फिल्टर वाटर या टंकी का पानी, जानें पौधों के लिए क्या है सही?

पौधों को हरा-भरा रखने के लिए सही पानी को चुनना जरूरी है। टंकी का पानी आमतौर पर बेहतर होता है क्योंकि इसमें आवश्यक खनिज होते हैं, जबकि आरओ पानी मिट्टी के पोषक तत्वों को कम कर सकता है। ऐसे में जानते हैं कौन-सा सही है...
Updated:- 2026-07-09, 15:51 IST
image

घर के इनडोर और आउटडोर पौधों को हरा-भरा रखने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन अक्सर पानी की क्वालिटी को नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग सोचते हैं कि जो पानी हमारी सेहत के लिए अच्छा है, वही पौधों के लिए भी सबसे बेस्ट होगा। इसी चक्कर में घरों में लगे महंगे पौधों में आरओ या फिल्टर का पानी डाला जाने लगता है, जबकि कुछ लोग सीधे टंकी का पानी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत पानी आपके पौधों की ग्रोथ को रोक सकता है और उन्हें सुखा भी सकता है? जी हां, ऐसे में ये जानना बनता है कि पौधों के लिए कौन सा पानी सही है और उन्हें पानी देने का सही तरीका क्या है। जानते हैं आगे...

पौधों के लिए टंकी का पानी vs फिल्टर वाटर

टंकी के पानी में क्लोरीन और फ्लोराइड जैसे केमिकल्स होते हैं, जो पानी को साफ रखने के लिए मिलाए जाते हैं। हालांकि, इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं जो पौधों की ग्रोथ के लिए अच्छे हैं। बहुत ज्यादा क्लोरीन वाले पानी से पौधों की पत्तियों के किनारे भूरे होने लगते हैं।

2 - 2026-07-09T135849.215

दूसरी ओर, फिल्टर या आरओ का पानी इन सभी केमिकल्स को तो निकाल देता है, लेकिन साथ ही यह पौधों के लिए जरूरी मिनरल्स को भी खत्म कर देता है। लगातार आरओ का पानी देने से मिट्टी को पोषण नहीं मिल पाता है इसलिए अधिकांश सामान्य पौधों के लिए टंकी का पानी बेहतर माना जाता है, वह बहुत ज्यादा खारा या हार्ड वाटर न हो। यदि आपके पास इनडोर प्लांट्स हैं, तो आप फिल्टर के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- छोटी सी कटिंग से भर जाएगा गमला, माली से जानें Turtle Vine लगाने की प्रक्रिया

पौधों को कितना और कब पानी दें?

पौधों को पानी देना, यह मौसम और पौधे की वैरायटी पर निर्भर करता है। पानी देने का सबसे अच्छा तरीका फिंगर टेस्ट है। गमले की मिट्टी में अपनी उंगली को डालें। जब मिट्टी सूखी महसूस हो, तभी पानी दें।

गर्मियों के मौसम में पौधों को रोज या दिन में दो बार पानी और सर्दियों और बारिश के दिनों में मिट्टी बहुत देर से सूखती है, इसलिए तब कम पानी देना चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि पानी गमले की जड़ों तक पहुंचना चाहिए, लेकिन गमले के नीचे से पानी का भराव नहीं होना चाहिए। 

1 - 2026-07-09T135847.357

नोट - हमेशा नॉर्मल यानी रूम टेम्परेचर के पानी का ही इस्तेमाल करें। बहुत ठंडा या गर्म पानी पौधों की जड़ों को शॉक दे सकता है।

यह भी पढ़ें- दालचीनी के ये 3 आसान तरीके, पौधों को रखेंगे कीड़ों और चींटियों से दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।