स्टार्टर सेटअप (DIY मशीन): यह 50x50mm साइज के मैग्नेट बनाने के लिए बेहतरीन है, जो घर से काम शुरू करने वालों के लिए एकदम सही है।
  • कमर्शियल सेटअप (80x53mm मशीन): यह रेक्टेंगुलर फॉर्मेट में बड़े और आकर्षक मैग्नेट बनाने के काम आती है, जिससे रोजाना बड़ी मात्रा में प्रॉडक्शन किया जा सकता है।
  • जरूरी सामान: इसके लिए मैग्नेटिक शीट, प्री-कट मैग्नेट ब्लैंक, एक्रिलिक फोटो फ्रेम ब्लैंक, प्रिंटिंग पेपर और लेमिनेशन शीट की जरूरत होती है।

स्टेप-बाय-स्टेप बिजनेस सेटअप गाइड

इस बिजनेस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए कुछ शुरुआती स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • अपने बिजनेस को सोलन प्रोप्राइटरशिप या पार्टनरशिप के रूप में रजिस्टर्ड कराएं। यदि आपका टर्नओवर तय सीमा से अधिक है, तो जीएसटी (GST) रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं।
  • घर पर ही लगभग 100 से 200 वर्ग फीट की शांत जगह चुनें, जहां एक मजबूत टेबल, स्टोरेज शेल्फ और अच्छी लाइटिंग की व्यवस्था हो।
  • अच्छी क्वालिटी के मैग्नेट ब्लैंक, रॉ मटेरियल और पैकेजिंग सामग्री के लिए लोकल या ऑनलाइन सप्लायर्स से संपर्क करें।

डिजिटल प्रेजेंस: अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक पर पेज बनाएं और एक आसान ई-कॉमर्स वेबसाइट या सोशल मीडिया के जरिए ऑर्डर लेना शुरू करें।

1 - 2026-09-25T162208.647

निष्कर्ष

कम पूंजी और घर के एक छोटे से कोने से शुरू होने वाला फ्रिज मैग्नेट का यह बिजनेस आपको बंपर मुनाफा दे सकता है। कस्टमाइजेशन के बढ़ते क्रेज के कारण इस क्षेत्र में असफलता की गुंजाइश बहुत कम है।

यह भी पढ़ें- कम लागत में बड़ा बिजनेस, भारत से चूड़ियां बाहर बेचकर कमाएं शानदार मुनाफा; जानें कैसे?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।