टिफिन की रबर सील से जिद्दी काली फफूंद हटाने के 3 आसान घरेलू उपाय

टिफिन की रबर सील पर काली फफूंद पड़ने का कारण सील के अंदर पानी भरना हो सकता है। इसकी रबण के नीचे कई बार धोते समय पानी चला जाता है और यह जल्दी निकलता नहीं। ऐसे में नमी और खाने के कण मिलने के बाद यह फफूंद का रूप ले लेता है। टिफिन धोने के बाद अगर रबर सील पूरी तरह सूख नहीं पाती है, तो अक्सर ऐसा होना आम बात है। कई बार महिलाएं धोने के बाद टिफिन को ढक्कन लगाकर बंद कर देती हैं, ताकि सुबह खोजना न पड़े। ऐसे में अंदर की हवा और नमी बाहर नहीं निकल पाती और इसमें फफूंद पड़ने लग जाता है। आप भी अगल रबड़ में लगे फफूंद से परेशान हैं और इसे साफ करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके अलग-अलग टिप्स विस्तार से बताएंगे।
गर्म पानी और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
फफूंद हटाने के लिए आपको गर्म पानी का यूज करना चाहिए। इसके अलावा बेकिंग सोडा बदबू दूर करने में मदद करता है। इसलिए दोनों ही कॉम्बिनेशन फफूंद साफ करने के लिए बेस्ट है। इसे यूज करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो करें। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी या बर्तन में गर्म पानी लें।
- एक कटोरी या बर्तन में पानी गर्म करें।
- उसमें 1 से2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
- पानी बहुत ज्यादा गर्म न होने दें। इसके बाद टिफिन की रबर सील को इसमें 30 मिनट के लिए डालकर छोड़ दें।
- इसके बाद आप पुराने टूथब्रश से रबर के कोनों को हल्के हाथ से रगड़ें।
- लास्ट में पानी से धोकर साफ कर लें।
- इससे फफूंद साफ हो जाएगी।
नींबू और नमक का उपाय
आपके घर में अगर बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप नींबू का यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू के रस में थोड़ा नमक मिलाकर पेस्ट बनाना होगा। इसे आप इसे रबर सील पर लगाएं और ब्रश की मदद से रगड़ें। रगड़ने के बाद आप एक बर्तन में हल्का गर्म पानी लें और रबड़ को उसमें डालकर छोड़ दें। इसके बाद पुराने ब्रश से धीरे-धीरे रगड़कर धो लें। इस तरह फफूंद साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- नए बर्तनों और डिब्बों से स्टिकर के दाग हटाएं, दादी मां का यह नुस्खा आएगा काम

टूथपेस्ट और नमक का यूज करें
यह तरीका भी फफूंद साफ करने के लिए बेस्ट है। इसके लिए आपको एक चम्मच टूथपेस्ट में नमक मिलाना होगा। इसके बाद आप ब्रश की मदद से थोड़ा-थोड़ा करके रबड़ पर लगाएं। इसे रबर सील पर कुछ मिनट के लिए लगाकर रखें। यह लगभग 10 मिनट के बाद सूख जाएगा। अब आप ब्रश की मदद से रगड़ें और साफ कर लें। यह तरीका रबड़ पर लगे फफूंद साफ करने के लिए बेस्ट है।
इसे भी पढे़ें- इस वजह से एल्युमिनियम फॉयल का एक हिस्सा होता है ज्यादा चमकदार, खाना पैक करने से पहले जान लें ये बात
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।