herzindagi

ये रहा पूरे week का best to worst फैशन मूमेंट्स का analysis

इस हफ्ते प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में sexy Bottega Veneta dress पहनकर सबका ध्यान खींच लिया तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने इस बार अपने फैशन सेंस से सबको निराश किया। सोनाक्षी ने एक wrap dress पहनी थी। एक तरफ हमलोग ये कहेंगे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नई-नई चीजें ट्राय कर रही हैं। लेकिन हमारी उनसे यही अपील है कि वे यह समझें कि उनपर कौन सी चीज अच्छी लगती है और कौन सी नहीं। पूजा हेगड़े की तारीफ करनी चाहिए कि उन्होंने इस सप्ताह हमें एक अच्छा फैशन मूमेंट्स दिया। खैर अब सीधे मुद्दे पर आते हैं और इस सप्ताह की best to worst ड्रेसेस के बारे में बात करते हैं।  

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 16 Feb 2018, 17:02 IST

Bottega Veneta की ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

रेड कारपेट की सबसे hottest international stars में से एक प्रियंका चोपड़ा हमेशा हर किसी का ध्यान अपीन और खींच लेती हैं। हाल ही में इन्होंने न्यूयॉर्क के फैशन वीक में शिरकत की। ये brown sheath embellished dress में काफी stunning दिख रही थीं। 

हमारी राय : प्रियंका आप फैसन के मामले में कभी भी गलत नहीं हो सकतीं। ये सेक्सी glam look केवल आप ही कैरी कर सकती हैं। हम आपको 9/10 देते हैं। 

SITUATIONIST की ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा

Create Image :

जब भी एक्सपेरीमेंट की बात होती है तो सोनाक्षी सिन्हा की बात जरूर होती है। वो हमेशा कुछ ना कुछ नया ट्राय करती हैं। लेकिन जब कुछ नई तरह की चीजें बिना सोच-समझे ट्राय करती हैं तो वो गलत हो ही जाते हैं। और सोनाक्षी सिन्हा के साथ इस सप्ताह यही हुआ। आप देखिए एक बारे सोनाक्षी सिन्हा की ये तस्वीर। 

हमारी राय : सोनाक्षी सिन्हा का फिगर कर्वी है इसलिए अच्छी है कि वह नई चीजें ट्राय करती हैं। लेकिन ये patent red ड्रेस उनको छोड़ा odd look देता है। इसलिए हम इन्हें 3/10 देते हैं। 

Rimple और Harpreet के शरारा में कियारा आडवाणी

Create Image :

ये बॉलीवुड में नई है लेकिन इनका फैशन सेंस एक एक्सपीरियंसड स्टार की तरह है। जब भी स्टाइल की बात होती है तो ये एथिनिक, कैज़ुअल, फॉर्मल पहनती हैं या कुछ भी जो एक बॉलीवुड स्टार को पहनना चाहिए। हाल ही में कियारा Rimple और Harpreet की ड्रेस में नजर आईं जिसमें वो काफी अच्छी लग रही थीं।  

हमारी राय : जब से स्टाइल में gowns आए हैं तब से bridal pieces दिखना लगभग बंद से हो गए हैं। लेकिन कियारा इस look में नजर आईं। हम इन्हें 8/10 देते हैं।  

  

Payal Khandwala की आउटफिट में रानी मुखर्जी

Create Image :

'हिचकी' फिल्म से रानी मुखर्जी बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इन्होंने रेड कारपेट में अपनी appearances देना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में रानी Payak Khandwala के ड्रेस में नजर आईं हैं। इन्होंने brocade trouser और एक black टॉप पहना था लेकिन ये हम सबका ध्यान खींचने में नाकाम रहीं। 

हमारी राय : हमारी सलाह है कि रेड कारपेट के लिए trousers थोड़ा tricky हो गया। इसकी जगह रानी कोई एथिनिक ड्रेस पहन सकती थीं। हम इन्हें2.5/10 देंगे। 

Azotiique के आउटफिट में पूजा हेगड़े

Create Image :

ये लंबी हैं और अपनी हाइट के साथ flaunt होती हुई कैसी ड्रेस पहननी है इन्हें अच्छी तरह से मालूम है। पहले भी हम इन्हें gorgeous gowns औऱ साड़ियों में देख चुके हैं लेकिन हाल ही में इन्होंने जो ड्रेस पहनी थी वो काबिलेतारीफ थी। बीते दिन हुए अवॉर्ड फंक्शन में इन्होंने ब्लैक ब्लाउज़ के साथ Azotiique का pair of trousers पहना था। ये आउटफिट उन्हें पूरी तरह से फिट आ रही थी और इसमें वो काफी sexy दिख रही थीं। 

हमारी राय : बहुत दिनों बाद इस तरह से रेड कारपेट पर अपनी झलक दिखाना काफी स्टॉ्न्ग स्टेटमेंट माना जाता है।  वो pants इन्हें और अधिक लंबा दिखा रहे थे। हम इन्हें 9/10 देंगे। 

Shreya Som के gown में अदिति राव हैदरी

Create Image :

फिल्म पदमावत में अदिति राव अफगानी प्रिंसेस का किरदार निभा रही हैं। असल जीवन में भी इनमें रॉयल लाइफ की झलक दिख ही जाती है। बीते दिन के अवॉर्ड फंक्शन में इन्होंने Shreya Som का gown पहना था। ड्रेस के feather और glitter उन्हें रियल glam look दे रहे थे। ये ज्यादातर एथिनिक में नजर आती हैं और इनको रेड कारपेट में अच्छा दिखने के लिए अलग से मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन ये gown उनको स्टाइल को और अधिक बढ़ा रहा है। 

हमारी राय : इनकी इतनी अच्छी ड्रेस और लुक के लिए हम इन्हें 7.5/10 देते हैं।