Lakhpati Didi Yojana: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाता है। दरअसल, लखपति दीदी योजना महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने और आय में वृद्धि करने में मदद करती है। सरल भाषा में कहें तो, योजना का मुख्य उद्देशय 2 करोड़ महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग देकर उन्हें सशक्त बनाना है। तो चलिए इस योजना के बारे में आगे जानते हैं कि यह कैसे मिलता है और इसके अंतर्गत महिलाओं को कितने लाभ दिए जाते हैं।
क्या है लखपति दीदी योजना?
केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वरोजगार स्थापित करना है। इसके लिए सरकार महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी देगी। जानकारी के लिए बता दें, योजना से स्व्यं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लाभ होगा। इन समूहों में बैंक वाली दीदी, दवाई वाली दीदी, आंगनवाड़ी दीदी आदि शामिल हैं। इन लोगों को लखपति योजना के तहत स्किल के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि उन्हें पैसा कमाने योग्य बनाया जाए। इस स्कीम के तहत समूहों से जुड़ी महिलाओं को LED बल्ब, प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग जैसे टेक्निकल काम सिखाए जाएंगे। असल में, प्रधानमंत्री का उद्देश्य महिलाओं को साइंस-टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। ताकि, महिलाएं एक साल में 1 लाख रुपये से अधिक कमाई करने योग्य बन सकें।
लखपति दीदी योजना के फायदे
- फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉप्स
- सेविंग्स इन्सेंटिव्स
- माइक्रोक्रेडिट सुविधाएं
- डिजिटल फाइनेंशियल इंक्लूजन
- इंपॉवरमेंट और कॉन्फिडेंस बिल्डिंग
- स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग
- एंटरप्रेन्योरशिप सपोर्ट
- इंश्योरेंस कवरेज
किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?
लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ा होना भी अनिवार्य है। बता दें इस स्कीम की शुरुआत साल 2023 में 15 अगस्त के दिन हुई थी। लखपति दीदी योजना के तहत 2 करोड़ महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए तय किया गया था। हालांकि, अब इसका दायरा बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-Beti Hai Anmol Yojana: अब बेटियों को मिलेगी आर्थिक मदद! अप्लाई करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Jagran, Herzindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों