Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:30 PM IST

कुर्सी बन गई है कपड़े रखने का स्टैंड? नोट करें ये 3 ऑर्गेनाइजिंग टिप्स

कुर्सी का इस्तेमाल आमतौर पर बैठने के लिए किया जाता है, लेकिन कुछ घरों में इसका इस्तेमाल कपड़े रखने के लिए भी किया जाता है।ऐसा करने से आपके कमरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। 
Updated:- 2026-07-27, 20:13 IST
effective clothes storage solutions

वैसे तो कुर्सी बैठने के लिए होती है, लेकिन सच तो यह है कि लगभग हर घर में ऐसी कुर्सी जरूर होती है, जो अलमारी के कुछ कपड़े संभालती है। अक्सर घरों में लोग शाम को ऑफिस से आकर कपड़े उतारते ही कुर्सी पर रख देते हैं। ऐसा करना न सिर्फ कमरे की खूबसूरती को खराब करता है, बल्कि इससे कपड़े भी बिखरे हुए लगते हैं। अगर आपके यहां भी ऐसा ही होता है, तो आप 3 ऑर्गेनाइजिंग टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

3 स्मार्ट और ऑर्गेनाइजिंग टिप्स

आप भी कुर्सी पर बिखरे पड़े इन कपड़ों की वजह से परेशान रहती हैं, तो नीचे बताएं गए कुछ बेहतरीन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। 

Untitled design - 2026-07-27T201209.783

1. कपड़े रखने के लिए लॉन्ड्री बास्केट का करें इस्तेमाल

कमरे को बिखराव से बचाने के लिए आप कमरे के किसी भी कोने में कपड़ों की टोकरी यानी लॉन्ड्री बास्केट रख सकती हैं। यह एक बेहतरीन उपाय हो सकता है, जो कुर्सी को रिप्लेस कर सकता है। ऐसे में आप घर के सभी सदस्यों के लिए यह नियम बना दें कि उतरे हुए कपड़े सीधे बास्केट में ही जाएंगे, कुर्सी पर नहीं। इसके लिए आप दो अलग-अलग टोकरियां रख सकती हैं। एक बास्केट में धुले हुए कपड़ें रखें, तो वहीं दूसरी बास्केट में धुलने वाले गंदे कपड़े रख सकती हैं। इससे कपड़े कभी फैले हुए नजर नहीं आएंगे। 

यह भी पढ़ें- किड्स रूम के अलावा यहां पर भी रखी जा सकती हैं टॉय बास्केट

2. आलस के बजाय 5 मिनट का निकालें समय

कुर्सी पर कपड़ों का पहाड़ बनने का एक कारण आलस है। अक्सर कुछ महिलाएं यह सोचकर कपड़े कुर्सी पर रख देती हैं कि थोड़ी देर में समेट देंगे, लेकिन देखते ही देखते हफ्ते दो हफ्ते में कुर्सी पर कपड़ों के ढेर लग जाते हैं। ऐसे में आप आलस करने के बजाय रात में 5 मिनट का समय निकालकर इन्हें अलमारी में रख सकती हैं। कुर्सी पर पड़े कपड़ों को तुरंत अलमारी में रखना आपके लिए एक बेस्ट टिप हो सकता है। यह छोटी सी आदत आपके घर की खूबसूरती को भी बरकरार रखेगी।

1 - 2026-07-27T200407.471

3. कुर्सी सजाकर इसे सही जगह पर रखें

अगर घर के सदस्य बार-बार एक ही कुर्सी पर कपड़े रख रहे हैं, तो उस कुर्सी की जगह बदल दें। कुर्सी को आप लिविंग रूम या घर के मेन एंट्रेंस के पास रख दें। इस कुर्सी पर एक सुंदर सजावटी कुशन या थ्रो - ब्लैंकेट सजा दें। जब कुर्सी पर पहले से ही डेकोरेशन होगा, तो कोई भी उस पर कपड़े रखने से हिचकिचाएगा। इसके अलावा आप चाहें, तो कुर्सी के ठीक बगल में इंडोर प्लांट रख सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- DIY Bag Designs: सब्जी की बास्केट से घर पर बनाएं खूबसूरत बैग, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीक

इन 3 आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने घर को खूबसूरत बना सकती हैं। इससे आपके कपड़े अपनी सही जगह पर रहेंगे, कमरा साफ-सुथरा दिखेगा और कुर्सी पर बिखरे कपड़ों का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।