लाल रंग का पासपोर्ट किन लोगों को मिलता है? जानिए क्या है इसकी खासियत

Benefits Of Red Passport: विदेशों में सफर करने के लिए यात्रियों के पास उनका पासपोर्ट होना बहुत ही जरूरी होता है। दूसरे देश की यात्रा करने से पहले ही पासपोर्ट जारी किया जाता है। विदेश जाने के बाद पासपोर्ट को ही पहचान का एक सबूत माना जाता है। पासपोर्ट ही एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके जरिए आप किसी अन्य देश में बिना किसी डर के घूम सकते हैं। यह किसी भी देश में एंट्री का एक जरिया होता है।
क्या आप जानते हैं पासपोर्ट अलग-अलग रंगों के होते हैं। पासपोर्ट लाल, नीला और सफेद रंग का भी होता है। क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान के पास लाल रंग का पासपोर्ट है। आखिर किन लोगों को लाल रंग का पासपोर्ट दिया जाता है? आइए जानें, लाल रंग के पासपोर्ट के क्या फायदे हैं? लाल पासपोर्ट किन लोगों को मिलता है?
यह भी देखें- दुनिया में सबसे पावरफुल है इन देशों का पासपोर्ट, जानें किस नंबर पर है भारत
कितनी तरह के होते हैं पासपोर्ट?

आमतौर पर आपने सभी के पास नीले रंग का ही पासपोर्ट देखा होगा, लेकिन बता दें कि पासपोर्ट 3 रंगों का होता है। इसका रंग आपकी पहचान बताता है। भारत में मरून, नीले और सफेद रंग के पासपोर्ट होते हैं। आमतौर पर लोगों को नीला पासपोर्ट दिया जाता है, जिससे वे आराम से विदेश यात्रा का मजा ले पाते हैं। नीले रंग के पासपोर्ट के जरिए आप काम, एजुकेशन और हेल्थ के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।
सफेद रंग का पासपोर्ट किसे मिलता है?
बहुत से लोगों के पास सफेद रंग का भी पासपोर्ट होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि सफेद पासपोर्ट किसे दिया जाता है? दरअसल, जो लोग किसी सरकारी काम के चलते दूसरे देश में यात्रा करने जाते हैं, उन्हें सफेद पासपोर्ट दिया जाता है। अगर आपको किसी के पास सफेद पासपोर्ट दिखता है, तो इसका अर्थ है कि वह व्यक्ति सरकारी अधिकारी भी हो सकता है।
मरून या लाल रंग का पासपोर्ट किसे मिलता है?
भारत में शाहरुख खान जैसे लोगों को पास लाल रंग का पासपोर्ट है। मरून या लाल रंग का पासपोर्ट बहुत कम लोगों को मिलता है। यह केवल डिप्लोमेट्स या फिर सीनियर अधिकारियों को ही दिया जाता है। जिन लोगों के पास सफेद पासपोर्ट होता है, उन्हें विदेश जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। इस पासपोर्ट से इमीग्रेशन की पॉलिसी में भी काफी आसानी होती है।
पासपोर्ट सरकार कैसे बनता है?

पासपोर्ट सरकार द्वारा जारी किया जाता है। पासपोर्ट एक तय तारीख के लिए बनता है। इसकी तारीख पूरी होने के बाद इसे फिर से अपडेट करवाना पड़ता है। पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
यह भी देखें- घर बैठे कैसे करें पासपोर्ट के लिए अप्लाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।