लाल रंग छोड़ अलग रंग के लहंगे में नजर आईं ये 9 सेलिब्रिटी ब्राइड्स

फैशन इंडस्ट्री में हर दिन किसी नए ट्रेंड का आगमन होता है। कभी आउटफिट के डिजाइन बदल जाते हैं, तो कभी रंग। ब्राइडल लहंगे के फैशन में भी बहुत बदलाव आ चुका है। केवल डिजाइन और पैटर्न ही नहीं बदला है बल्कि अब ब्राइड्स को लाल रंग की जगह अन्&zwj;य रंग का लहंगा पहनना ज्यादा पसंद आता है।&nbsp; आज हम आपको कुछ ऐसी ही सेलिब्रिटी ब्राइड्स के वेडिंग लहंगे की झलक दिखाएंगे, जिन्&zwj;होंने अपनी शादी में लाल रंग के लहंगे की जगह अन्य रंगों के लहंगे पहन कर एक मिसाल बनाई है। आप भी इनसे फैशन टिप्&zwj;स ले सकती हैं।&nbsp;&nbsp; इसे जरूर पढ़ें: <a href="https://www.herzindagi.com/hindi/fashion/celebrity-brides-who-gave-personalized-touch-to-their-bridal-look-article-191203" target="_blank">अपने ब्राइडल लुक को पर्सनलाइज्ड टच दे चुकी हैं ये सेलिब्रिटी ब्राइड्स</a>

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 14 Feb 2022, 17:02 IST

ईशा अंबानी

Create Image :

ईशा अंबानी ने अपनी शादी में फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे में ईशा अंबानी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं। ईशा का लहंगा गोल्‍डन था, मगर लहंगे के दुपट्टे पर मां नीता अंबानी की वेडिंग साड़ी के एक हिस्‍से को बहुत ही खूबसूरती के साथ अटैच किया गया था। 

फैशन टिप- आप भी ईशा अंबानी की तरह अपने वेडिंग आउटफिट को  यादगार बनाने के लिए उसमें अपनी मां के वेडिंग आउटफिट का एक छोटा सा हिस्सा अटैच करवा सकती हैं। 

नताशा दलाल

Create Image :

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की वाइफ एवं फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने अपनी शादी में आइवरी कलर का लहंगा पहना था। नताशा के लहंगे में सीक्वेंस और जरी वर्क किया गया था। 

फैशन टिप- नताशा ने लहंगे के साथ दुपट्टा भी आइवरी कलर का ही कैरी किया था, मगर आप चाहें तो लाल रंगा का ब्राइडल दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। 

अंकिता लोखंडे

Create Image :

अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ ओवर ऑल गोल्डन लहंगा पहना था, जिसे बनाने में 1600 घंटे लग गए थे। लहंगे पर क्रिस्टल बीड्स और एंटीक जरदोजी का ज्योमैट्रिकल वर्क किया गया था। 

फैशन टिप- अगर आप ओवर ऑल गोल्‍डन लहंगा अपनी शादी में नहीं पहनना चाहती हैं, तो लहंगे के साथ लाल रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। 

 

अमृता पुरी

Create Image :

एक्‍ट्रेस अमृता पुरी ने भी अपनी शादी में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे को पर्शियन स्टाइल में डिजाइन किया गया था। लहंगे पर एक सौ ग्यारह रंग के सिल्क के धागे से एंब्रॉयडरी की गई थी। 

फैशन टिप- आप भी अपनी शादी में अमृता पुरी की तरह मल्टी कलर के सिल्‍क के धागों से कढ़ा हुआ लहंगा पहन सकती हैं। 

करिश्‍मा तन्‍ना

Create Image :

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के ब्राइडल लहंगे को फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किया गया था। पेस्टल कलर का यह लहंगा डे वेडिंग के हिसाब से परफेक्‍ट था। 

फैशन टिप- अगर आप भी पेस्टल कलर का ब्राइडल लहंगा पहनना चाहती हैं, तो उसके साथ आप डायमंड की ज्वेलरी ही पहने। 

अनुष्‍का रंजन

Create Image :

अनुष्का ने अपने लिए लाल या गुलाबी रंग को छोड़कर लैवेंडर शेड का ब्राइडल लहंगा चुना था। यह लहंगा बहुत हैवी भी नहीं था और लहंगे के साथ अनुष्का ने ट्रेडिशनल गोल्‍ड ज्‍वैलरी पहनने की जगह डायमंड ज्वेलरी पहनी थी। 

फैशन टिप- आप लैवंडर कलर की जगह डार्क पर्पल कलर या वाइन कलर के लहंगे का भी चुनाव कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: ब्राइडल लहंगे के लिए लटकन डिजाइंस देखें

अनुष्का शर्मा

Create Image :

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा का लहंगा मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया था। पिंक कलर के इस लहंगे पर हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी। 

फैशन टिप- आप लाइट पिंक की जगह डार्क पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा भी अपने लिए चुन सकती हैं। 

नेहा धूपिया

Create Image :

नेहा ने अपनी शादी में  पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था। सिल्क फैब्रिक के इस लहंगे को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। 

फैशन टिप- सिल्क फैब्रिक के लाइट वेट लहंगे के साथ आप हैवी दुपट्टा और ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। 

मिहिका बजाज

Create Image :

मिहिका बजाज ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लहंगा पहना था। मिहिका ने शादी के लिए क्रीम कलर के लहंगे का चुनाव किया था। इस लहंगे के साथ उन्होंने रेड कलर का सुंदर सा ब्राइडल दुपट्टा भी कैरी किया था। 

फैशन टिप- क्रीम कलर के लहंगे के साथ आप लाल की जगह ऑरेंज दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। 

यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।