दवा खरीदते वक्त न करें ये गलतियां, एक्सपायरी डेट के अलावा ये 5 चीजें भी हैं जरूरी

Medicine Packet Important Things: आजकल दवा खरीदते समय हममें से ज्यादातर लोग सिर्फ एक्सपायरी डेट ही देखते हैं। अगर डेट सही है, तो हमें लगता है कि दवा सही है, लेकिन NIH की एक रिपोर्ट के मुताबिक, असली सेफटी पैकेट पर लिखी दूसरी जानकारियों में भी छिपी होती है। गलत स्टोरेज या टूटी सील वाली दवा एक्सपायरी से पहले भी असर खो सकती है। आइए जानते हैं दवा पर लिखी हुई कुछ जरूरी बातें।
दवा खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें
अक्सर लोग दवा खरीदते समय एक्सपायरी डेट ही देखते हैं या तो ऐसे ही ले लेते हैं, लेकिन नीचे दी गई इन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है।
1- स्टोरेज और टेम्परेचर से जुड़ी बातें
हर दवा को एक तय तापमान पर रखना काफी जरूरी होता है। आपने देखा होगा कि पैकेट पर लिखा होता है इसे '25°C/30°C से नीचे रखें' या 'धूप और नमी से बचाएं'। अगर दवा को गलती से गर्म गाड़ी में, बाथरूम की नमी में या सीधी धूप में रख दिया गया है, तो वह एक्सपायरी डेट से काफी पहले ही खराब हो सकती है। साथ ही दवा का असर कम हो जाता है और कई बार यह नुकसान भी पहुंचा सकती है।
image credit-magnific
2- बैच नंबर या लॉट नंबर क्यों जरूरी है
दवा के पैकेट पर बैच या लॉट नंबर लिखा होता है। यह सिर्फ एक कोड नहीं है। इसी नंबर से कंपनी और स्वास्थ्य विभाग को पता चलता है कि दवा कब और कहां बनी थी। अगर किसी दवा को लेकर कोई अलर्ट आता है, तो इसी नंबर चेक किया जाता है। अगर किसी तरह की दिक्कत लगे, तो अपना बैच नंबर जरूर मिलाएं।
यह भी पढ़ें- दवा नहीं, डाइट में करें ये बदलाव, पीरियड साइकिल को रेगुलर कर सकती हैं ये चीजें
3- मैन्युफैक्चरिंग डेट और असली शेल्फ लाइफ
मैन्युफैक्चरिंग डेट से पता चलता है कि दवा कितने समय से बाजार में मिल रही है, लेकिन कई दवाओं की दो तरह की एक्सपायरी होती है; जैसे आंखों के ड्रॉप्स, खांसी के सिरप या पानी में घोलकर बनने वाली एंटीबायोटिक दवाएं। इनकी सील खुलने के बाद इनका इस्तेमाल सिर्फ 14 से 30 दिन तक ही किया जाता है, भले ही पैकेट पर लंबी एक्सपायरी लिखी हो। इसलिए सील कब खोली, यह लिखना सही रहता है।
image credit-magnific
4- एक्टिव इंग्रेडिएंट और स्ट्रेंथ पर ध्यान दें
दवा लेते समय एक्टिव इंग्रेडिएंट और पावर जरूर चेक करें। कितने मिलीग्राम (mg) की खुराक लेनी है, यह पैकेट पर साफ लिखा होता है। कई बार एक ही नाम की दवा अलग-अलग स्ट्रेंथ में आती है। गलत स्ट्रेंथ लेने से ओवरडोज या कम असर का खतरा हो सकता है। साथ ही अगर आपको किसी रंग, प्रिजर्वेटिव या फिलर से एलर्जी है, तो इनएक्टिव इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट भी पढ़ लेनी चाहिए।
5- पैकेजिंग की सील
दवा को खाने से पहले एक बार चेक जरूर करें। अगर टेबलेट का रंग बदल गया है, वह टूट रही है, धब्बे हैं या अजीब सी गंध आ रही है, तो उसे न लें। इसी तरह अगर ब्लिस्टर पैक फटा हुआ है, बोतल की सेफ्टी सील टूटी है या लीकेज दिख रही है, तो ऐसी दवा का इस्तेमाल गलती से भी न करें। यह मिलावट या खराब स्टोरेज का संकेत हो सकता है।
image credit-magnific
दवा का बिल और पर्ची क्यों संभालकर रखनी चाहिए?
दवा खरीदने के बाद बिल और पर्ची फेंकने की गलती न करें, यह आपकी सेफटी का सबूत है।
- कई लोग दवा की पर्ची फेंक देते हैं और सिर्फ पत्ते रख लेते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें।
- दवा का बिल और डॉक्टर की पर्ची हमेशा संभालकर रखें।
- अगर भविष्य में उस दवा पर साइड-इफेक्ट या कंपनी द्वारा रिकॉल की खबर आती है, तो बिल और बैच नंबर ही आपका सबूत बनेगा।
- इसकी मदद से आप आसानी से मेडिकल स्टोर पर दवा वापस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में ठंडी चीजें खाने से सच में क्रैम्प्स बढ़ते हैं? डॉक्टर से जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit-magnific
- क्या एक्सपायरी डेट निकलने के बाद दवा तुरंत जहरीली हो जाती है?
- नहीं, हर दवा जहरीली नहीं होती, लेकिन उसका असर खत्म हो सकता है। इसलिए एक्सपायरी के बाद दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- क्या फ्रिज में रखने से हर दवा ज्यादा दिन चलती है?
- नहीं। कुछ दवाओं को फ्रिज में रखने से वे खराब हो जाती हैं। हमेशा पैकेट पर लिखे स्टोरेज निर्देशों का ही पालन करें।
- दवा का बैच नंबर कहां लिखा होता है?
- यह आमतौर पर पैकेट के पीछे या नीचे की तरफ B.No. या Lot No. के नाम से लिखा होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।