फेंकने से पहले 10 बार सोचेंगे, खराब वाइपर और डंडे से बनाएं ये 3 कमाल की चीजें

वाइपर खराब होने के बाद अक्सर हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले इसके दूसरे इस्तेमाल जरूर जान लें। पुराने वाइपर का डंडा घर की सफाई के कई कामों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर वाइपर का सिर्फ आगे का रबर खराब हुआ है और हैंडल ठीक है, तो उसे अलग-अलग घरेलू कामों में यूज कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वाइपर और उसके डंडे को कैसे फिर से यूज कर सकते हैं? इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
वाइपर के आगे कपड़ा बांधकर पोछा बनाएं
अगर वाइपर का रबर घिस गया है या खराब हो गया है, तो पानी साफ करने में काफी परेशानी होती है। कई बार वाइपर का डंडा बिल्कुल ठीक रहता है, लेकिन नीचे लगा रबर खराब हो जाता है। ऐसी स्थिति में वाइपर को फेंकने की जरूरत नहीं है। आप उसके आगे थोड़ा मोटा कपड़ा बांधकर सफाई कर सकती हैं।
- इसके लिए आप माइक्रोफाइबर या पुराना सूती कपड़ा इस्तेमाल करें।
- कपड़े को दोनों तरफ से अच्छी तरह बांधें।
- कपड़ा थोड़ा मोटा रखें, इससे पोछा मारना आसान रहेगा।
- इसका फायदा यह है कि आपको पोछा लगाने के लिए झुकना नहीं पड़ेगा।
लंबे डंडे से छत के जाले हटाएं
अगर घर में पुराना या खराब वाइपर पड़ा है या आपके पास कोई लंबा डंडा है, तो उसकी मदद से आप आसानी से ऊंचाई पर लगे जाले साफ कर सकती हैं। इसके लिए डंडे के सिरे पर एक मुलायम कपड़ा या पुराना मोजा अच्छी तरह बांध दें। आप चाहें तो इसके ऊपर डस्टर भी लगा सकती हैं। इससे छत और दीवारों के कोनों में लगे जाले आसानी से साफ हो जाएगा।
जाएंगेइसे भी पढ़ें- दीवारों में नमी है या सीलन? एल्युमिनियम फॉयल की मदद से मिनटों में ऐसे लगाएं पता
- इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बार-बार कुर्सी या स्टूल पर चढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- लंबे डंडे की मदद से आप आसानी से ऊंचाई पर लगे जाले साफ कर सकती हैं और गिरने का डर भी नहीं रहेगा।
- जाले साफ करते समय डंडे को दीवार पर ज्यादा जोर से न रगड़ें, बल्कि हल्के हाथ से चलाएं।
- डंडे को ऊपर से नीचे की ओर चलाने से जाले आसानी से साफ हो जाएंगे और दीवार पर निशान भी नहीं पड़ेंगे।
अलमारी और फ्रिज के नीचे सफाई करें
कुछ फर्नीचर के नीचे हाथ आसानी से नहीं पहुंच पाता, जिसकी वजह से वहां सफाई करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप टूटे या पुराने वाइपर के डंडे की मदद से इन जगहों की सफाई आसानी से कर सकती हैं। वाइपर के आगे एक साफ कपड़ा बांधकर उसे फर्नीचर के नीचे ले जाएं और धूल-मिट्टी साफ करें। इतना ही नहीं, इसकी मदद से आप अलमारी के ऊपर, खिड़की के कोनों और फर्नीचर के पीछे जमे धूल को भी आसानी से साफ कर सकती हैं।इसके लिए आपको कपड़ा पतला और मजबूत रखना होगा।
- कपड़े को डंडे के आगे के हिस्से पर अच्छी तरह बांधें, ताकि यह बार-बार न निकले।
- इसका यूज करने से पहले सूखी धूल साफ कर लें।
निष्कर्ष इस तरह आप समझ सकती हैं कि टूटे हुए वाइपर और डंडे का इस्तेमाल भी कई तरह से किया जा सकता है, इसलिए हमेशा आपको खराब और टूटी चीजों को फेंकने की बजाय इसे फिर से यूज करने के अलग-अलग तरीके ढूंढने चाहिए।
इसे भी पढ़ें- प्लास्टिक बोतल से मिनटों में तैयार करें स्क्रबर, बर्तनों के जिद्दी दाग होंगे दूर
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
- घर में धूल जल्दी जमा न हो, इसके लिए क्या करें?
- घर की नियमित सफाई करें और खिड़कियां और दरवाजे भी साफ रखें। फर्नीचर और सामान पर ज्यादा चीजें रखने से बचें, क्योंकि खाली सतहों पर धूल साफ करना आसान होता है।
- घर में जाले बार-बार क्यों बनते हैं?
- घर के कोनों, छत और फर्नीचर के पीछे सफाई न होने पर जाले जल्दी बन जाते हैं। इसलिए इन जगहों की समय-समय पर सफाई करते रहना चाहिए।
- सफाई के दौरान धूल पूरे घर में फैलने से कैसे रोकें?
- सफाई हमेशा ऊपर से नीचे की ओर करें। पहले पंखे, अलमारी और ऊंची जगहों की धूल साफ करें और उसके बाद फर्श की सफाई करें। इससे धूल दोबारा नीचे की साफ जगहों पर नहीं बैठेगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।