बालकनी या छत पर जमी हरी काई से हैं परेशान? सिर्फ ₹5 की इस चीज से बिना रगड़े झटपट हो जाएगी साफ

सर्दी का मौसम आते ही घरों में एक नई परेशानी शुरू हो जाती है। सुबह-सुबह ओस की वजह से बालकनी, छत और आंगन का फर्श गीला रहता है। धूप देर से आती है और जल्दी चली जाती है, इसलिए फर्श सूख नहीं पाता है। इसी नमी की वजह से फर्श पर हरी-हरी काई जम जाती है। यह काई देखने में तो गंदी लगती ही है, लेकिन सर्दियों में यह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। ठंड में फर्श पर जमी काई बहुत ज्यादा फिसलन भरी हो जाती है।
हरी काई से चाहिए छुटकारा
छत या बालकनी में हरी काई के जमने से सुबह टहलते समय या कपड़े सुखाते समय पैर फिसलने का डर बना रहता है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह बहुत रिस्की होता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि काई तो बारिश में ही जमती है, लेकिन सच यह है कि सर्दियों में काई और भी तेजी से फैलती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो घबराएं नहीं। आपकी रसोई में रखी सिर्फ ₹5 की चीज इस काम को चुटकियों में कर देगी।

Photo Credit: Magnific
हरी काई हटाने की सामग्री
- 2 चम्मच सिरका
- ₹5 का ENO
- पानी
Photo Credit: Pinterest (SecureCrack Home Hacks)
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाथरूम का मग लें और उसमें पानी डालें। फिर, उस पानी में इनो और सिरका मिलाएं। दोनों मिलते ही झाग उठने लगेगा।
ऐसे करें यूज
इनो और सिरका के मिश्रण को मिलाते ही झाग बन जाएगा। झाग को तुरंत काई वाली जगह पर डाल दें। ठंड में इसे 2 से 3 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि झाग काई के अंदर तक चला जाए। अब तिल्ली वाली झाड़ू से हल्के हाथ से फर्श पर झाड़ू चलाएं। काई की परत तुरंत उतर जाएगी। आखिर में एक बाल्टी साफ पानी से फर्श को धो दें और धूप में सूखने दें।
-1794977866319.webp)
Photo Credit: Gemini
क्या ठंड में यह तरीका हर फर्श पर काम करेगा?
हां, यह तरीका सीमेंट, टाइल्स, पत्थर और मार्बल जैसे ज्यादातर फर्श पर काम करता है। सर्दियों में सुबह के समय जब ओस जमी हो, तब यह तरीका और भी अच्छा काम करता है क्योंकि फर्श पहले से गीला होता है। अगर काई बहुत पुरानी हो गई है और सर्दियों में मोटी परत बन गई है, तो इस तरीके को दो बार दोहरा सकते हैं। दूसरी बार में काई पूरी तरह निकल जाएगी।
यह भी पढ़ें- फ्रिज खोलते ही आती है अजीब सी महक? आजमाएं पेपर टॉवल रोल का यह स्मार्ट हैक, दिखेंगे चौंकाने वाले नतीजे
सर्दियों में काई को दोबारा जमने से कैसे रोकें?
काई साफ करना ही काफी नहीं है, ठंड में उसे दोबारा जमने से रोकना भी जरूरी है। इसके लिए कुछ आसान आदतें अपना लें।
- छत या बालकनी में पानी जमा न होने दें।
- गमलों के नीचे ट्रे रखें।
- हफ्ते में एक बार फर्श को सिरके वाले पानी से धो लें।
- सुबह जब धूप आए तो बालकनी का दरवाजा खुला रखें ताकि फर्श सूख सके।
- अगर कोई जगह हमेशा छांव में रहती है तो वहां पुराना कपड़ा या मैट बिछा दें।
इन छोटी-छोटी बातों से सर्दियों में काई दोबारा जल्दी नहीं जमेगी।

Photo Credit: Pinterest (MiOR)
महंगे केमिकल से क्यों है बेहतर?
सर्दियों में महिलाएं अक्सर बाजार से तेज केमिकल ले आते हैं। उनसे हाथों में जलन हो सकती है और ठंड में हाथ वैसे ही ड्राई होते हैं, इसलिए दिक्कत और बढ़ जाती है। कई केमिकल से फर्श का रंग भी खराब हो जाता है। वहीं इनो और सिरका घर की किचन में मिलने वाली चीजें है। इनसे कोई तेज गंध नहीं आती और हाथों को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। इसलिए, सर्दियों के लिए यह देसी नुस्खा सबसे अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़ें- शुद्ध लहसुन घर में ही उगाएं, बड़े काम आएंगे ये गार्डनिंग टिप्स
सर्दियों में ओस और नमी की वजह से जमी काई को लेकर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। ₹5 का इनो और घर में रखा सिरका ही काफी है। बिना ज्यादा मेहनत, बिना रगड़े और बिना महंगे केमिकल के आप अपनी बालकनी और छत को फिर से साफ और सुरक्षित बना सकते हैं। इस आसान तरीके को एक बार जरूर आजमाकर देखें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Image Credit: Magnific
- क्या सर्दियों में सुबह के समय काई साफ करना सही रहेगा?
- हां, सुबह के समय फर्श ओस से गीला रहता है, इसलिए झाग अच्छे से काम करता है। लेकिन धूप निकलने के बाद साफ करेंगे तो फर्श जल्दी सूख जाएगा और फिसलन भी नहीं रहेगी।
- क्या ठंड में फर्श पर सिरका डालने से फर्श और ज्यादा फिसलन भरा हो जाएगा?
- नहीं, अगर आप सिरका डालने के बाद फर्श को साफ पानी से अच्छी तरह धो देते हैं तो फिसलन नहीं रहती। धोने के बाद फर्श को पूरी तरह सूखने देना जरूरी है।
- सर्दियों में बालकनी को फिसलन से बचाने के लिए क्या करें?
- बालकनी में पुरानी चटाई, रबर मैट या खुरदुरा फुट मैट बिछा दें। साथ ही रात में वहां पानी गिरने से रोकें। सुबह चप्पल पहनकर ही बालकनी में जाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।