आपके पौधों के लिए बहुत फायदेमंद है ये स्पेशल खाद, ऐसे बनाएं

How to Make Vermicompost: पौधों को हरा भरा रखने के लिए उनका विशेष रूप से ख्याल रखने की जरूरत होती है। यही कारण है कि हर तरह के पौधे में खाद डालने के लिए सलाह दी जाती है।
बहुत से लोगों पौधों के लिए मार्केट से बनी बनाई खाद खरीदते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि घर पर भी खाद बनाई जा सकती है। आज हम आपको ऐसी खाद बनाना सिखाएंगे जो आपके पौधों के लिए बहुत फायदेमंद है।
वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि
- वर्मी कंपोस्ट घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है।
- इसे बनाने के लिए आपको चाहिए गोबर, किचन वेस्ट और पेड़ के सुखे पत्तें।
- सबसे पहले एक गड्ढा करें और उसमें इन तीनों चीजों को डाल दें।
- इसके बाद गड्ढे को अच्छे तरीके से मिट्टी से ढक दें।
- कम से कम 1 से 2 हफ्ते बाद गड्ढे को खोलकर देखने पर खाद तैयार मिलेगी।
- अब आप इस खाद को पौधों में डालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे हर तरह के पौधों को बहुत फायदा मिलेगा। (10 रुपए में चमकाएं अपना वॉश बेसिन)
इसे भी पढ़ेंः घर में नहीं दिखेगा एक भी मकड़ी का जाला, अपनाएं ये हैक्स
तैयार होने में कितना समय लगता है?
- आमतौर पर वर्मी कंपोस्ट को तैयार करने में कम से कम 1 से 3 हफ्ते का समय लगता है।
- वर्मी कंपोस्ट को तैयार होने में कितना समय लगेगा यह मौसम पर भी निर्भर करता है।
- गर्मी के मौसम में खाद जल्दी तैयार हो जाती है परंतु सर्दियों के दिनों में ज्यादा समय लगता है।
कैसे जल्दी तैयार करें खाद?
- अगर आपका वर्मी कंपोस्ट के तैयार होने के लिए 3 हफ्ते तक का इंतजार नहीं कर सकते हैं तो इसे जल्दी भी तैयार किया जा सकता है।
- जैसे इन दिनों बरसात का मौसम हैं। ऐसे में अक्सर केंचुए घर के आसपास दिखाई देते हैं।
- इन केंचुए को गड्ढे में डाल देने से खाद 3 से 4 दिन के अंदर ही तैयार हो जाएगी।
- जितने ज्यादा केंचुए गड्ढे में डाले जाते हैं खाद उतनी जल्दी तैयार हो जाती है।
इसे भी पढ़ेंः ग्रेनाइट फ्लोर की क्लीनिंग के लिए बनाएं यह क्लीनर
इस बात का ख्याल रखें
- वर्मी कंपोस्ट को तैयार करते वक्त नमी का विशेष रूप से ख्याल रखने की जरूरत होती है।
- फिर चाहे आप गड्ढे में गोबर डालें या किचन वेस्ट, सब कुछ बिल्कुल सूखा होना चाहिए।
- इसके लिए आप अपनी खाद को धूप में रखकर सुखा सकते हैं।
- इससे आपका वर्मी कंपोस्ट बिल्कुल समय पर और सही तरीके से तैयार हो जाएगा।
कितनी वर्मी कंपोस्ट डालें
- वर्मी कंपोस्ट के पौधे और गमले का आकार देखकर डालना चाहिए। कोशिश करें की गमले में चारों तरफ वर्मी कंपोस्ट की एक परत डल जाए।
- वहीं अगर आपका गमला बड़ा है तो आप वर्मी कंपोस्ट की 2 परतें डाल सकते हैं। (घर में नहीं दिखेगा एक भी मकड़ी का जाला, अपनाएं ये हैक्स)
वर्मी कंपोस्ट पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको इस बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: thewormcowboy/Instgaram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।