काजोल एक सदाबहार एक्‍ट्रेस है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और स्‍टाइल में जरा भी कमी नहीं आयी है। बल्कि उनकी खूबसूरती पहले से ज्‍यादा बढ़ गई हैं। जी हां हमेशा से ही सिमरन के रूप में फेमस काजोल बिखरे बालों और प्लेन शिफॉन साड़ियों में सरसों के खेत में दौड़ती हुई लड़की से लेकर यूरोप टूर के दौरान ट्रेंडी आउटफिट्स, हॉट गाउन और सिंपल शादी के जोड़े में खड़ी सिमरन तक - वो हर लड़के की ड्रीम गर्ल बन गईं। इस ड्रीम गर्ल के खूबसूरत स्टाइल की आज भी लड़कियां दीवानी हैं और उनके स्‍टाइल को फॉलो करती हैं। <br /><br />बॉलीवुड की चुलबुली काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हेलीकॉप्टर ईला को लेकर काफी चर्चा में है। वह अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर काजोल की फिल्म से कही ज्यादा उनके लुक को लेकर चर्चा की जा रही है। 'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन के दौरान काजोल को अक्सर टे्डिशनल लुक में देखा जा रहा है। काजोल यही लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। आइए देखें कि स्‍टाइलिश कुर्तियों में कोजाल कितनी खूबसूरत लग रही हैं।
इस स्टाइलिश कुर्ती को काजोल ने जीन्स के साथ पहना है। यह कुर्ती प्लाजो या स्कर्ट के साथ भी बहुत क्यूट लगेगी। ब्लू कलर की कुर्ती जिसमें काजोल बहुत स्टाइलिश लग रही है। इसे आप वन पीस की तरह भी पहन सकती हैं। इसे आप एक बार जरूर ट्राई करना।
डार्क कॉफी कलर की ये वेस्टर्न कुर्ती लेगिंग के साथ अच्छी लगेगी। इस वन पीस की तरह भी पहना जा सकता है। साथ ही काजोल ने स्ट्रेट कुर्ती के लेगिंग और डिजाइनर प्लाजो पहना हैं। इसमें काजोल बहुत ही स्टाइलिश दिख रही हैं। अगर आपको भी यह कुर्तियां पसंद आई है तो आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।
काजोल पर हर तरह की कुर्ती बहुत अच्छी लगती है, चाहे स्ट्रेट कुर्ती हो, अनारकली या ए लाइन कुर्ती। इस स्टाइलिश कुर्ती को काजोल ने जैसे पहना है आप भी किसी पार्टी या ओकेजन पर पहन सकती है। जी हां प्लाजो के साथ इस खूबसूरत कुर्ती को टीम अप किया गया है। इस कुर्ती के साथ स्टाइलिश नेकलेस ने चार चांद लगा दिए हैं।
इस समय जैकेट कुर्ते का ट्रेंड भी खासा हिट है, जो आपको रॉयल लुक देता है। ये जैकेट्स कुर्ती के साथ ही लगकर आते हैं और अलग से भी बाजार में मिलते हैं। आप चाहें तो कॉटन, क्रेप, जॉर्जट, लाइक्रा फैब्रिक में इन्हें खुद भी सिलवा सकती हैं। लॉंग स्कर्ट के साथ भी इस तरह का जैकेट कुर्ती बहुत अच्छी लगती है।
मैक्सी स्टाइल फुल लेंथ कुर्ती की भी खासी डिमाड है। इन लॉंग कुर्ती के साथ प्लाजो पैंट, फ्लेयर्ड ट्राऊजर, हैरम पैंट्स, लाचा स्टाइल स्कर्ट, सलवार, जींस और चूड़ीदार कुछ भी पहन सकती हैं। जी हां इस श्रग्स को आप किसी भी मैक्सी ड्रेस या कुर्ती के साथ पहन सकती है।