Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

घर की इन 3 पुरानी चीजों से बनाएं शू स्टैंड, जूते रहेंगे व्यवस्थित

घर में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों को रखने के लिए सही जगह का होना जरूरी होता है। अगर आप भी जूतों के लिए स्टैंड लेने की सोच रहे हैं, तो एक बार घर में पड़े पुराने सामान पर नजर डाल लें।
Updated:- 2026-08-21, 17:57 IST
diy shoe rack ideas using waste items at home

घर में जूते-चप्पल रखने का स्टैंड न हो, तो पूरा घर बिखरा-बिखरा सा नजर आता है। कभी दरवाजे के बाहर चूतों-चप्पलों की लाइन लगी होती है, तो कभी बेड और अलमारी के नीचे इसे रखना पड़ता है। ऐसे में अगर घर में मेहमान आने वाले हों, तो सबसे पहले यही ध्यान जाता है कि जूते-चप्पल कैसे व्यवस्थित तरीके से रखे जाएं? अगर आपके घर में भी जूते रखने के लिए कोई स्टैंड नहीं है, तो घर की कुछ पुरानी चीजों से शू रैक बना सकती हैं। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और घर में मौजूद सामान की मदद से जूतों के लिए एक अच्छी जगह तैयार हो जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स और हैक्स बताएंगे, जिससे आप आसानी से रैक तैयार कर लेंगी।

प्लास्टिक की बास्केट से बनाएं शू स्टैंड

सब्जी या सामान रखने वाली प्लास्टिक बास्केट से आसानी से शू स्टैंड बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको पहले बास्केट को अच्छे से धोकर साफ कर लेना है। अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से 2 से 3 बास्केट एक के ऊपर एक करके लाइन में रखें। इसे मजबूत बनाने के लिए रस्सी का यूज करें।

जरूरी टिप्स

  • सबसे नीचे वाली बास्केट में में भारी जूते रखें।
  • बास्केट को दीवार से टिकाकर रखें, जिससे गिरने का डर नहीं रहेगा।
  • आपने बास्केट से शू स्टैंड बनाया है, इसलिए आप इसके ऊपर एक कवर चढ़ा सकती हैं।
  • आप मार्केट से कवर ले आएं या घर पर ही खराब कपड़े की मदद से नया कवर तैयार कर लें।

DIY shoe rack from old items

कार्डबोर्ड की मदद से बनाएं शू रैक

इसके लिए आपको मजबूत और मोटे कार्डबोर्ड के पुराने डिब्बों का यूज करना है। पहले सभी डिब्बों को एक जैसे आकार में काटकर चौकोर आकार में तैयार कर लें। अब इसे गोंद या मजबूत टेप से जोड़कर छोटे-छोटे खाने बना लें। आप अलग-अलग ऑनलाइन शॉपिंग के डिब्बों का भी यूज कर सकती हैं। इसे लाइन से एक के ऊपर एक रखें और आपस में चिपका दें।

जरूरी टिप्स

  • कार्डबोर्ड स्टैंड बनाने के बाद इसे किसी ऐसी जगह रखें जहां नमी न होती हो। पानी वाली जगहों से भी दूर रखें।
  • इसमें आपको हल्के जूते और चप्पल रखना चाहिए।
  • अगर आप मजबूती चाहती हैं, तो एक के साथ एक कार्डबोर्ड जोड़कर मोती परत बना सकते हैं।

Space saving shoe storage solution

इसे भी पढ़ें- बिना पेंट खराब किए दीवार से हटाएं पुराने स्टिकर, जानें हैक्स

बर्तन रखने वाले खराब स्टील के रैक का करें यूज

अगर घर में खराब बर्तन रखने का रैक पड़ा है और इसे फेंकने का सोच रही हैं, तो रुक जाएं, क्योंकि इसका यूज भी आप जूते रखने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि इसमें पहले से ही रैक बने होते हैं।

जरूरी टिप्स

  • स्टील का रैक जमीन पर रखने से आवाज करता है, इसलिए आप इसपर पहले की कवर लगा दें।
  • ऐसा कवर चुनें, जिससे सामने से भी ढका जा सके, इससे स्टील नजर नहीं आएगा।

Durable shoe rack material

इसे भी पढ़ें- बिस्तर पर घूम रही लाल चींटियों ने उड़ा रखी है नींद? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे

इससे आप समझ गए होंगे कि घर में पड़ी खराब चीजें भी कई बार समय आने पर काम आ जाती हैं। इन शू रैक को आप घर में अंदर की तरफ दरवाजे के पास रखें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- gemini

FAQ
छोटे घर के लिए कौन सा शू स्टैंड सबसे अच्छा रहता है?
अगर घर में दरवाजे के पास स्पेस कम है, तो आप वॉल-माउंटेड शू स्टैंड बनवा सकते हैं।
शू स्टैंड में जूते रखने से बदबू आती है, तो क्या करें?
अगर बार-बार ऐसा होता है, तो वेंटिलेशन वाले शू स्टैंड का चुनाव करें।
प्लास्टिक, लकड़ी या मेटल; किस मटेरियल का शू स्टैंड सबसे टिकाऊ होता है?
मेटल वाला शू रैक बहुत मजबूत, स्लिम और जगह कम घेरता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।