herzindagi

हर दिन के हिसाब से पहनेंगी कपड़ों के रंग तो होगी खुशियों की बरसात

हर दिन की तरह हर रंग भी हमारे लिए खास होता है। <br />जी हां रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। हर रंग में उसके गुण और खासियत छुपी होती है और रंग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इन सात दिन में, सारे दिनों को बेहतर बनाने के लिए उस दिन के अनुसार कपड़ों के रंगों का चयन करने से वह दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शायद आपको विश्&zwj;वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह बात सही हैं। और मैं भी इसे अपनाती हूं। रोजाना दिन के हिसाब से कपड़ों के रंगों को पहनने से मुझे बहुत अच्&zwj;छा अनुभव होता है। जी हां एक हफ्ते में 7 दिन होते हैं और हर दिन की अपनी एक अलग पहचान होती है। और हिन्दू धर्म के अनुसार हफ्ते का हर एक दिन किसी ना किसी विशिष्ट देवी-देवता को समर्पित होता है। उस खास दिन पर संबंधित देवी-देवता की आराधना करना, उनके लिए व्रत रखना या कुछ ऐसा करना जिससे उन्हें प्रसन्नता पहुंचाता हो, आपके जीवन के बहुत से दुख काट सकता है। और ऐसा भी माना जाता है कि संबंधित देवी-देवता से संबंधित रंग पहनना भी फायदेमंद होता है। आइए जानें कौन से दिन कौन से कपड़े पहनने चाहिए।

Pooja Sinha

Editorial

Updated:- 08 Aug 2018, 19:08 IST

सोमवार को वाइट

Create Image :

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और उनका प्रिय रंग सफेद है। इस दिन सफेद और एकदम हल्के रंग के कपड़े पहनाने बहुत अच्‍छा होता है, जैसे सफेद, सिल्वर, क्रीम, हल्का गुलाबी। वाइट कलर के कपड़े और सौम्य रंग जो आंखों को शीतलता देते है। इस रंग को पहनने से दिन शीतल, शांत और अच्छा निकलता है। डिप्रेशन में लाभदायक होता है। यह भी सत्य है कि सफेद रंग मन को शांति प्रदान करने के साथ-साथ सकारात्मकता और पवित्रता का भी प्रतीक है।

मंगलवार को लाल

Create Image :

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। जी हां यह दिन बजरंगबली का दिन होता है। इस दिन आर्रेंज या रेड कलर पहनना फायदेमंद होता है। यह रंग दिनभर एनर्जी देता है और दिन को आकर्षक बनाता है। मंगलवार के दिन लाल कपड़े पहनने से भीतरी उत्साह और कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है।

बुधवार को हरा

Create Image :

बुधवार गणेशजी का दिन कहा जाता है। गणेशजी को दूर्वा यानि हरा रंग बहुत पसंद है। इसलिए बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें। इस दिन बुध ग्रह भी इसी रंग में दिखाई देता है। यह रंग पहनने से आपका दिन अच्‍छा होता है। विद्या और ज्ञान से परिपूर्ण बीतेगा। इस रंग से आपके जीवन में हरियाली सुख और शांति बनी रहेगी।

वीरवार को पीला

Create Image :

इस दिन मैं पीले रंग के कपड़े पहनना बिल्‍कुल भी नहीं भूलती हूं। जी हां इस दिन को विष्णु और साईं बाबा का दिन माना जाता है। इन दोनों को ही पीला रंग पसंद होता है। इसलिए गुरुवार को पीला रंग धारण करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सुनहरा नारंगी रंग पहन सकती है। जो महिलाएं पीला रंग पसंद करते हैं वे लोग काफी सामाजिक, मिलनसार और धैर्य रखने वाले होते हैं।

Read more: वीरवार के दिन बॉलीवुड हिरोइन से लेकर आम महिलाएं सब पीले कपड़े क्यों पहनती हैं?

शुक्रवार को नीला

Create Image :

यह दिन जगतजननी और देवीयों का दिन माना जाता है और देवियों को सबसे ज्यादा लाल रंग प्रिय होता है। वैसे तो इस दिन सारे गहरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं। लेकिन मैं इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हूं। इसे पहनने से मेरी अंदर एक अजीब सी एनर्जी आ जाती है।

शनिवार को काला

Create Image :

शनिवार शनि देव का दिन होता है। यह बात तो हम सभी जानती हैं लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी, बैंगनी, जो काला सामान दिखाई दे वैसे रंग के कपडे पहनना अच्छा रहता है। यह सारे रंग आपको आत्मविश्वास और उत्साहित बनाते है और हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करते है। 

रविवार को गोल्‍डन

Create Image : Image Courtesy: Pinterest.com

रविवार को सूर्य देव का दिन कहा जाता है। इस दिन ना केवल आपको सूर्य देव को जल चढ़ाने बल्कि सुनहरा यानि गोल्‍डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन खिले-खिले रंग पहनने से दिन अच्छा गुजरता है और स्वभाव में तेज आता है।
तो देरी किस बात की आप भी दिनों के हिसाब से कपड़ों का चुनाव कर एनर्जी से भरपूर रह सकती हैं।