चंदेरी ड्रेसेस को खूबसूरती से कैरी करने के लिए इस वीडियो से लीजिए इंस्पिरेशन
चंदेरी फैब्रिक में खूबसूरत और आकर्षक लुक पाने के लिए इन 5 तरीकों से करें स्टाइलिंग।

Updated:- 2019-08-08, 19:24 IST
चंदेरी फैब्रिक महिलाओं को खासतौर पर आकर्षित करता है। यह ट्रडीशनल फैब्रिक लाइट वेट, शियर टेक्शचर और लग्जरी वाला फील देने की वजह से काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। सिल्क और गोल्डन जरी में इसकी बुनाई होती है, इसीलिए यह ग्लो करता हुआ नजर आता है। इस फैब्रिक को नाम मध्य प्रदेश के एक कस्बे चंदेरी से मिला, जहां कॉटन और सिल्क की साड़ियों पर उम्दा जरी का काम किया जाता है। चंदेरी फैब्रिक में तीन तरह के ऑप्शन मिलते हैं। एक चंदेरी सिल्क कॉटन दूसरा प्योर सिल्क और तीसरा चंदेरी कॉटन। हालांकि तीज-त्योहार और विशेष उत्सवों पर महिलाएं चंदेरी साड़ियां पहनना पसंद करती हैं, लेकिन सलवार सूट में भी इसे नए अंदाज में एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है, जिसकी खूबसूरती देखती ही बनती है।
चंदेरी ड्रेसेस को पहनने के 5 खूबसूरत स्टाइल
अगर आपको यह फैब्रिक बहुत अपीलिंग लगता है तो आज हम आपको इसे 5 तरह से स्टाइल करने के तरीके बता रहे हैं। चंदेरी फैब्रिक के सूट से आप अलग-अलग तरह के लुक क्रिएट कर सकते हैं, जो आपको ऑफिस और विशेष मौकों पर अट्रैक्टिव और पूरी तरह से यूनीक लुक देते हैं। इस वीडियो से आप चंदेरी ड्रेसेस की स्टाइलिंग के 5 दिलचस्प तरीकों की इंस्पिरेशन ले सकते हैं। इस लुक्स के जरिए आप अपने वार्ड्रोब को बदलने के साथ खुद को नए अवतार में पेश कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।