बोरिंग टेबल को दें सुंदर लुक! इन 6 आइडियाज से बनाएं मिनिएचर गार्डन

Miniature Garden On Table Ideas: टेबल को खूबसूरत बनाने के लिए मिनिएचर गार्डन सबसे बेस्ट आइडिया है। कांच के बाउल से लेकर सकुलेंट ट्रे तक हम आपके लिए टेबल डेकोर के 6 आसान आइडियाज लेकर आए हैं।
Updated:- 2026-11-26, 10:33 IST
Table Ko Miniature Garden Banane Ka Tarika

Miniature Garden On Table Ideas: कमरे में कितनी भी अच्छी चीजें रख लो, अगर टेबल खाली और बोरिंग लगेगी तो पूरा लुक फीका पड़ जाएगा। अब सोचिए, उसी टेबल पर एक छोटा सा हरा-भरा गार्डन रखा हो, जिसमें छोटी-सी झोपड़ी, कंकड़ की पगडंडी और छोटे पौधे हों। देखने वाला एक बार तो रुककर जरूर पूछेगा, ये कहां से लिया? अच्छी बात यह है कि इसके लिए बड़ा बजट या बड़ी जगह नहीं चाहिए। सिर्फ एक ट्रे, 2-3 छोटे पौधे और थोड़ी सी क्रिएटिविटी काफी है। चलिए जानते हैं 6 ऐसे आइडियाज जो आपकी टेबल को सबसे सुंदर कोना बना देंगे।

टेबल को सुंदर बनाने के 6 आइडियज

अगर आपके घर की टेबल भी खाली और बोरिंग लगती है तो नीचे बताए गए इन आइडियाज को जरूर ट्राई करें। यह आपके टेबल का पूरा लुक बदल देंगी।

1. कांच के बाउल वाला लिटिल फॉरेस्ट

कांच के खुले बाउल में हरी काई, मिट्टी और छोटे पत्थरों से बना एक प्यारा मिनी जंगल। इसे बनाने के लिए कांच के बाउल में सबसे नीचे छोटे पत्थर, फिर रेत और ऊपर मिट्टी बिछाएं। इसमें मॉस, फिटोनिया और टर्टल वाइन जैसे नन्हे पौधे लगाएं। ये पौधे कम रोशनी में भी खुश रहते हैं। ऑफिस डेस्क और कॉफी टेबल के लिए ये सबसे क्लीन लुक देता है।

_Glass Terrarium _Little Forest_ Bowl

image credit- pinterest (Garden.eco _ Plants, Garden & DIY)

2. सकुलेंट और पत्थरों वाली डेजर्ट ट्रे

मिट्टी की उथली प्लेट में छोटे-छोटे कैक्टस जैसे पौधे और रंगीन कंकड़। इसके लिए आप सिरेमिक या मिट्टी की चौड़ी प्लेट लें। इसमें सकुलेंट वाली मिट्टी भरें। ऊपर से मिनी जेड, हावर्थिया या इचेवेरिया लगाएं। बीच में रंगीन बजरी से छोटा सा रास्ता बना दें। इसे पानी बहुत कम चाहिए, इसलिए बिजी लोगों के लिए ये परफेक्ट है।

_Desert Succulent & Stone Tray

image credit- pinterest 

3. परियों वाली वुडलैंड हट गार्डन

छोटी सी झोपड़ी, टहनी और कंकड़ के पुल वाला सपनों का गार्डन। इसे बनाने के लिए एक चौड़ी ट्रे में बेबीज टीयर्स और क्लब मॉस लगाएं। बीच में लकड़ी या गत्ते से बनी छोटी झोपड़ी रख दें। साइड में टहनी से बाड़ और कंकड़ से पुल बना दें। बच्चों के कमरे और स्टडी टेबल के लिए ये सबसे प्यारा लगता है।

Fairy Tale & Woodland Hut Garden

image credit- pinterest (Aysha Siddika)

4. मिनी जापानी जेन गार्डन

एक बोनसाई पॉट या ट्रे लें। बीच में छोटा बोनसाई या फाइकस लगाएं। आसपास सफेद रेत बिछाकर कांटे से लहरों जैसा डिजाइन बना दें। ये टेबल को क्लासी लुक देता है। पढ़ने वाली टेबल पर इसे रखना सबसे अच्छा रहता है।

Mini Japanese Zen Bonsai Tabletop

image credit- pinterest (Décorations japonaises)

5. टियर्ड ट्रे वाला मल्टी-पॉट कॉम्बो

एक लकड़ी की ट्रे पर अलग-अलग रंग के 3 छोटे गमले। सबको एक ही मिट्टी में लगाने की जगह 3 छोटे-छोटे गमले एक ट्रे पर रख दें। एक में अर्थ स्टार, दूसरे में व्हाइट फिटोनिया और तीसरे में ग्रीन पेपेरोमिया रखें। पानी देना आसान रहेगा और मन चाहे तो गमले बदल भी सकती हैं।

Multi-Pot Tiered Desk Combo

image credit- pinterest (Desk Combo)

6. लैंप स्टाइल वाला टेबल प्लांटर

टेबल लैंप जैसी शेप वाला ग्लास वास, जिसमें अंदक से पौधा झांक रहा हो। ये सबसे नया ट्रेंड है। लैंप जैसी शेप वाले प्लांटर में कोई पौधा लगाएं और छोटे पत्थर डालें। रात में हल्की लाइट के साथ ये टेबल पर एकदम ड्रीम लुक देता है। बेडसाइड टेबल के लिए इससे अच्छा डेकोर नहीं है।

lamp style houseplant

image credit- pinterest (Digging In The Garden)

मिनिएचर गार्डन के लिए जरूरी बात

मिनिएचर गार्डन में सबसे बड़ी गलती ज्यादा पानी देना है। छोटी जगह में मिट्टी जल्दी गीली रहती है, इसलिए हफ्ते में 1-2 बार ही हल्का पानी दें। टेबल को धूप वाली खिड़की के पास ना रखें, सीधी धूप से कांच वाला बाउल गर्म होकर पौधे जला देगा।

यह भी पढ़ें- शुद्ध लहसुन घर में ही उगाएं, बड़े काम आएंगे ये गार्डनिंग टिप्‍स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- pinterest (Susan, P Peggy Troxell)

FAQ
मिनिएचर गार्डन के लिए सबसे कम देखभाल वाला पौधा कौन सा है?
सकुलेंट और हावर्थिया सबसे कम देखभाल मांगते हैं। इन्हें हफ्ते में एक बार थोड़ा पानी काफी है।
टेबल गार्डन में मच्छर क्यों आ जाते हैं?
गीली मिट्टी में मच्छर पनपते हैं। इससे बचने के लिए ऊपर से सूखी बजरी की एक परत बिछा दें और पानी हमेशा नीचे की मिट्टी सूखने के बाद ही दें।
मिनिएचर गार्डन बनाने में कितना खर्च आता है?
अगर घर की पुरानी ट्रे और गमले इस्तेमाल करें तो 300 से 500 रुपये में अच्छा गार्डन बन जाता है।  
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।