Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:39 PM IST

क्या आप भी गलत तरीके से उबालते हैं आलू? इन 3 आसान स्टेप्स में मिनटों में निकलेंगे छिलके

उबले हुए आलू से कई स्वादिष्ट चीजें बन जाती हैं, लेकिन इन्हें छीलते समय कई बार आप परेशान हो जाती होंगी, क्योंकि कभी छिलका नाखुन में फंस जाता है, तो कभी जगह-जगह आलू पर चिपका रह जाता है।
Updated:- 2026-09-05, 16:26 IST
how to boil potatoes fast easy peeling hacks for kitchen

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आलू उबालने के बाद आप उसे छीलने बैठती हैं, लेकिन छिलका आसानी से निकलने के बजाय जगह-जगह चिपका रह जाता है? अगर हां, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्सर महिलाएं आलू गर्म हो और छिलका जगह-जगह चिपका रह जाए, तो उसके ठंडा होने का इंतजार करती हैं, लेकिन बार-बार छूने का मन नहीं करता। अगर आप भी हर बार इसी परेशानी से गुजरती हैं, तो अब आलू उबालने और छीलने का तरीका थोड़ा बदलकर देखिए। आज हम आपको ऐसे ही आसान तरीके बताएंगे, जिनसे उबले आलू का छिलका उतारने में आपको परेशानी नहीं होगी।

आलू उबालने का सही तरीका

कई महिलाएं सोचती हैं कि आलू से छिलका नहीं उतर रहा है, तो उसे ज्यादा उबालने की जरूरत है। हालांकि, ऐसा नहीं है। बहुत ज्यादा पकाने पर भी आलू पानी में टूटने या बिखरने लग जाता है। ऐसे में छिलका निकालते समय आलू भी साथ में निकलने लगता है।

  • इसके लिए आप आलू को उबालने से पहले हर आलू के बीच में चाकू से हल्का कट लगा दें। कट आलू के अंदर तक बहुत गहरा नहीं लगाना है। इससे उबलने के बाद इस जगह से छिलका आसानी से अलग करना आसान रहता है।
  • कई बार आलू से छिलका न उतरने का कारण पानी भी होता है। अलग-अलग आकार के आलू लेने पर छोटे आलू ज्यादा पक जाते हैं और बड़े आलू हल्के कच्चे रह जाते हैं, इसलिए छिलका उतारना मुश्किल हो जाता है।

peeling boiled potatoes

गर्म आलू के छिलके कैसे उतारें?

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको गर्म पानी से आलू को निकालकर किसी ठंडे पानी में डाल देना चाहिए। इससे अचानक तापमान बदल जाता है, इसलिए छिलका सिकुड़कर अलग से नजर आने लगता है। तब आप आसानी आलू छील लेंगी।
  2. अगर आपने आलू में उबालने से पहले कट लगाया था, तो आपके लिए छिलका उतारना और भी आसान हो जाएगा। इसके लिए आपको ठंडे पानी में डालने की जरूरत नहीं है। आप सीधा उस कट को पकड़कर भी छिलका उतार लेंगी।
  3. गर्म आलू को पकड़ने में दिक्कत होती है और आप इसे ठंडे पानी में नहीं डालना चाहती हैं, तो इसे किसी सूती कपड़े पर रख सकती हैं। इससे आलू पर लगा पानी कपड़ा सोख लेगा और छिलका हल्का हो जाएगा। ऐसे में आपका हाथ भी नहीं जलेगा और आप आसानी से छिलका उतार लेंगी।

इसे भी पढ़ें- Curdled Milk Uses: दूध फटने पर हर बार पनीर क्यों बनाना? इन 3 तरीकों से करें इसका स्मार्ट इस्तेमाल

how to peel hot potatoes

निष्कर्ष- इससे आप समझ गई होंगी कि गर्म आलू से छिलका उतारना मुश्किल होता है, लेकिन ठंडे आलू के साथ एक ही बार में उतारना आसान रहता है।

इसे भी पढ़ें- कॉफी लवर्स के लिए खास, घर पर 3 तरीकों से बनाएं रेस्टोरेंट जैसी परफेक्ट कॉफी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।