Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:48 PM IST

सफेद कपड़े धोकर रखने के बाद भी पीले हो रहे हैं, जानें क्यों होता है ऐसा?

सफेद कपड़ों का पीला पड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। बार-बार धोने से और बहुत ज्यादा समय से यूज करने की वजह से भी इसकी चमक खत्म हो सकती है, लेकिन अगर कुछ ही दिनों में यह पीला पड़ने लगा है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं।
Updated:- 2026-07-30, 17:16 IST
why do freshly washed white clothes turn yellow know reasons

सफेद कपड़े पहनना जितना अच्छा लगता है, उतना ही इसे संभाल कर रखना मुश्किल होता है। कई महिलाएं सफेद कपड़ों को धोते समय और सुखाते समय भी खास ध्यान रखती हैं। इसे दूसरों कपड़ों से अलग धोती हैं, सुखाते समय भी तेज धूप में नहीं डालती। ऐसे में इतनी सेफ्टी रखने के बाद भी अगर कपड़े कुछ ही दिनों में पीले दिखने लगे, तो बहुत ज्यादा दुख होता है। आप भी अगर सफेद कपड़ों के पीले हो जाने से परेशान हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके कारण बताएंगे। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो इन्हें पीले पड़ने से बचाया जा सकता है।

सफेद कपड़े पीले क्यों पड़ रहे हैं?

कपड़ों के पीले पड़ने की एक वजह, सही तरह से वॉश न करना हो सकता है। जब आप एक दिन पहनकर सफेद कपड़ों को धो देती हैं, तो बार-बार धोने से भी इसका रंग पीला पड़ने लगता है, क्योंकि इससे इसकी चमक खो जाती है।

1- अच्छी तरह से न सुखाना

महिलाएं कपड़ों को पीला होने से बचाने के लिए इसे धूप में नहीं डालती। ऐसे में कपड़ा हल्का गीला भी होता है, तो वह इसपर ध्यान नहीं देती। हल्की नमी होने पर भी कपड़े को मोड़कर रख देने से यह पीला पड़ सकता है।

  • क्या करें?- कपड़ों को रखने से पहले अच्छे से चेक करें। अगर हल्की भी नमी लग रही है, तो इसे अलमारी में न रखें।

causes of yellow stains on white clothes

2- डिटर्जेंट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना

सफेद कपड़ों को अलग से धोने की वजह से डिटर्जेंट का अंदाजा नहीं लग पाता। यही कारण है कि महिलाएं हर बार सफेद कपड़ों को जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट में भिगोकर रखती हैं। इससे कपड़ों की चमक खराब होने लगती है।

इसे भी पढे़ं- कुर्सी बन गई है कपड़े रखने का स्टैंड? नोट करें ये 3 ऑर्गेनाइजिंग टिप्स

  • क्या करें?- केवल एक ही शर्ट धो रही हैं, तो केवल 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर काफी है। आधी बाल्टी पानी में कपड़े को लगभग 20 मिनट तक भिगोएं और धोकर सूखने के लिए डाल दें।

washing white clothes to avoid yellowing (2)

3- पसीने वाले कपड़े को तुरंत न धोना

अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं सफेद कपड़ों को 2 से 3 बार पहनने के बाद ही धोती हैं। मौसम अगर ठंडा है, तो इसे आप दोबारा पहन सकती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा गर्मी के मौसम में कपड़ों पर पसीने का दाग बन जाता है। पसीने की वजह से कपड़ों पर गंदगी जम जाती है, जिससे यह पीलापन का रूप ले लेती है।

इसे भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में छूटे कपड़ों से आ रही है गंदी बदबू? जानें 5 कारण और समाधान

क्या करें?- पसीने या दाग वाले कपड़ों को जल्द से जल्द धो लें, क्योंकि पसीना समय के साथ पीले दाग छोड़ सकता है।

sweat stains on white garments

इसके अलावा कभी भी सफेद कपड़े को स्टोर कर रही हैं, तो हमेशा प्रेस करके ही रखें। अच्छे से प्रेस करके किसी अच्छे पैकेट में रखें। इससे यह सालों तक पीला नहीं पड़ेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Magnific

FAQ
क्या पीले पड़ चुके कपड़ों को फिर से सफेद किया जा सकता है?
हां, लेकिन पूरी तरह से नहीं हो सकते। साफ करने के लिए आप नींबू का रस ब्लीच मिलाकर धोएं, जिससे आपको फर्क नजर आएगा। 
सफेद कपड़ों को धोने के लिए कौन सा पानी सबसे अच्छा है?
गुनगुना या हल्का गर्म पानी ले सकती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
सफेद कपड़े हर दिन धो सकते हैं?
अगर गंदे नहीं हैं, तो आप इसे 2 बार पहन सकती हैं। इसके बाद ही वॉश करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।