Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:10 PM IST

कपड़ों की जिप अटक गई? खींचने की बजाय करें ये काम

कई बार जींस या जैकेट की चेन बीच में अटक जाने पर लोग इसे जोर से खींचने लगते हैं, जिससे चेन टूट जाती है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो इस लेख में बताए गए कुछ आसान ट्रिक्स आजमाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकती हैं।
Updated:- 2026-08-19, 19:45 IST
image

अक्सर ऑफिस, कॉलेज या कहीं बाहर जाने से पहले लोग अपनी पसंदीदा जींस या जैकेट पहनते हैं। अगर रोजाना इस्तेमाल के दौरान कभी जिप अचानक अटक जाए, तो ऐसी स्थिति में जल्दबाजी न करें और पूरी ताकत लगाकर इसे खींचने से बचें। जबरदस्ती खींचने से चेन टूट सकती है या उसका रनर बाहर निकल सकता है। इससे कपड़ा बेकार हो जाता है या फिर चेन ठीक कराने में अलग से पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

अटकी हुई जिप को ठीक करने के 3 आसान और असरदार हैक्स

अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहती हैं, तो जिप को जबरन खींचने के बजाय इन आसान और असरदार हैक्स को आजमाएं:

1. ढीले रनर को प्लास से कसें

अगर आपकी जिप बीच में अटक जाती है या बंद होने के बाद पीछे से अपने आप खुलने लगती है, तो इसे ठीक करने के लिए एक छोटा प्लास लें। प्लास की मदद से रनर के पिछले हिस्से को दोनों तरफ से बहुत हल्के हाथ से दबाएं। ऐसा करने से रनर टाइट हो जाएगा और जिप बार-बार नहीं खुलेगी।  

2 - 2026-08-19T194009.721

(image credit: pinterest/FixnZip)

2. पेंसिल का करें इस्तेमाल

अगर आपकी जींस या जैकेट की चेन आगे-पीछे नहीं हो रही है और एक ही जगह जाम हो गई है, तो आप पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अटकी हुई जिप के दांतों पर पेंसिल की नोक को अच्छी तरह रगड़ें। इसके बाद रनर को हल्के हाथों से धीरे-धीरे आगे-पीछे चलाएं। इससे जिप आसानी से खुलने और बंद होने लगेगी।

3. साबुन या वैसलीन से चिकनाहट दें

सूखेपन या जंग की वजह से भी जिप जाम हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए आप साबुन, वैसलीन या फिर मोमबत्ती को जिप के दोनों तरफ अच्छी तरह रगड़कर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से रनर को आगे-पीछे खिसकाने की कोशिश करें। इससे जिप में चिकनाहट आएगी और वह सही से काम करने लगेगी।  

यह भी पढ़ें- स्कूल बैग से लेकर महंगे साइड पर्स तक, खराब जिप को सही करने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके... काम होगा बेहद आसान

2 - 2026-08-19T194009.721

(image credit: pinterest/Rachel Miller)

जिप ठीक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

जिप को घर बैठे ठीक करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे -

  • जब भी जींस या जैकेट के रनर को ठीक करें, तो उसे जोर से खींचने के बजाय हमेशा हल्के हाथों से चलाएं।
  • जल्दबाजी में रनर पर ज्यादा दबाव न डालें, वरना वह टूट सकता है।
  • प्लास से दबाते समय भी हल्का दबाव ही बनाएं। अगर आपको लगे कि चेन ज्यादा खराब है और ठीक नहीं हो रही, तो उसे जबरदस्ती करने के बजाय किसी टेलर या एक्सपर्ट को दिखाएं।

यह भी पढ़ें- किसी भी तरह के जिपर पर जमे नमक के दाग को चुटकी में ऐसे करें साफ

अगर आपकी जींस या जैकेट की जिप भी बीच में अटक गई है, तो ऊपर बताई गई इन ट्रिक्स को आजमाकर आप घर बैठे ही इसे तुरंत ठीक कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।