herzindagi

दुल्हन बनने वाली हैं और अभी तक ब्राइडल एनसेम्बल को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो इनमें से कोई एक चुनें

वेडिंग सीज़न आ चुका है और आप भी किसी ना किसी की दुल्हन बनने वाली होंगी। तो क्या आपने दुल्हन बनने की पूरी तैयारी कर ली है? क्या लहंगे से लेकर गहने तक तैयार हो गए हैं?  नहीं...। क्यों?  गहनों को लेकर कंफ्यूज़ हैं? तो ये आर्टिकल आपके काम का है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं ब्राइडल एनसेम्बल की पूरी लिस्ट जिनमें से कोई एक डिज़ाइन पहन कर इस दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन बन सकती हैँ। दरअसल सही ब्राइडल एनसेम्बल पहनने से आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाता है। तो ऐसे ही कुछ डीज़ाइनर और ड्रेस कॉम्बीनेशन के बारे में इस आर्टिकल में विस्तार से जानें। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 10 May 2018, 19:05 IST

अनामिका खन्ना

Create Image :

सीधे पल्ले की साड़ी को फैशनेबल अंदाज में दिखाने का श्रेय अनामिका खन्ना को जाता है। उन्होंने इंडिया में प्लाज़ो-कम-साड़ी स्टाइल, ऑफ-शोल्डर ट्यूनिक्स और जैकेट्स को भी इस फैशनेबल अंदाज में पेश किया की उसे अब दुल्हन भी पहन सकती हैं। एक नजर आप भी डालें। 

गौरव गुप्ता

Create Image :

इन्होंने साड़ी को इंटरप्रेट कर प्री-डेप्ड स्टाइल और प्री-प्लेटेड स्टाइल में पेश किया है। आप इस डिज़ाइन के लहंगे और ज्वैलरी अपनी शादी में पहन अलग दिख सकती हैं। गौरव गुप्ता का नया एक्सपेरिमेंट गाउन के साथ जिसे उन्होंने इंडियन ट्रेडिशनल अंदाज में पेश किया है। 

राहुल मिश्रा

Create Image :

इन्होंने handwoven woolen के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। जिसके कारण handwoven woolen फिर से चलन में भी आ गया है। इस कारण इन्हें  2014 में Woolmark पुरस्कार भी मिल चुका है। अगर आप अपनी शादी के दिन अलग दिखना चाहती हैं तो राहुल मिश्रा द्वारा डिज़ाइन किए गए ब्राइडल एनसेम्बल चुन सकती हैं। 

पायल खंडेलवाल

Create Image :

अगर किसी ने पुराने ट्रेडिशनल को नए तरीके से पेश किया है तो वह है बॉलीवुड डिज़ाइनर पायल खंडेलवाल। इनका सबसे इनोवेटिव फैशन क्रिएशन है साड़ी के साथ शर्ट का एक्सपेरिमेंट जो लोगों को काफी पसंद भी आया है। 

तरुण तहलानी

Create Image :

तरुण तहलानी बॉलीवुड का फेवरेट डिज़ाइनर है। इसलिए आप इनके फैशन स्टाइल पर आंख बंद कर भरोसा कर सकते हैँ। इन्होंने कांजीवरम साड़ी को फैशनेबल बनाया और zardozi के काम क्रिएटिव व सुंदर तरीके से लोगों के सामने पेश किया। इसके अलावा इन्होंने एम्बरॉयडरी और मिरर वर्क को अनारकाली ड्रेस में काफी फैशनेबल तरीके से पेश किया है।  

तो आप इनमें से कोई भी एक डिज़ाइनर के ब्राइडल एनसेम्बल यूज़ कर सकती हैँ।