Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

सैलरी है कम तो इन 2 योजनाओं में नहीं करना चाहिए इंवेस्ट, अटक सकते हैं पैसे

कम सैलरी वाले लोगों को कुछ निवेश योजनाओं से बचना चाहिए ताकि उनका पैसा न फंसे और नुकसान न हो। ऐसे में जानते हैं इनके बारे में...
Updated:- 2026-07-16, 13:11 IST
image

हर कोई अपने फ्यूचर को सेफ करने के लिए इंवेस्ट करना चाहता है। हालांकि, यह एक अच्छी आदत है, लेकिन बिना सोचे-समझे या दूसरों की देखा-देखी किसी भी प्लान में पैसा लगाना भारी पड़ सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जिनकी मंथली सैलरी कम है। गलत जगह निवेश करने से न केवल आपका बजट बिगड़ सकता है, बल्कि जरूरत के समय आपका पैसा भी अटक सकता है।

ऐसे में इन प्लांस के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे ऐसी 2 निवेश योजनाओं के बारे में, जिनमें कम सैलरी वालों को निवेश करने से बचना चाहिए। इसके लिए हमने सीए हिमांशु गोयल (CA Himanshu Goyal) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

ट्रेडिशनल लाइफ इंश्योरेंस प्लान

कम सैलरी वाले लोगों को अक्सर एजेंटों द्वारा एंडोमेंट या मनी-बैक जैसी बीमा पॉलिसियों में इंवेस्ट करने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह एक गलत फैसला साबित हो सकता है। इन पॉलिसियों में आमतौर पर 15 से 20 साल तक हर साल या हर महीने एक तय प्रीमियम देना होता है। कम सैलरी में हर बार समय पर प्रीमियम निकालना मुश्किल हो जाता है।

2 - 2026-07-16T114702.618

अगर आप किसी आर्थिक तंगी के कारण बीच में पॉलिसी बंद करना चाहते हैं, तो आपको भारी नुकसान होता है। बता दें कि शुरुआत के दो से तीन सालों में पॉलिसी सरेंडर करने पर जमा की गई रकम का आधा से ज्यादा हिस्सा डूब जाता है और आपका पैसा लंबे समय के लिए लॉक हो जाता है।

इन स्कीम्स में रिटर्न बहुत कम यानी करीब 4 से 6% मिलता है, जो बढ़ती महंगाई में काम नहीं आता है। साथ ही, इनमें मिलने वाला जीवन बीमा कवर भी बहुत कम होता है। इसके बजाय अगर सैलरी कम है तो एक सस्ता 'टर्म इंश्योरेंस' लेना चाहिए और बाकी पैसे म्यूचुअल फंड या पीपीएफ में लगाने चाहिए।

यह भी पढ़ें- 20 हजार की सैलरी में भी बचा सकती हैं हर महीने 5 हजार रुपये, अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

रियल एस्टेट या लॉन्ग-टर्म इलिक्विड एसेट्स

रियल एस्टेट में इंवेस्ट करने के लिए आमतौर पर एक बड़ा लोन लेना पड़ता है। ऐसे में कम सैलरी का एक बड़ा हिस्सा होम लोन की ईएमआई में ही चला जाता है, जिसके कारण रोज के खर्चों और इमरजेंसी फंड के लिए पैसे नहीं बचते। बता दें कि प्रॉपर्टी एक ऐसी संपत्ति है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर 2 घंटे या 2 दिन में नहीं बेच सकते। अगर घर में कोई मेडिकल इमरजेंसी आ जाए, तो जमीन या मकान को तुरंत बेचकर कैश पाना नामुमकिन होता है।

1 - 2026-07-16T114704.373

ऐसे में आपका पैसा पूरी तरह अटक जाता है। साथ ही, प्रॉपर्टी खरीदने के बाद मेंटेनेंस, प्रॉपर्टी टैक्स और रजिस्ट्री जैसे कई अन्य खर्च भी जुड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- महीने की 10 तारीख के बाद ही खाली हो जाता है बैंक अकाउंट? मनी सेविंग के लिए आज ही बनाएं ये 3 रूल्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।