Voter ID को आधार से लिंक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे और लिंक करने का सबसे सेफ ऑनलाइन तरीका

Voter ID Card Check Online in Hindi: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) बीते कुछ समय से वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, ये आपके ऊपर है कि आप इसे लिंक करवाना चाहती हैं या नहीं, लेकिन सरकार और चुनाव आयोग इसे भविष्य की एक ट्रांसपेरेंट वोट प्रणाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण मान रहे हैं। अगर आपने अभी तक अपना वोटर आईडी आधार से लिंक नहीं किया है, तो यह लेख आपके लिए है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वोटर आईडी को आधार कार्ड को कैसे लिंक करें। पढ़ते हैं आगे...
वोटर आईडी से आधार कार्ड को लिंक करने के फायदे
आधार कार्ड लिंक होने से एक व्यक्ति का नाम केवल एक बार ही गर्ज होगा। यदि किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक जगह पर है तो सिस्टम उसे आसानी से पहचान लेता है।

बता दें कि आधार बायोमैट्रिक से जुड़ा है। ऐसे में वोटिंग या किसी और के नाम पर वोट डालने की संभावना खत्म हो जाती है।
यदि आप अपना शहर बदलते हैं तो आधार लिंक होने की स्थिति में वोटर आईडी में पता बदलना और नए क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाना काफी आसान हो जाता है।
भविष्य में चुनाव आयोग की डिजिटल सेवाएं जैसे ऑनलाइन वोटिंग या ई-ऐप डाउनलोड करने में है लिंकिंग मददगार साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - Indian Stock Market में पहली बार निवेश करने जा रहे हैं? इन 5 गोल्डन रूल्स को जान लें, नुकसान कम और मुनाफा ज्यादा
कैसे करें वोटर आईडी से आधार कार्ड लिंक?
सबसे पहले आप चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। यदि आपका अकाउंट नहीं है तो अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें फिर लॉगिन करें।

अब होम पेज पर आपको आधार कलेक्शन के लिए फॉर्म 6b विकल्प दिखेगा। आधार लिंक करने के लिए इस फॉर्म का उपयोग किया जाता है। अपना EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) डालें। आपकी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। अब अपना आधार नंबर डालें और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आया मोबाइल नंबर पर ओटीपी दर्ज करें। अब जानकारी की अच्छे से जांच करें। फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपको एक रेफरेंस नंबर दिखाई देगा, जिससे आप वोटर आई का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - कस्टमर केयर के नाम पर न करें ये 2 ऐप डाउनलोड, एक क्लिक पर खाली हो रहे हैं लोगों के खाते
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।