Floor Hair Cleaning Hacks: झाड़ू-पोछा लगाने के बाद भी दिखते हैं बाल, मोजे वाली ट्रिक से पाएं छुटकारा

Socks Trick To Remove Hairs From Floor: झाड़ू-पोछा लगाने के बाद भी फर्श पर बाल दिखते हैं? पुराने मोजे वाली यह आसान ट्रिक आजमाएं। बिना खर्च के फर्श होगा एकदम साफ, बाल-धूल सब गायब।
Updated:- 2026-11-21, 09:00 IST
Pocha Lagane Ke Baad Baal Kaise Saaf Kare

Mop Ke Baad Baal Kaise Saaf Kare: जरा सोचिए आपने अभी-अभी पूरा घर झाड़ू-पोछा करके चमकाया हो, लेकिन 5 मिनट बाद ही फर्श पर फिर से बाल-बाल दिखने लगे? खासकर जिनके घर में लंबे बाल हैं या पेट डॉग है, उनके साथ यह रोज की टेंशन है।

पोछा लगाते ही बाल फर्श पर चिपक जाते हैं और नाली में जाने की बजाय कोनों में जमा हो जाते हैं, लेकिन टेंशन मत लीजिए, आपके घर में पड़ा एक पुराना मोजा ही इस परेशानी का पक्का इलाज है। यह ट्रिक इतनी आसान है कि एक बार आजमाने के बाद आप रोज यही करेंगी।

मोजे वाली ट्रिक क्या है? कैसे काम करती है?

यह ट्रिक बहुत सिंपल है। आपको बस एक पुराना, साफ और सूखा मोजा चाहिए। आइए जानते हैं यहां।

इस ट्रिक को करने के लिए पुराने मोजे को अपने फ्लैट वाले पोछे या झाड़ू के ऊपर ऐसे पहना दें, जैसे आप पैर में पहनती हैं। अब इस मोजे वाले पोछे से पूरे घर में सूखा पोछा लगाएं।

मोजे का कपड़ा बालों को अपनी तरफ खींच लेता है। जैसे-जैसे आप पोछा घुमाएंगी, फर्श के सारे बाल, पेट के बाल, धूल और रुई मोजे पर चिपकते जाएंगे। बाद में मोजे को उल्टा करके बाल निकालकर फेंक दें और मोजा धोकर फिर से इस्तेमाल कर लें।

सबसे जरूरी नियम: पहले हमेशा सूखा पोछा लगाएं, गीला नहीं। अगर आप सीधे गीला पोछा लगाएंगी, तो बाल पानी में चिपककर फर्श पर और भी ज्यादा फैल जाएंगे और टाइल्स के बीच की लाइन में फंस जाएंगे। इसलिए पहले मोजे से सूखा पोछा, फिर गीला पोछा। यही असली ट्रिक है।

pocha baal kaise saaf kare

 image credit- ai

मोजे वाली ट्रिक को और भी पावरफुल बनाने का तरीका

अगर आप चाहती हैं कि फर्श जल्दी साफ हो और धूल दोबारा जल्दी न जमे, तो मोजे पर थोड़ा सा फैब्रिक सॉफ्टनर और पानी का छिड़काव कर दें। इससे मोजे में एंटी-स्टैटिक पावर आ जाती है, जो बालों को और तेजी से खींचता है और फर्श पर धूल को दोबारा जमने से रोकता है।

यह भी पढ़ें- Bathroom Hacks: एयर फ्रेशनर लगाने के बाद भी बाथरूम से आ रही गंदी बदबू, जानें वजह और खुशबू लाने का तरीका

अगर मोजा नहीं है तो ये 3 तरीके भी आजमाएं

वैसे तो मोजा हर किसी के घर में होता है, लेकिन अगर फिर भी आपके यहां नहीं है, तो ये 3 तरीके आजमा सकती हैं।

1. टेप वाली ट्रिक

झाड़ू या पोछे पर चौड़ा वाला सेलो टेप या पैकिंग टेप चिपकने वाली साइड बाहर की तरफ करके लपेट लें। अब फर्श पर घुमाएं, सारे बाल और कचरा टेप पर चिपक जाएगा। बाल उड़ेंगे भी नहीं।

pocha baal

 image credit- ai

2. रबर वाली झाड़ू

अगर घर में कुत्ता या बिल्ली है, तो रबर वाली झाड़ू जरूर रखें। रबर में स्टैटिक चार्ज बनता है, जिससे सारे बाल एक जगह इकट्ठा होकर ढेर बन जाते हैं। फिर उसे उठाकर फेंकना बहुत आसान हो जाता है।

3. हाथ से गोल-गोल घुमाने वाली ट्रिक

बाथरूम में गीले बाल झाड़ू से नहीं निकलते। इसके लिए हथेली को फर्श पर रखकर छोटे-छोटे गोल-गोल घुमाएं। सारे बाल एक जगह इकट्ठा होकर एक गोला बन जाएंगे। फिर उसे उठाकर डस्टबिन में डाल दें।

यह भी पढ़ें- बाथरूम को बनाएं ऑर्गेनाइज्ड, लगवाएं ये 5 क्यूट टिश्यू होल्डर्स

इन तरीकों को अपनाने से झाड़ू-पोछा लगाने के बाद फर्श पर बाल दिखने की टेंशन खत्म हो जाएगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- ai

FAQ
फर्श पर बाल बार-बार क्यों आ जाते हैं, पोछा लगाने के बाद भी?
लंबे बाल, पेट के बाल और धूल हवा में उड़कर फर्श पर गिरते रहते हैं। गीला पोछा लगाने पर ये बाल पानी में चिपक जाते हैं और साफ होने की बजाय और फैल जाते हैं। 
क्या मोजे वाली ट्रिक टाइल्स और लकड़ी के फर्श दोनों पर काम करेगी?
हां, यह ट्रिक टाइल्स, मार्बल, लकड़ी और सीमेंट हर तरह के फर्श पर काम करती है। बस मोजा सूती और सूखा होना चाहिए।
घर में कुत्ता है तो उसके बाल फर्श से कैसे हटाएं?
पेट के बालों के लिए रबर वाली झाड़ू या मोजे वाली ट्रिक सबसे बेस्ट है। रोज सुबह एक बार मोजे वाले पोछे से सूखा पोछा लगा लें और हफ्ते में 2 बार सोफे-कुर्सी को भी मोजे वाले हाथ से साफ कर लें। इससे बालों की समस्या काफी कम हो जाएगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।