Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:08 PM IST

सावन में रुद्राक्ष का पौधा लगाने का सोच रही हैं? जानें देखभाल के सही तरीके

सावन में लोग कई सारे पौधे लगाते हैं। उन्‍हीं में से ए‍क रुद्राक्ष का पौधा भी है। इस पौधे को खास देखभाल की जरूरत होती है।
Updated:- 2026-08-01, 11:41 IST
rudraksh plant care tips

सावन का महीना भगवान श‍िव की भक्‍त‍ि के ल‍िए सबसे खास होता है। इस दौरान लोग श‍िव जी से जुड़े कई पौधे लगाना पसंद करते हैं, ज‍िन्‍हें धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है। उन्‍हीं में से एक है रुद्राक्ष का पौधा। ये तो आप सभी जानती ही हैं क‍ि रुद्राक्ष का संबंध भगवान शि‍व से है। यही कारण है क‍ि लोग अपने घर या गार्डन में लगाते हैं।

हालांकि‍, स‍िर्फ पौधे लगा देना ही काफी नहीं होता है। अगर इसकी सही देखभाल न की जाए तो पौधा जल्‍दी खराब हो सकता है। आपको बता दें क‍ि रुद्राक्ष का पौधा धीरे-धीरे बढ़ता है और इसे अच्‍छी धूप, सही म‍िट्टी और न‍ियम‍ित रूप से देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप भी सावन में रुद्राक्ष का पौधा लगाने का सोच रहीं हैं तो पहले इसकी देखभाल का सही तरीका जान लें।

रुद्राक्ष के पौधे के लिए कैसी मिट्टी चुनें?

आपको बता दें क‍ि रुद्राक्ष का पौधा ऐसी मिट्टी में सबसे अच्छा बढ़ता है, ज‍िसमें पानी जमा न हो। इसके लिए बगीचे की मिट्टी में थोड़ी रेत और अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाकर आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे मिट्टी में हवा का प्रवाह बना रहता है और जड़ों की ग्रोथ भी अच्‍छे से हो जाती है।

यह भी पढ़ें- अब फ्री में साफ होंगे Money Plant पर लगे हुए कीड़े, बस करना होगा ये एक काम

रुद्राक्ष के पौधे को धूप कितनी मिलनी चाहिए?

मेरे घर में भी रुद्राक्ष का पौधा लगा हुआ है। इसे ऐसी जगह लगाया गया है जहां उसे रोज अच्छी धूप मिलती है। ऐसे में अगर आपका पौधा छोटा है, तो शुरुआत में इसे हल्‍की धूप या सुबह की धूप द‍िखा सकती हैं। जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता जाए, वह ज्यादा धूप सहन कर पाएगा।

rudraksh plant care tips (2)

रुद्राक्ष के पौधे को पानी कब और कितना दें?

रुद्राक्ष के पौधे की मिट्टी में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए। गर्मी में जरूरत के अनुसार, नियमित रूप से पानी दें, लेकिन इतना भी नहीं पानी देना है कि गमले में पानी भर जाए। बरसात के मौसम में पहले मिट्टी देखकर ही पानी दें। अगर मिट्टी पहले से गीली है, तो दोबारा पानी देने की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- सावन में पूजा के लिए सबसे खास हैं ये 5 फूल, आख‍िर क्‍या है शिवजी की भक्ति में इनका महत्व?

खाद कब डालें?

पौधों को भी न्‍यूट्रीशन की जरूरत होती है। ऐसे में पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए आप हर 2 से 3 महीने में ऑर्गेन‍िक खाद या अच्छी तरह तैयार कम्पोस्ट डाल सकती हैं। इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहते हैं।

रुद्राक्ष का पौधा गमले में लगाएं या जमीन में?

अगर आपके पास खुली जगह है, तो रुद्राक्ष का पौधा जमीन में ही लगाएं, तो ज्‍यादा सही रहेगा। क्योंकि यह आगे चलकर बड़ा पेड़ बन सकता है। अगर गमले में लगा रही हैं, तो शुरुआत में बड़ा और गहरा गमला ही चुनें। जैसे-जैसे पौधा बढ़े, जरूरत पड़ने पर उसे और बड़े गमले में शिफ्ट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मोगरा की कटिंग लगाते वक्त मिट्टी में मिलाएं यह 1 चीज, 90 दिनों में फूलों से भर जाएगा पौधा

पौधे को कीड़ों से कैसे बचाएं?

कई बार पौधों की पत्तियों पर कीड़े या फंगस भी दिखाई देने लगते हैं। अगर आपकाे भी ऐसा द‍िखे तो तुरंत उस पत्‍ती को हटा दें। अगर जरूरत पड़े तो आप नीम के तेल का थोड़ा सा घोल भी छिड़क सकती हैं। अगर कीड़े खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आप बागवानी एक्‍सपर्ट को भी द‍िखा सकती हैं।

rudraksh plant care tips (1)

रुद्राक्ष का पौधा कितनी जल्दी बड़ा होता है?

रुद्राक्ष का पौधा तेजी से बढ़ने वाला पौधा नहीं है। इसे पेड़ बनने में कई साल लग सकते हैं। इसलिए इसे लगाने के बाद धैर्य रखना जरूरी है। सही देखभाल मिलने पर यह लंबे समय तक हरा-भरा रहता है।

क्या घर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया जा सकता है?

धार्मिक दृष्‍ट‍ि की बात करें तो मेरे घर पर तो यह पौधा लगा हुआ है। आप अपने ज्‍योत‍िष से एक बार सलाह ले सकती हैं। जगह की बात करें तो अगर आपके पास ऐसी जगह है जहां उसे पर्याप्त धूप म‍िल सके तो वहीं लगाएं। बस ध्यान रखें कि जैसे-जैसे यह बड़ा होगा, इसे ज्यादा जगह की जरूरत पड़ेगी।

पौधे लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप रुद्राक्ष का पौधा लगाने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। जैसे-

  • हमेशा अच्छी नर्सरी से ही पौधा खरीदें।
  • पौधे काे ऐसी जगह लगाएं जहां पानी जमा न हो।
  • मिट्टी सूखने पर ही पानी दें।
  • समय-समय पर सूखी और खराब पत्तियां हटा दें।
  • हर कुछ महीनों में ऑर्गेन‍िक खाद जरूर डालें।
  • पौधे को खुली हवा और पर्याप्त धूप मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- मानसून में डहेलिया पर लग रहा है फंगस? इन देसी तरीकों से बचाएं खिलते हुए फूल

रुद्राक्ष का पेड़ भगवान शिव से जुड़ा है, इसलिए सावन में इसे लगाना शुभ माना जाता है। हालांकि, पौधा लगाने का सबसे जरूरी कारण उसका सही संरक्षण और देखभाल जरूर होना चाहिए। अगर आप इसकी नियमित देखभाल करेंगी, तो यह लंबे समय तक हरा-भरा रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।