herzindagi

इससे पहले की सर्दियां हो जाए खत्म, ट्राय कर लें प्रियंका के ये फैशन टिप्स

प्रियंका चोपड़ा...जिसने पूरी दुनिया में अपने टैलेंट का लोहा मनवा दिया है। कोई इनको पसंद करता है तो कोई इनसे नफरत करता है, लेकिन कोई इनका इग्नोर नहीं कर सकता। इन पर हर किसी की नजर रहती है। हॉलीवुड वाले इन्हें नजरअंदाज नहीं कर पा रहे हैं और बॉलीवुड के बेब्स इनकी तरह हालीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं।&nbsp; तो ऐसी हैं अपनी पिग्गी चॉप्स...जो Pre-Grammy parties औऱ Oscars के रेड कार्पेट की या तो शोभा बढ़ाती हैं या फिर न्यूयॉर्क में अपने शो &lsquo;Quantico&rsquo; पर इतराकर चलती हैं। या फिर हॉलीवुड के बड़े स्टार के साथ इंस्टा पर पोज़ दे रही होती हैं... जिनको देखकर हर कोई उनकी जैसी जिंदगी की कामना करती हैं।&nbsp; और जब इनमें से कुछ भी प्रियंका नहीं कर रही होती हैं तो वो सुंदर दिखने में और हमें कुछ जरूरी फैशन गोल्स देने में बिज़ी रहती हैं। चाहे ट्रेडिशनल साड़ी पहननी हों या फिर Oscars से लेकर Golden Globes में gowns&nbsp; पहनने हों... प्रियंका शायद ही कभी गलत हुई होंगी अपने फेशन को लेकर। हाल ही में वो न्यूयॉर्क में अपने शो&nbsp; &lsquo;Quantico&rsquo; की शूटिंग कर रही थीं तब पूरी दुनिया का ध्यान उनके लुक पर आकर अटक गया था। उन्होंने ड्रेसेस को इतने स्टाइलिश तरीके से पहना ही था कि सबका ध्यान तो जाना ही था।&nbsp; <h2><span style="color: #ff00ff;">जाने वाली है ठंड</span></h2> अब जब ठंड जाने वाली है और धीर-धीरे हर किसी के स्वेटर्स और ओवरकोट उतर रहे हैं। लेकिन ऐसे में फैशन में तो कमी नहीं होनी चाहिए। उल्टे इस समय फैशन का लेवल तो एक प्वाइंट ऊपर बढ़ जाना चाहिए। कैसे? इसके टिप्स सीधे प्रियंका चोपड़ा से लें।&nbsp;

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 05 Feb 2018, 10:02 IST

स्वेटर्स के लिए प्रियंका चोपड़ा का प्यार

Create Image :

जब भी स्वेटर्स की बात होती है तो हमारे दिमाग में हमेशा बोरिंग और डल स्वेटर्स आते हैं। जबकि प्रियंका चोपड़ा ने तो स्वेटर्स को भी काफी फैशनेबल तरीके से अभी न्यूयॉर्क की सड़कों पर कैरी किया था। जिसके बाद ये कहना तो बनता है कि स्वेटर्स भी काफी फैशनेबल होते हैं। इन्होंने ब्लैक रंग का मोटा Zadiget Voltaire स्वेटर पहना था जो दिखने में काफी स्टाइलिश और ग्लैमर्स लग रहा था। इतने स्टाइलिश तो टॉप्स भी जल्दी नहीं लगते। 

Gucci के स्वेटर में प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

ऑफकर्स she is global star... तो Gucci के कपड़े तो उनके पास होंगे ही। लेकिन ब्रांड होने से कुछ नहीं होता, आपके पास फैशन सेंस भी होना चाहिए और ये प्रियंका के पास है। इन्होंने Gucci का स्वेटर पहना है जिसके ऊपर इन्होंने एक ओवरकोट पहना है और हेडगियर के तौर पर कैप लगया है। तो अगर आपको आगे से स्पेर्टी कैज़ुअल लुक कैरी करना हो तो ये लुक आप कैरी कर सकती हैं।  

आर्मी ग्रीन में क्लासी लुक

Create Image :

आर्मी ग्रीन रंग की पैंट जनरली लोग कूल दिखने के लिए पहनते हैं लेकिन प्रियंका ने इसमें भी क्लासी दिखने का तरीका खोज लिया है। हाल ही में वे Sundance फेस्टिवल में अपनी फिल्म ‘A Kid Like Jake’ को प्रमोट करने के लिए आई हुईं थीं। बर्फ से बचाने के लिए यहां इन्होंने ब्लेजर पहना है और उसके ऊपर ओवरकोट भी पहना है। साथ ही इसके साथ एक स्टाइलिश hat भी कैरी किया है।

Read More: अगर बालों के झड़ने से हो गई हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये hair oils

कैज़ुअल फैशन की क्वीन है प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

कैज़ुअल ड्रेसेस को किस तरीके से फैशनेबल तरीके से कैरी करना है ये प्रियंका को अच्छी तरह से मालूम है। विंटर्स में स्पोर्टिंग कोट्स को भी पहनकर प्रियंका काफी सुंदर लग रही हैं। अगर आप इस सीज़न में अपने कोट की शॉपिंग करने को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो प्रियंका चोपड़ा से आप कुछ टिप्स ले सकती हैं। हाल ही में ये न्यूयॉर्क में सेक्सी लेदर पैंट और एंकल हाई बूट्स पहने नजर आई हैं जिसमें वो काफी अमेज़िंग लग रही हैं।

सेक्सी रिप्ड जींस में प्रियंका

Create Image :

जींस एक कैज़ुअल आउटफिट है। लेकिन प्रियंका इसे भी बहुत अच्छे तरीके से कैरी कर लेती हैं। हाल ही में यें शूटिंग के दौरान काफी  ‘strange’ लेकिन वंडरफुल आउटफिट में नजर आईं हैं। इन्होंने ripped grey jeans पहनी है जिसके साथ ब्लैक लेदर जैकेट पहनी है। इसको कहते हैं experiment. 

Read More: Reel से लेकर real life में भी fashion queen हैं वाणी कपूर