इस दिवाली अपने घर को दें नया लुक, ये हैं 5 शानदार पेंटिंग आइडियाज के साथ बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन के विकल्प

क्या आप भी दिवाली पर घर की पेंटिंग करवाने का प्लान बना रहे हैं? तो यहां हमने 5 ऐसे शानदार कलर कॉम्बिनेशन के बारे में बताया है जो आजकल काफी ट्रेंड में चल रहे हैं और आपके पूरे घर को एक नया लुक दे सकते हैं। लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक, सही रंगों का चुनाव करके इस दिवाली अपने आशियाने को बना सकते हैं और भी खूबसूरत। 
Updated:- 2026-10-29, 13:43 IST
diwali home painting ideas with stunning colour combinations

दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई अपने घर को एक नया और खूबसूरत लुक देना चाहता है। जगमगाते दीये, रंग-बिरंगी लाइट्स, खूबसूरत रंगोली और सजावट के साथ अगर घर की दीवारों पर भी नए रंगों की चमक हो, तो त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाती है। क्या साल 2026 की दिवाली पर आप भी अपने घर को नया अंदाज देने के लिए पेंटिंग करवाने की सोच रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही कलर कॉम्बिनेशन भी काफी जरूरी होता है? जी हां, सही रंग आपके घर को न केवल सुंदर, बल्कि मॉडर्न, आकर्षक और लग्जरी भी बना सकता है। यहां आपको 5 बढ़िया विकल्प देखने को मिलेंगे जिन्हें आप अपनी पसंद और कमरे के हिसाब से चुन सकते हैं।

इस दिवाली अपने घर का शानदार मेकओवर करने के लिए देखें 5 शानदार कलर कॉम्बिनेशन के आइडिया


1. घर को शाही लुक देने के लिए चुनिए क्रीम और गोल्डन रंगों का बढ़िया कॉम्बिनेशन

अगर आप चाहते हैं कि इस दिवाली आपका घर शाही और लक्जरी दिखाई दे, तो क्रीम और गोल्डन रंगों का कॉम्बिनेशन बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आपको बता दें कि एक ओर जहां क्रीम रंग कमरे को खुला, साफ और रोशनी से भरपूर दिखाता है, वहीं, दूसरी ओर गोल्डन रंग दीवारों में शाही आकर्षण जोड़ने में मदद करता है। आप लिविंग रूम की मुख्य दीवार पर हल्का गोल्डन टच देकर और बाकी दीवारों पर क्रीम शेड इस्तेमाल करके एक शानदार लुक तैयार कर सकते हैं। इस कॉम्बिनेशन को आप अपने बेडरूम में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

diwali colour options for paiting

2. पीच और ऑफ-व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन से घर में भरें खुशियों के रंग

दिवाली खुशियों और नई शुरुआत का त्योहार है, इसलिए घर की दीवारों के लिए ऐसे रंग चुनना अच्छा माना जाता है, जो घर में पॉजिटिव और सुकूनभरा माहौल बनाएं। पीच और ऑफ व्हाइट रंगों का कॉम्बिनेशन इसी तरह का एक खूबसूरत विकल्प माना जाता है। पीच रंग कमरे में गर्माहट और ताजगी का एहसास कराता है, जबकि ऑफ-व्हाइट कमरे को आकर्षक बनाए रखने में मदद करता है। इन रंगों के मेल को आप लिविंग रूम से लेकर डाइनिंग एरिया और बेडरूम तक में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ लकड़ी का फर्नीचर, हल्की रोशनी और खूबसूरत पर्दे आपके घर की सजावट को और भी खास बना सकते हैं।

Painting Ideas For Diwali

3. मॉडर्न और घरों में हरियाली वाला माहौल चाहिए तो अपनाएं लाइट ग्रीन और बेज रंगों का कॉम्बिनेशन

अगर आप 2026 की Diwali पर पारंपरिक रंगों से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो लाइट ग्रीन और बेज का कॉम्बिनेशन आपकी पसंद बन सकता है। ग्रीन रंग घर में शांत और प्राकृतिक एहसास देने का काम करता है, जबकि बेज रंग घर में सादगी को बनाए रखता है। इन दोनों रंगों का मेल मॉडर्न इंटीरियर के साथ खूबसूरती से जंचता है। आप एक दीवार पर ग्रीन और बाकी दीवारों पर बेज रंग का पेंट करवा सकते हैं। इसके साथ असली से लेकर आर्टिफिशियल प्लांट भी सजा सकते हैं जो घर की खूबसूरती को और अधिक बढ़ाने में मदद करेंगे।

Painting Ideas For Diwali 2026

4. नेवी ब्लू और व्हाइट रंगों से दीवारों को दें स्टाइलिश अंदाज

जो लोग अपने घर को बोल्ड और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, उनके लिए नेवी ब्लू और सफेद रंग वाले पेंट का कॉम्बिनेशन शानदार विकल्प रहेगा। इस कलर कॉम्बिनेशन को आप अपने बेडरूम से लेकर स्टडी रूम या गेस्ट रूम में भी करवा सकते हैं। ज्यादातर दीवारों में सफेद रंग करवाकर कुछ हिस्सों में नीला करवाना सही रहेगा। गोल्डन सजावटी सामान या हल्के रंग के फर्नीचर के साथ यह कॉम्बिनेशन दिवाली पर आपके घर को बेहद आकर्षक बना सकता है।

trendy colour Painting Ideas For Diwali

यह भी पढ़ें- Wall Panel के 5 मॉडर्न डिजाइंस, बिना ज्यादा खर्च के घर दिखेगा लग्जरी

5. इस दिवाली घर का ट्रेंडी मेकओवर करना है तो अपनाएं हल्के ग्रे और मस्टर्ड येलो वाले कलर कॉम्बिनेशन

अगर आप अपने घर में मॉडर्न स्टाइल के साथ त्योहारों वाली गर्माहट भी चाहते हैं, तो हल्के ग्रे और मस्टर्ड येलो का कॉम्बिनेशन इस साल दिवाली की पुताई पर अपना सकते हैं। हल्का ग्रे रंग आधुनिक बैकग्राउंड बनाने में मदद करता है, जबकि मस्टर्ड येलो कमरे में ऊर्जा जोड़ने का काम करता है। यह कॉम्बिनेशन उन घरों के लिए अच्छा रहेगा, जहां कम रंगों में भी स्टाइलिश लुक चाहिए। इसके साथ आप मैचिंग कुशन और पर्दों को लगा सकते हैं, जिससे घर की रौनक और बढ़ जाएगी। 

WhatsApp Image 2026-10-28 at 2.59.47 PM

यह भी पढ़ें- Diwali Home Renovation: द‍िवाली से पहले करा रही हैं घर में पेंट? सही कलर कॉम्बिनेशन चुनने के लिए देखें ये ऑप्शंस

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
दिवाली कब है और दिवाली में घर को पेंट करना क्यों सही माना जाता है?
साल 2026 में दिवाली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। अक्सर भारतीय घरों में दिवाली के समय साफ-सफाई और पेंटिंग का काम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि साफ-सुथरे घर में ही मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा, नए कलर वाले घरों में सजावट भी काफी निखर कर आती है। 
दिवाली के लिए घर को पेंट करने का सबसे अच्छा समय क्या है? 
अगर आप दिवाली पर घर को पेंट करने के बारे में सोच रहे हैं तो त्योहार शुरू होने से 2-3 हफ्ते पहले पेंटिंग शुरू करना अच्छा रहेगा ताकि पेंट पूरी तरह सूख जाए और घर तैयार हो जाए और आप त्योहार पर बिना किसी दाग की चिंता के घर को सजा पाएं।
दिवाली पर पूजा घर के लिए कौन से रंग शुभ माने जाते हैं? 
अगर आप दिवाली पर पूजा घर को पेंट करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए पीले, नारंगी, क्रीम या हल्के नीले जैसे शांत और पवित्र रंग को चुन सकते हैं जो काफी शुभ भी माने जाते हैं। 
दिवाली पेंटिंग के लिए रंग चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
दिवाली पर घर की पुताई या पेंटिंग के लिए रंग चुनते समय सही शेड्स और घर में मौजूद रोशनी का ध्यान रखा जा सकता है। आप डार्क शेड्स जैसे मैरून, नीला, ग्रीन जैसे शेड्स के साथ रॉयल लुक भी दे सकते हैं और पीला, नारंगी, सफेद और बेज जैसे रंग भी चुन सकते हैं। यह आपकी पसंद पर भी निर्भर करता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।