मानसून में रिस्की हो जाती है ड्राइविंग, सफर पर निकलने से पहले चेक करें कार के ये पार्ट्स

बारिश का मौसम बेहद ही सुहावना होता है, लेकिन इस दौरान सड़कों पर गाड़ी चलाना थोड़ा मुश्किल और जोखिम भरा हो सकता है। जगह-जगह सड़कों पर पानी भरने के कारण फिसलन और धुंधली विजिबिलिटी पैदा हो जाती है, जिसके कारण दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में बारिश के मौसम में किसी भी लंबे सफर या ट्रिप पर निकलने से पहले कार की सही देखभाल बेहद जरूरी है। आप कार के इन 5 मुख्य पार्ट्स की जांच करके किसी भी अनहोनी से बच सकती हैं। जानते हैं इनके बारे में...
वाइपर ब्लेड्स और विंडशील्ड
तेज बारिश में सामने का रास्ता साफ दिखना सबसे जरूरी है। हालांकि गर्मी के कारण वाइपर का रबड़ कट जाता है या सख्त हो जाता है। ऐसे में आप गीले कांच पर वाइपर चलाकर देखें। अगर निशान छूट रहे हों या आवाज आ रही हो, तो ब्लेड तुरंत बदलें।

टायरों की ग्रिप और प्रेशर
भीगी सड़कों पर गाड़ी की पकड़ टायरों की ग्रिप पर निर्भर करती है। घिसे टायरों से गाड़ी पानी पर फिसलने लगती है। ऐसे में टायरों की गहराई यानी ट्रेड डेप्थ कम से कम 3 मिमी होनी चाहिए। आप ठंडा होने पर ही टायरों का प्रेशर चेक करें। इसके अलावा व्हील एलाइनमेंट कराएं और स्टेपनी की स्थिति भी जरूर देखें।
यह भी पढ़ें- नेशनल हाईवे पर जल उठी चलती कार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें कूल रखने के हैक्स
ब्रेकिंग सिस्टम की जांच
मानसून में ब्रेक को 30-40% ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में ब्रेक लगाते समय अगर आवाज आ रही हो तो मैकेनिक को दिखाएं। आप ब्रेक पैड्स 3 मिमी से पतले हों तो बदलवा लें। साथ ही ब्रेक ऑयल का रंग गंदा या धुंधला दिखे तो इसे फ्लश करके नया डलवाएं।

हेडलाइट्स और फॉग लैम्प्स
भारी बारिश में दिखना काफी कम हो जाता है। अच्छी लाइट्स से न केवल आपको रास्ता दिखता है, बल्कि दूसरों को भी आपकी गाड़ी आसानी से नजर आती है। ऐसे में लो-बीम, हाई-बीम, इंडिकेटर्स, ब्रेक लाइट्स और फॉग लैम्प्स चलाकर चारों तरफ घूमकर चेक करें।
कार की बैटरी
बारिश में वाइपर, एसी, डिफॉगर और लाइट्स एक साथ चलने से बैटरी पर भारी लोड पड़ता है। ऐसे में अगर बैटरी 3 साल से पुरानी है तो उसका वोल्टेज और लोड टेस्ट करवाएं। बैटरी के टर्मिनल्स पर जमी नीली या सफेद फफूंद को साफ करें।
यह भी पढ़ें- Penalty For Road Stunts: सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ेगा भारी, वकील से जानें कितने साल की जेल और जुर्माने की राशि?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।