Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:08 PM IST

गद्दों में छिपे खटमलों का होगा सफाया? दही के इस होममेड हैक को आजमाकर पाएं चैन की नींद

गद्दों में छिपे खटमलों से छुटकारा पाने के लिए दही से बना ये एक हैक आपके बेहद काम आ सकता है। जानते हैं इनके बारे में...
Updated:- 2026-08-20, 12:36 IST
how to get rid of bed bug

रात की सुकून भरी नींद में अगर सबसे बड़ा कोई दुश्मन बनता है, तो वह है गद्दों में छिपा खटमल। ये न सिर्फ खून चूसता है बल्कि इसकी वजह से त्वचा पर भयंकर खुजली और एलर्जी भी हो जाती है। मार्केट में मिलने वाले महंगे केमिकल्स और पेस्टिसाइड्स सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय, सही सफाई और कुछ खास सावधानियों की मदद से आप घर से खटमलों का नामोनिशान मिटा सकती हैं। जानते हैं इनके बारे में...

कैसे तैयार करें खटमल को भगाने के लिए स्प्रे?

किचन और घर में मौजूद चीजें खटमलों का प्राकृतिक इलाज बन सकती हैं।

1. दही और टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल और कीड़ों को भगाने वाले प्राकृतिक गुण होते हैं। ऐसे में पतली दही यानी दही में बहुत सारा पानी डालकर उसके साथ टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर बिस्तर के चारों तरफ स्प्रे किया जाए तो खटमल तुरंत भागते हैं। इसकी तेज और तीखी महक से खटमल गद्दों से बाहर निकल आते हैं।

2. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

किचन में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा खटमलों को सुखाकर खत्म करने का काम करता है। इसे गद्दों, खाट के कोनों और खटमलों के छिपने की जगहों पर अच्छी तरह छिड़क दें। इससे अलग आप पतली दही में बेकिंग सोड़ा को मिलाएं और एक घोल तैयार करें अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर इस्तेमाल करें। 3 से 4 दिन बाद इसे वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें। यह नुस्खा सस्ता और काफी असरदार है।

1 - 2026-08-20T112322.554

कमरे की सही सफाई और सामान का रखरखाव

खटमलों को पनपने से रोकने के लिए कमरे में फैले कबाड़ और गैर-जरूरी सामान को हटाना बहुत जरूरी है।

  • कमरे को कबाड़-मुक्त बनाएं: खटमल अक्सर कपड़ों के ढेर, पुरानी किताबों और अंधेरी जगहों में छिपते हैं। जितना कम सामान होगा, उनके छिपने के ठिकाने उतने ही घटेंगे।
  • गर्म पानी और स्टीम थेरेपी: खटमल ज्यादा गर्मी भी सहन नहीं कर पाते। लगभग 49 डिग्री सेल्सियस का तापमान खटमलों और उनके अंडों को पूरी तरह खत्म कर देता है। इसलिए बेडशीट, गद्दों के कवर और कपड़ों को सबसे तेज गर्म पानी में धोएं और तेज धूप या ड्रायर में सुखाएं। गद्दों और पर्दों पर स्टीम क्लीनर का इस्तेमाल करने से छुपे हुए खटमल भी मर जाते हैं।

यह भी पढ़ें- सोने से पहले दरवाजे पर छिड़कें विनेगर, सुबह का रिजल्ट देख कहेंगी; पहले क्यों नहीं पता था?

स्प्रे इस्तेमाल करते समय सावधानियां

अगर आप यहां बताए गए दोनों स्प्रे में से किसी एक का भी इस्तेमाल कर रही हैं, तो सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

  • मास्क और दस्ताने पहनें: स्प्रे करते वक्त हाथों में ग्लव्स और चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं ताकि स्प्रे के कण सांस के जरिए शरीर में न जाएं।
  • वेंटिलेशन का ध्यान रखें: कमरे की खिड़कियां और दरवाजे खोल दें ताकि हवा का बहाव बना रहे।
  • बच्चों और पालतू जानवरों को दूर रखें: जब तक स्प्रे पूरी तरह सूख न जाए, बच्चों और पेट्स को उस कमरे में न जाने दें।

2 - 2026-08-20T112326.928

खुद से खटमलों को खत्म करने के आसान स्टेप्स

सबसे पहले चेक करें कि खटमल किस-किस कमरे में हैं। हालांकि, ये मुख्य बेडरूम या लिविंग रूम के सोफों में फैलते हैं। समय रहते इनकी पहचान कर इलाज शुरू कर दें, वरना ये पूरे घर में फैल जाएंगे।

  • कई लोग खटमल होने पर गद्दा या पलंग फेंक देते हैं। ऐसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नया बेड लाने पर भी उनमें खटमल दोबारा आ सकते हैं।
  • गद्दों को अच्छी तरह वैक्यूम करें और उन्हें एयर-टाइट 'बेड बग प्रूफ कवर' से पूरी तरह ढक दें। इससे अंदर छिपे खटमल बाहर नहीं आ पाएंगे और बिना खून चूसे अंदर ही मर जाएंगे। बेडशीट को खोलकर गर्म पानी में कम से कम 30 मिनट तक धोएं।
  • गद्दे के अलावा लगभग 70 प्रतिशत खटमल बेड के लकड़ी वाले फ्रेम और हेडबोर्ड की दरारों में छिपे होते हैं। इन दरारों को वैक्यूम करें और स्प्रे का छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें- चुपके से बिस्तर के नीचे छिड़के ये 2 चीजें, नौ दो ग्यारह हो जाएंगे गद्दे में छिपे खटमल... दोबारा नहीं दिखेंगे कीड़े

निष्कर्ष

सही देखभाल, नियमित सफाई और इन आसान घरेलू उपायों की मदद से आप बिना किसी भारी खर्च के खटमलों से हमेशा के लिए मुक्ति पा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

FAQ
क्या खटमलों को घरेलू नुस्खों से पूरी तरह खत्म किया जा सकता है?
हां, अगर खटमल की शुरुआत है तो गर्म पानी से धुलाई, स्टीम थेरेपी, बेकिंग सोडा और टी ट्री ऑयल जैसे घरेलू उपायों से खटमलों और उनके अंडों को खत्म किया जा सकता है।
खटमल मारने के लिए कितने तापमान की जरूरत होती है?
खटमल और उनके अंडे लगभग 49°C (120°F) या उससे अधिक गर्मी में पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं।
खटमलों को दोबारा घर में आने से कैसे रोकें?
कमरे में बेवजह कबाड़ या कपड़ों का ढेर न जमने दें, गद्दों की नियमित वैक्यूम से सफाई करें और बाहर से आए पुराने सामान या सूटकेस को चेक करके ही घर के अंदर रखें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।