Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

घर की ऐसी 5 चीजें जो हम सालों तक साफ नहीं करते, क्या आप जानती हैं?

रोज की सफाई में अक्सर हमारा ध्यान केवल उन्हीं जगहों पर जाता है जो आसानी से दिखाई देती हैं या जिनका हम रोज इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सफाई के दौरान आप उन चीजों को उठाते भी हैं, फिर भी उसे साफ करने के बारे में नहीं सोचते।
Updated:- 2026-07-08, 19:06 IST
5 things in house that we do not clean for years know more about this

बाथरूम से लेकर किचन तक, घर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जो सालों तक साफ नहीं होती, क्योंकि कभी इनपर ध्यान नहीं जाता। हर दिन झाड़ू-पोछा और घर की सफाई पर पूरा ध्यान देने वाली महिलाओं की नजर से भी ये चीजें रह जाती हैं। ये चीजें हर दिन आपके सामने ही पड़ी होती हैं, लेकिन उन्हें साफ करने का ध्यान शायद ही कभी किसी को आता होगा। आपको भी लगता है कि आप अपने घर की अच्छे से सफाई करती हैं और घर का कोई भी ऐसा हिस्सा नहीं होगा, जिसकी आप सफाई न करती हों, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

तकिए के अंदर का हिस्सा

तकिए का कवर तो आप हर हफ्ते धोकर बदल देती हैं, लेकिन क्या आपने अंदर के कवर के बारे में सोचा है? इसपर ध्यान लगभग किसी का नहीं जाता, क्योंकि कवर बदल जाने की वजह से लोग इसके बारे में सोचते नहीं। हालांकि, आपको ध्यान देना चाहिए कि कवर लगाने के बाद भी अंदर तक गंदगी जाती है, जिसकी वजह से कवर के अंदर का हिस्सा भी गंदा होता है।

hidden dirt spots

गद्दे के नीचे की गंदगी

बेड के नीचे झाड़ू और पोछा लगाकर भले ही आप कितनी भी सफाई कर रही हों, लेकिन आपको सोचना चाहिए कि गद्दे के नीचे भी गंदगी जमा होती होगी। ज्यादातर महिलाओं की इसपर नजर नहीं जाती और पूरे-पूरे साल गद्दा हटाया नहीं जाता। महीने में 3 से 4 बार चादल बदल दी जाती है, लेकिन गद्दा हटाकर सफाई नहीं की जाती।

overlooked cleaning areas

अलमारी के ऊपर का हिस्सा

अलमारी को किनारों और अंदर से सफाई करने के बाद महिलाओं को लगता है काम खत्म हो गया, लेकिन अधिकतर महिलाएं इसके ऊपरी हिस्से को भूल जाती हैं। अलमारी के ऊपर का हिस्सा धूल से जमा होता है, लेकिन ज्यादातर लोगों का ध्यान इसपर नहीं जाता। कई बार लोग सालों बाद सफाई करते हैं तो वहां जमा गंदगी देखकर हैरान हो जाते हैं, क्योंकि हर रोज की सफाई में किसी ने ऊपर की तरफ ध्यान ही नहीं दिया।

deep cleaning home guide

टीवी और एसी का रिमोट

हर दिन टीवी का रिमोट यूज होता है, लेकिन इसकी सफाई के बारे में लोग नहीं सोचते। पूरे दिन हर किसी के हाथ में जाने वाला रिमोट गंदा और चिपचिपा हो जाता है, लेकिन फिर भी किसी की इसपर नजर नहीं पड़ती। रोज झाड़ू-पोछा और डस्टिंग का बाज भी रिमोट ऐसी चीज है, जो ज्यादातर महिलाओं की नजर से छूट जाती है।

इसे भी पढ़ें- आफत में राहत! मात्र 5 सेकंड में मिलेगी फायर सेफ्टी और मेडिकल मदद, यह है पूरा तरीका

how to clean mattress underside

घड़ी, तस्वीरों और पेंटिंग्स के पीछे का हिस्सा

आपने ध्यान दिया होगा कि जब भी आप तस्वीरों और पेंटिंग्स की सफाई के बारे में सोचती हैं, तो केवल ऊपर से कपड़ा मारकर हट जाती हैं, लेकिन इसके पीछे लगातार गंदगी जमा होती रहती है। आपका पीछे की सफाई पर ध्यान ही नहीं जाता, क्योंकि सामने से घड़ी और तस्वीरें चमकती हुई नजर आती है।

इसे भी पढ़ें- हैंगर से फिसलकर खराब हो जाते हैं कपड़े? अपनाएं ये 3 आसान ट्रिक्स

forgotten household cleaning spots

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर करें। ऐसी स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-  magnific, gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।