बेड के साथ इस तरह का टेबल लैंप डिजाइन लगता है खूबसूरत

टेबल लैंप की हल्की और वार्म रोशनी कमरे में सुकून का अहसाल करवाती है। बेड पर बैठकर किताबें पढ़नी हों या थोड़ा आराम करना हो, इसकी हल्की रोशनी आपके आंखों को आराम देगी।
Updated:- 2026-08-23, 17:01 IST
beautiful table lamp designs for bedroom for classy look

बेडरूम को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा नई चीजें खरीदने या बहुत ज्यादा डेकोरेशन की जरूरत नहीं होती, क्योंकि छोटी-छोटी चीजें भी पूरे कमरे का लुक बदल देती हैं। इसी तरह से बेड के साइड में रखा टेबल लैंप भी आपके कमरे की सजावट में काम आता है। आपने ध्यान दिया होगा, होटल में बेड के आस-पास ज्यादा सजावट नहीं होती, लेकिन बेड के साइड में रखे लैंप से ही पूरा कमरा लग्जरी दिखने लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग लैंप डिजाइंस के बारे में विस्तार से बताएंगे।

मेटल गोल्ड टेबल लैंप

यह दिखने में भले ही आपको लग्जरी लग रहा हो, लेकिन ज्यादा महंगा नहीं आता। कम बजट में अगर कोई ऐसा लैंप ऑप्शन सर्च कर रहे हैं, जो कमरे को अच्छा लुक दें, तो आप गोल्ड मेटल वाला टेबल लैंप ले सकती हैं।

  • यह टेबल लैंप गोल्डन बॉर्डर वाले फर्नीचर के साथ ज्यादा मैच होता है।
  • इसे ब्लेक और वाइट बेडरूम वाले कमरे में भी रखा जा सकता है, इससे कलर खिलकर नजर आता है।
  • आप इसमें बहुत ज्यादा चमकीला डिजाइन लेने की बजाय सिंपल प्लेन मेट चुन सकती हैं।

Bedroom table lamps

Image credit- Lamps Plus/pinterest

मशरूम डिजाइन लैंप

आजकल इस शेप का लैंप डिजाइन भी काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें लैंप के ऊपर गोल छतरी जैसा डिजाइन होता है और उसी में से लाइट जलती है। इसमें निकलने वाली लाइट को आप बदल भी सकती हैं, इसलिए यह कमरे के लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- छोटे से लिविंग रूम को बनाएं हरा-भरा, जानें गमलों से घर सजाने के 3 आसान और ट्रेंडी हैक्स

  • यह बहुत कम लाइट वाला लैंप होता है, इसलिए बेड के साइड में रखने के लिए बेस्ट है।
  • मॉडर्न कमरे में इस तरह का लैंप डिजाइन ज्यादा अच्छा लगता है।
  • इसे रखने के बाद अगर आप टेबल पर कोई और डेकोरेटिव आइटम नहीं रखेंगे, तो भी यह खूबसूरत लगेगा।

Table lamp designs

image credit- Home Stratosphere/pinterest

ग्लास टेबल लैंप

इस तरह का लैंप डिजाइन उन लोगों को ज्यादा पसंद आता है, जो कमरे को सिपंल और क्लासी रखना पसंद करते हैं। इसमें ज्यादा सजावट नहीं होती, लेकिन फिर भी यह बेड के साइड में रखा हुआ खूबसूरत लगता है।

इसे भी पढ़ें- 1 BHK फ्लैट भी द‍िखेगा बड़ा, लग्जरी लुक के ल‍िए अपनाएं 5 इंटीरियर आइडियाज

  • इसे आप बच्चों के कमरे में रखने से बचें, क्योंकि टूटने का डर रहेगा।
  • इस तरह के लैंप का वाइट या क्रीम कलर के पेंट वाले कमरों के साथ ज्यादा सुंदर लगेगा।
  • अगर कमरे में पहले से ज्यादा डोकेरशन है, तो यह सिंपल ऑप्शन बेस्ट रहेगा।

Luxury bedside lamp ideas

image credit- BRT/pinterest

इन लैंप डिजाइंस को देखकर आप समझ गए होंगे कि इनकी मदद से कैसे आप सिंपल से कमरे को भी क्लासी लुक दे सकते हैं। लैंप की हल्की रोशनी की वजह से कमरा लग्जरी फील देता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-magnific

FAQ
टेबल लैंप कितने का आता है? 
लैंप की कीमत लगभग ₹150 से ₹300 तक शुरू होती है। 
एलईडी लैंप की कीमत क्या है?
इसकी कीमत लगभग 300 रुपये से शुरू होती है, अच्छी क्वालिटी का लेने के लिए आपको लगभग 1000 रुपये तक खर्च करने होंगे। 
सबसे अच्छा टेबल लैंप कौन सा है?
विप्रो (Wipro), फिलिप्स (Philips) और होमसेक (Homesake) का अच्छा माना जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।