Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

मनी प्लांट की 1 टहनी से उगाएं पौधा, जानिए मिट्टी में लगाने का सही तरीका

Money Plant Growing Tips: अगर आप अपने घर में बगीचे में मनी प्लांट का पौधा लगाने का सोच रही हैं, तो इसके लिए आपको केवल 1 कटिंग की जरूरत है। नीचे लेख में जानें मनी प्लांट को डंडी से कैसे उगाएं?
Updated:- 2026-09-07, 15:33 IST
Money Plant care tips

हम में से अधिकतर लोगों के घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ देखने को मिल जाता है। यह घर में पॉजिटिविटी लाने के साथ-साथ कमरे की सुंदरता को भी बढ़ाता है। आमतौर पर लोग मनी प्लांट के पौधे को नर्सरी से खरीदकर लाते हैं। मगर आपको बता दें कि आप इसे बिना एक रुपये खर्च किए फ्री में उगा सकती हैं। इसके लिए आपको केवल पड़ोसी के घर से या फिर रास्ते में कहीं लगे मनी प्लांट से एक टहनी तोड़कर लाने की जरूरत है। जी हां, केवल एक टहनी। चलिए नीचे दिए गए लेख में पढ़ें 1 डंडी से मनी प्लांट का घना पौधा कैसे उगा सकती हैं?

मनी प्लांट का पौधा कैसे उगाएं?

मनी प्लांट कटिंग से आसानी से उगने वाला पौधा है। इसके लिए केवल जरूरी है कि डंडी को सही तरीके से मिट्टी में लगाना। इससे कुछ ही दिनों के भीतर नई पत्तियां निकलने लगती हैं। आमतौर पर लोग कटिंग को मिट्टी में सीधा दबा देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह गलत तरीका है। नीचे जानें ग्रो करने का सही तरीका-

money plant kaise uagayen

  • मनी प्लांट की कटिंग लगाने के लिए सबसे पहले एक कांच की बोतल या गिलास में साफ पानी लें।
  • अब टहनी का नीचे वाला हिस्सा पानी में रखें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि पत्तियां पानी के अंदर न डूबें।
  • अब गिलास या बोतल को ऐसी जगह पर रखें, जहां सीधी धूप नहीं आती हो।
  • कुछ दिन के भीतर गांठों के पास छोटी-छोटी जड़ें निकलनी शुरू हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: गुलाब का पौधा फूलों से भर जाएगा, बस चायपत्ती के साथ मिलाकर डालें यह 1 चीज

कटिंग में जड़ें निकलने के बाद क्या करें?

बोतल या गिलास में लगे मनी प्लांट की कटिंग में जब जड़ निकल आए, तब इसे गमले में शिफ्ट करना जरूरी होता है। नीचे जानें-

Money Plant propagation steps

  • मनी प्लांट की कटिंग में जब जड़ें निकल आएं, तब उसे गमले में लगाएं।
  • इसके लिए ऐसी मिट्टी का इस्तेमाल करें, जिसमें पानी आसानी से बाहर निकल सके।
  • अब मिट्टी को गमले में भरें। इसके बाद कटिंग को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक-दो गांठें मिट्टी के अंदर रहें।
  • मिट्टी को बहुत ज्यादा गीला न करें वरना पौधा ग्रो करने के बजाय खराब हो जाएगा।

गमले में मनी प्लांट लगाने के बाद किस बात का ध्यान रखें?

गमले में मनी प्लांट की कटिंग लगाने के बाद इसे ऐसी जगह पर रखें जहां अच्छी रोशनी आती हो। भूलकर भी गमले को तेज धूप वाली जगह पर न रखें और न ही बहुत कम रोशनी वाली जगह पर। ऐसा करने से पौधे की ग्रोथ धीमी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- September Gardening Tips: घर पर ही लगा लें ये पौधे, ठंड में मिलेंगी ताजी सब्‍ज‍ियां

अगली बार जब भी आप मनी प्लांट के पौधे को लगाने का सोचें, तब अपने घर के आस-पास लगे इस पौधे से कटिंग या डंडी तोड़कर ले आएं। इसके बाद ऊपर बताए गए तरीके से ग्रो करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific


FAQ
मनी प्लांट का पौधा उगाने का सही समय क्या है?
मनी प्लांट का पौधा उगाने का सही समय फरवरी से अप्रैल या मानसून का होता है
मनी प्लांट को कहां रखने से ग्रोथ तेज होती है?
मनी प्लांट को इनडायरेक्ट सनलाइट वाली जगह, जैसे खिड़की के पास या बालकनी में रखने से इसकी ग्रोथ सबसे तेज होती है।
मनी प्लांट को कितने दिन के भीतर खाद देनी चाहिए?
मनी प्लांट में आमतौर पर हर 25 से 30 दिन में जैविक खाद देनी चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।