दीमक ने अलमारी और बेड को कर दिया है खोखला, ₹50 वाला यह तरीका आएगा काम

बरसात का मौसम भले ही गर्मी से राहत देता है, लेकिन कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। इसी में से एक है दीमक का आतंक। ये लकड़ी के फर्नीचर जैसे लकड़ी की अलमारी और बेड में अगर एक बार लग जाएं, तो इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब तक हमें इसका पता चलता है, तब तक लकड़ी अंदर से पूरी तरह कमजोर हो चुकी होती है। अब ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले महंगे केमिकल या पेस्ट कंट्रोल ट्रीटमेंट करवाते हैं। हालांकि, कई बार लोगों के लिए यह तरीका बजट के बाहर होता है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, मात्र 50 रुपये की एक 1 चीज से आप इस दीमक का नामोनिशान मिटा सकती हैं।
लकड़ी की चीजों में दीमक क्यों लगते हैं?
दीमक हमेशा नमी, अंधेरे और लकड़ी की तलाश में रहते हैं। अगर आपके घर में लकड़ी के फर्नीचर या दीवारों में सीलन बनी रहती है, तो दीमक के पनपने के लिए यह सबसे अनुकूल माहौल होता है।

इसके अलावा ठीक से पॉलिश न की गई लकड़ी में दीमक बहुत जल्दी हमला करते हैं। ये जमीन के अंदर से अपना रास्ता बनाते हुए लकड़ी के फर्नीचर तक पहुंचते हैं और उसे अंदर से खाना शुरू कर देते हैं, जिससे लकड़ी कागज जैसी कमजोर हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले दरवाजे पर छिड़कें विनेगर, सुबह का रिजल्ट देख कहेंगी; पहले क्यों नहीं पता था?
दीमक को हटाने के लिए सस्ता और कारगर तरीका
दीमक को हटाने के लिए जरूरी नहीं है, कि आप महंगे केमिकल स्प्रे खरीदें। आप घर में मौजूद चीजों से भी राहत पा सकती हैं। नीचे एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आप कर सकती हैं।
बोरिक एसिड से कैसे बनाएं घोल?
इस असरदार घरेलू और सस्ते घोल को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप किसी हार्डवेयर की दुकान से बोरिक एसिड पाउडर ले आएं, जो बेहद कम कीमत में मिल जाता है।

- अब एक बर्तन में थोड़ा गुनगुना पानी लें।
- फिर इसमें बोरिक एसिड पाउडर, थोड़ा सा सफेद सिरका और कुछ बूंदें नीम के तेल की मिला लें।
- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह घोल लें।
- दीमक रोधी घोल बनकर तैयार है।
बोरिक एसिड घोल का कैसे करें इस्तेमाल?
घोल बनाने के बाद इसका सही इस्तेमाल दीमक को खत्म करने में मदद करेगा। जानें कब और कैसे करें इस लिक्विड का छिड़काव?
- घोल तैयार करने के बाद इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें।
- अब जहां-जहां दीमक है या लकड़ी खोखली हो गई है, वहां इस घोल का छिड़काव अच्छी तरह करें।
- अगर लकड़ी में छोटे-छोटे छेद दिख रहे हैं, तो सिरिंज की मदद से इस घोल को सीधा उन छेदों के अंदर भर दें।
- ध्यान रखें कि घोल डालते समय हाथों में दस्ताने जरूर पहनें और इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
- बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।
बोरिक एसिड वाला तरीका कैसे करता है काम?
यह सस्ता उपाय कुछ ही दिनों में अपना कमाल दिखाना शुरू कर देता है। जैसे ही आप बोरिक एसिड और नीम के तेल का यह घोल दीमक से प्रभावित हिस्से पर डालते हैं, दीमक इस जहर के संपर्क में आकर तेजी से मरने लगते हैं।

धीरे-धीरे लकड़ी के अंदर छिपे सारे दीमक और उनके अंडे खत्म हो जाते हैं। खोखली हो चुकी लकड़ी को दीमक से मुक्ति मिलती है, जिससे आपके बेड और अलमारी की मजबूती बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- बालकनी का बल्ब जलाते ही चले आते हैं कीट-पतंगे, सरसों तेल वाला यह जुगाड़ आ सकता है काम
फर्नीचर में अगर दीमक लग गए हैं, तो बोरिक एसिड पाउडर का छिड़काव कर सकती हैं। यह दीमक को हटाने में मदद करता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock, magnific
- दीवार पर दीमक लग जाए, तो क्या करें?
- दीवार से दीमक हटाने के लिए आप मिट्टी तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अलमारी में दीमक लग जाए, तो कैसे हटाएं?
- अलमारी में लगे दीमक को हटाने के लिए सबसे पहले कपड़े निकालें। इसके बाद नीम के तेल का इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।