herzindagi

लड़कियों की ड्रेस के कलर से आप उनके दिल की बात जानें

लड़कियों की ड्रेस का कलर देखकर आप उनके दिल की बात जान सकते हैं। अगर आप किसी लड़की को प्यार करते हैं और वो आपसे मिलने आने वाली है तो आप उसकी ड्रेस का कलर देखकर उसके मूड का अंदाज़ा लग सकते हैं। रंगों का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव होता है। आपका फेवरेट कलर भी आपके नेचर के बारे में काफी कुछ बता देता है। यही वजह है जब आप शोपिंग करने जाती हैं तब आपका मूड जैसा होता है आप वैसे ही रंग पसंद करती हैं। तो लड़कियों की ड्रेस के कौन से रंग से आप उनके बारे में क्या जान सकते हैं ये भी जानिए-

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 26 Jun 2018, 15:06 IST

लाल रंग

Create Image :

लड़कियां अगर आलिया भट्ट की तरह रेड कलर के कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो इसका मतलब है कि वो काफी एनर्जी महसूस कर रही हैं और आपसे बात करने के लिए तैयार हैं। लाल रंग आपमें नई शक्ति देता है। ऐसी लड़कियां किसी का भी ध्यान आसानी से अपनी तरफ खींच लेती हैं और हमेशा खुलकर बात करती हैं। 

पिंक रंग

Create Image :

जिन लड़कियों को अनुष्का शर्मा की तरह पिंक कलर पसंद होता है उनके बारे में कहा जा सकता है कि ऐसी लड़कियां सोफ्ट होती हैं और किसी के बारे में बुरी बात नहीं करती तो आपको भी उनके सामने कभी किसी के बारे में बुरा नहीं कहना चाहिए। अगर आप पिंक कलर पहनी लड़की से कोई भी पॉज़िटिव बात करेंगें को आपको पॉज़िटिव रिप्लाई ही मिलेगा। 

ऑरेंज रंग

Create Image :

ऑरेंज कलर के आउटफिट में सभी लड़कियां दीपिका पादुकोण की तरह हॉट ही लगती हैं। वैसे अगर आपको ऑरेंज रंग पसंद है तो इसका मतलब है कि आप जिससे भी मिलेंगी उन्हें आपसे मिलकर  वॉर्म फिलिंग आएगी। ऐसे ऐसी लड़कियां जिन्हें ऑरेंज रंग पसंद होता है वो अपने किसी भी काम को शिद्दत से करना पसंद करती हैं। इन्हें पार्टी करना भी काफी पसंद होता है। 

पीला रंग

Create Image :

जिन लड़कियों को पीला रंग पहनना पसंद है वो हमेशा आपको खुश ही नज़र आती हैं। इनको उजाले में रहना पसंद होता है और ये ऐसे लोगों से बात करना पसंद नहीं करती जो हमेशा किसी ना किसी की बुराई ही करते रहते हों। 

नीला रंग

Create Image :

जिन लड़कियों का नीला रंग पहनना अच्छा लगता है उनके स्वभाव में अगर आप गौर करेंगे तो आसानी से समझ जाएंगे कि ये लड़कियां कॉन्फीडेंट होती हैं ज्यादातर ऐसी लड़कियां सफल होती हैं और लोग भी इनसे बात करना अपनी शान समझते हैं। 

हरा रंग

Create Image :

ऐसी लड़कियां जो हरा रंग यानि ग्रीन कलर पहनती हैं उन्हें देखकर आप एक बात आसानी से कह सकते हैं कि ये काफी बैलेंस होती हैं। इन्हें प्राकृति से प्यार होता है और ये किसी तो बदलने में विश्वास नहीं रखती। 

सफेद रंग

Create Image :

 

ये लड़कियां हमेशा ही किसी भी नई शुरूआत के लिए तैयार रहती हैं जिस तरह से सफेद के ऊपर आप कोई भी रंग कर सकते हैं उसी तरह से आप इनके दिल को भी आसानी से बहला सकते हैं ये काफी भावुक होती हैं। 

काला रंग

Create Image :

काला रंग पसंद करने वाली लड़कियों के बारे में कुछ भी जानना थोड़ा मुश्किल होता है इन्हें रहस्यमयी भी कह सकते हैं। ये किसी से भी आसानी से अपनी रक्षा कर लेती हैं इनके दुश्मन इनका आसानी से कुछ भी नही बिगाड़ पाते। ये किसी को आसानी से अपने नज़दीक नहीं आने देती।