कम खर्च और बिना तोड़फोड़ के पुराने बाथरूम को बनाएं मॉडर्न, देखें 10 शानदार Before-After ट्रांसफॉर्मेशन

अगर आप बिना तोड़फोड़ के अपने पुराने और छोटे बाथरूम को मॉडर्न बनाना चाहती हैं, तो आज के इस लेख मे हम 10 10 Before-After मेकओवर आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें न केवल आइडियाज बल्कि फोटोज भी दी गई हैं, कि बदलाव करने पर बाथरूम कैसा दिखेगा?
Updated:- 2026-11-27, 19:24 IST
image

Bathroom Makeover Ideas ( Image Credit-Gemini-ai)

घर का बाथरूम छोटा हो या बड़ा, उसकी साफ-सफाई और खूबसूरती पूरे घर के लुक पर असर डालती है। लेकिन कई बार पुराना बाथरूम देखने में इतना साधारण और बोरिंग लगने लगता है कि उसे बदलने का मन करने लगता है। खासकर किराये के घर या छोटे फ्लैट में रहने वाले लोग ज्यादा तोड़फोड़ नहीं करवा सकते। वहीं, पूरा बाथरूम दोबारा बनवाने में काफी खर्च भी आता है। ऐसे में जरूरी नहीं कि बाथरूम को मॉडर्न बनाने के लिए उसकी टाइल्स, फिटिंग और लेआउट सब बदल दिया जाए।

कुछ बदलाव करके भी आप पुराने बाथरूम को नया और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। अगर आप भी कम बजट में अपने पुराने बाथरूम का मेकओवर करना चाहती हैं, तो ये 10 Before-After आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।

बाथरूम के लुक को बदलने के लिए 10 Before-After आइडियाज

अगर आप अपने बाथरूम के पुराने लुक से बोर हो चुकी हैं और कुछ बदलाव करना चाहती हैं, तो इसके लिए हर बार यह जरूरी नहीं कि इसके लिए तोड़-फोड़ करवाना पड़े। आप कुछ चीजों को चेंज करने अपने पुराने बाथरूम को नया बना सकती हैं। जानें कैसे?

1. पुरानी दीवारों को दें नया लुक देने के लिए क्या करें?

अगर बाथरूम की दीवारें पुरानी और फीकी दिखने लगी हैं, तो वाटरप्रूफ बाथरूम वॉल पैनल या उपयुक्त टाइल स्टिकर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे दीवारों का लुक बदल जाएगा। हालांकि, गीले हिस्सों में केवल वही प्रोडक्ट लगाएं जो लगातार पानी और नमी के लिए बने हों।

middle class small bathroom makeover ideas Image Credit-Gemini ai

2. पुराने शीशे को बनाएं स्टाइलिश बनाने के लिए करें बदलाव

साधारण शीशे की जगह गोल या आर्क शेप वाला मिरर लगाएं। इसके चारों तरफ पतला फ्रेम लगाकर इसे मॉडर्न लुक दे सकती हैं। अगर बाथरूम में जगह कम है तो छोटा मिरर कैबिनेट भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- कम खर्च में पुरानी ड्रेसिंग टेबल को बनाएं मॉडर्न और स्टाइलिश, ये 8 आसान DIY आइडियाज बदल देंगे बेडरूम की रौनक

3. पुराने नल और हैंडल को नया बनाने के लिए क्या करें?

कई बार बाथरूम की पुरानी फिटिंग पूरे लुक को खराब कर देती है। ऐसे में पुराने नल, शॉवर और हैंडल को नए डिजाइन से बदल सकती हैं। मैट ब्लैक, क्रोम और ब्रश्ड फिनिश वाली फिटिंग मॉडर्न लुक देती हैं। खरीदने से पहले मौजूदा फिटिंग का साइज जरूर जांचें।

how to modernize an old bathroom without remodeling Image Credit-Gemini ai

4. सुंदर शॉवर कर्टेन से पुराने बाथरुम के बनाएं नया

अगर आपके बाथरूम में शॉवर एरिया है तो साधारण कर्टेन की जगह खूबसूरत वॉटरप्रूफ शॉवर कर्टेन लगाएं। हल्के रंग और छोटे प्रिंट वाले डिजाइन छोटे बाथरूम को ज्यादा खुला दिखा सकती हैं।

10 best bathroom before and after makeover ideas Image Credit-Gemini ai

5. पुराने फ्लोर को बदलने के लिए क्या करें?

अगर फर्श की टाइल्स का रंग पसंद नहीं आ रहा है तो एंटी-स्लिप और वाटरप्रूफ फ्लोरिंग विकल्पों पर विचार कर सकती हैं। ऐसे फ्लोर मैट या टाइल कवर चुनें जो बाथरूम के लिए सुरक्षित हों। फिसलन पैदा करने वाली सामान्य सजावटी शीट न लगाएं।

Low Cost Bathroom Makeover Ideas Image Credit-Gemini ai

6. वॉल शेल्फ के लुक को बदलने के लिए ट्राई करें ऑर्गनाइजर

बाथरूम में शैंपू, साबुन और दूसरी चीजें इधर-उधर रखने से जगह बिखरी हुई लगती है। इसके लिए दीवार पर छोटा वॉटर-रेसिस्टेंट शेल्फ या कॉर्नर ऑर्गनाइजर लगाएं। इससे सामान व्यवस्थित रहेगा और बाथरूम भी साफ दिखेगा।

DIY bathroom decor on a budget Image Credit-Gemini ai

7. पुराने कैबिनेट को नया बनाने के लिए क्या करें?

अगर बाथरूम में वैनिटी या कैबिनेट लगा है तो उसे बदलने के बजाय उसका लुक बदल सकती हैं। सही सतह के लिए बने नमी-रोधी पेंट का इस्तेमाल करें। इसके हैंडल बदलने से भी पूरा लुक नया हो सकता है।

modern bathroom ideas without demolition Image Credit-Gemini ai

8. पुराने बाथरूम को नया बनाने के लिए करें लाइटिंग में बदलाव

बाथरूम में बहुत तेज या खराब रोशनी होने से वह अच्छा नहीं दिखता। शीशे के आसपास अच्छी लाइट लगाएं। गर्म सफेद या न्यूट्रल लाइट बाथरूम को आरामदायक और आकर्षक बना सकती है। लाइट फिटिंग हमेशा नमी वाले स्थानों के लिए उपयुक्त और सुरक्षित होनी चाहिए।

bathroom wall and floor update Image Credit-Gemini ai

9. टॉवल और बाथ मैट का इस्तेमाल करके बदलें बाथरूम का लुक

पुराने और अलग-अलग रंग के तौलियों की जगह एक जैसे रंग के टॉवल रखें। इसके साथ मैचिंग बाथ मैट लगाएं। बेज, सफेद, ग्रे और हल्के हरे रंग के कॉम्बिनेशन से बाथरूम में साफ-सुथरा लुक आता है।

10. छोटे पौधों से बाथरूम को दें नया लुक

अगर बाथरूम में नेचुरल लाइट और हवा आती है तो वहां छोटे इंडोर प्लांट रख सकती हैं। इन्हें खिड़की या सुरक्षित शेल्फ पर रखें। अगर प्राकृतिक रोशनी नहीं आती तो आर्टिफिशियल प्लांट या लीव्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

small bathroom renovation ideas Image Credit-Gemini ai

Before-After लुक में किन बातों पर दें ध्यान?

बाथरूम का मेकओवर करने से पहले उसकी तस्वीर ले लें। फिर एक-एक बदलाव करें। पुराने सामान को व्यवस्थित करें, अनावश्यक चीजें हटाएं और जरूरत के अनुसार नई फिटिंग या एक्सेसरीज जोड़ें। इससे आपको खुद भी पता चलेगा कि छोटे बदलावों से कितना फर्क आया है। इसके साथ ही आप कुछ नई चीजों को खरीदकर पुरानी चीजों को हटा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- 90 के दशक की ये 11 पुरानी चीजें फिर बनीं लग्जरी, नए अंदाज में कर रहीं वापसी

पुराने बाथरूम को मॉडर्न बनाने के लिए हमेशा महंगी टाइल्स या बड़ी मरम्मत की जरूरत नहीं होती। सही मिरर, लाइटिंग, शेल्फ और फिटिंग की मदद से कम खर्च में भी बाथरूम को खूबसूरत बनाया जा सकता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या पील-एंड-स्टिक टाइल्स बाथरूम की नमी और पानी में टिकती हैं?
हां, अच्छी क्वालिटी की वाटरप्रूफ पीवीसी या विनाइल टाइल्स नमी झेलने के लिए ही बनी होती हैं और आसानी से नहीं निकलतीं।
पुराने बाथरूम को मॉडर्न दिखाने के लिए किस तरह का मिरर लगाएं?
साधारण चौकोर शीशे की जगह गोल, आर्क शेप या एलईडी लाइट वाला पतले फ्रेम का मिरर लगाने से बाथरूम लग्जरी दिखता है।
छोटे बाथरूम को बड़ा और खुला दिखाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
दीवारों और शॉवर कर्टेन के लिए हल्के रंगों जैसे सफेद, पेस्टल या क्रीम का चुनाव करें और अच्छी लाइटिंग लगाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।